
चंबा। डिग्री कॉलेज चंबा में एससीए चुनावों में एनएसयूआई ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चारों सीटों पर कब्जा जमाया है। एबीवीपी और एसएफआई को करारी हार झेलनी पड़ी है। चारों सीटों पर एनएसयूआई के उम्मीदवारों ने भारी मतों से विजयी परचम लहराया है। एससीए चुनावों में कुल 2019 मतों में से 1288 मत पड़े और मत प्रतिशत 63 फीसदी रहा। इसमें से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार परमेंद्र कुमार को 699 मत पड़े। एसएफआई के नारायण सिंह को 476 तथा एबीवीपी के कुलदीप को 103 वोट मिले। एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को शुभम महाजन को 653 वोट, एसएफआई के अजय कुमार को 425 और एबीवीपी के भुवनेश कुमार को 189 वोट मिले। महासचिव पद पर एनएसयूआई के सुशील कुमार को 653 वोट मिले। एसएफआई के मोहित को 439 और एबीवीपी के रविंद्र को 181 मत प्राप्त हुए। सहसचिव पद पर एनएसयूआई के सुनील कुमार 598 वोट लेकर विजयी रहे। सहसचिव पद के लिए एसएफआई की कुमारी प्रीति को 439 और एबीवीपी के मुनीष कुमार को 258 वोट प्राप्त हुए।
बाक्स
ये बने कक्षा प्रतिनिधि
बीएससी प्रथम वर्ष में कमल कुमार कक्षा प्रतिनिधि के पद पर विजयी रहे। बीएससी प्रथम में पंकज कुमार ने भी सीआर पद पर जीत दर्ज की है। संजय कुमार बीएससी द्वितीय वर्ष के सीआर पद पर जीते और बीएससी तृतीय वर्ष से रोहिणी शर्मा जीती। बीकॉम प्रथम वर्ष से विवेक, द्वितीय वर्ष से सुरेंद्र कुमार, तृतीय वर्ष से विरेंद्र कुमार ने कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव जीता है। बीए प्रथम वर्ष से प्रवीन व लोकेंद्र, द्वितीय वर्ष से अजीत व अनूप तथा बीए तृतीय वर्ष से नेम राज, ओम प्रकाश कक्षा प्रतिनिधि के रूप में जीते हैं। बीबीए प्रथम से मनीष कुमार व बीबीए तृतीय वर्ष से शिव कुमार विजयी रहे। बीबीए के पांचवे सेमेस्टर से सपना मनकोटिया विजेता बनी। बीसीए प्रथम से भिंदर सिंह व बीसीए द्वितीय से राघव कक्षा प्रतिनिधि बने। एमए अर्थशास्त्र से दुर्गा देवी विभाग प्रतिनिधि बनी हैं। एमए इतिहास से अर्चना शर्मा और एमए अंग्रेजी से जितेंद्र विभाग प्रतिनिधि मनोनीत हुए हैं। पीजीडीसीए से रींकू राम विजयी रहे।
