खरल में आफत बनकर बरसी बारिश, नुकसान

लूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत खरल के आधा दर्जन गांवों में बारिश ने खूब कहर बरपाया है। बारिश के कारण कई लोगों की गौशालाएं गिर गईं हैं तो कईयों के घर को खतरा हो गया है। बारिश के कारण गल गांव के बगतावर पुत्र इंद्र की गौशाला गिर गई। गौशाला गिरने से एक गाय मलबे तले दबने से मर गई है। इसके अलावा तीन अन्य मवेशाी घायल हो गए हैं। इस कारण उन्हें 50 हजार का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उधर, हंस राज पुत्र चंद राम निवासी गांव तोड़ू के दो कमरे गिर गए हैं। इससे उसे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है । इसके अलावा मुकेश कुमार पुत्र सिंघु निवासी पतरूमा के मकान के दो कमरे बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे उसे लगभग 80 हजार का नुकसान हुआ है। प्रहलाद पुत्र रघु निवासी जलाई के मकान के आगे का डंगा गिर गया है। डंगा गिरने के कारण मकान में भी दरारें आ गई हैं और मकान को खतरा हो गया है। शांति पत्नी प्यार सिंह को इंदिरा आवास योजना के तहत घर मिला था, लेकिन हाल ही में हुई बारिश के कारण उसक ा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण उसे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं, हेम राज पुत्र किशन निवासी किलोडृू का बारिश के कारण किचन गिर गया है। इस कारण उसे 60 हजार का नुकसान हुआ है। बेंसू पुत्र मुतलबी गांव टिकरू की गौशाला गिर गई है। भेलो पुत्र लरजू गांव टिकरू की भी गौशाला ढह गई है। घिंद्र पुत्र पंछी निवासी अटालू के घर के आगे भूस्खलन होने के कारण घर को खतरा हो गया है। हंस राज राज पुत्र चूहडू निवासी अटालू के घर में तेज बारिश के कारण मलबा घुस गया है। अमर नाथ पुत्र संत राम निवासी अटालू का चार कमरों का मकान गिर गया है। इससे उसे लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। बेंसू पुत्र चिमनू निवासी गांव खोली के मकान को दरारें पड़ गई हैं। स्थानीय पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, पूर्व प्रधान माधो राम, उप प्रधान रवि कुमार, पूर्व बीडीसी ख्याति लाल ने तहसीलदार से मिलकर जल्द से जल्द पंचायत का दौरा कर प्रभाविताें को राहत राशि प्रदान करने की मांग की है। उधर, तहसीलदार दिले राम भारद्वाज ने बताया कि पटवारी को नुकसान का आकंलन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जैसे ही नुकसान का आंकलन होगा प्रभावितों को नुकसान का मुआवजा दे दिया जाएगा।

Related posts