सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन जरूरी

चंबा। सदर थाना चंबा में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के सहित क्लब के मेंबरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसएचओ तिलक राज ने की। बैठक में शहर में बढ़ रही जाम की समस्या और सुरक्षित यातायात के विषय पर मंथन किया गया। समस्त सदस्यों ने सुरक्षित यातायात को लेकर अपने- अपने सुझाव रखे और प्रशासन से भी कुछ जरूरी कदम उठाने की मांग की। बैठक में एसएचओ ने कहा चालान करना ही हर…

Read More

डा. राधाकृष्णन के जीवन से शिक्षा लें छात्र

चंबा। राइजिंग स्टार स्कूल चंबा के परिसर में अध्यापक दिवस का आयोजन किया गया। समारोह में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने सभी बच्चों को डा. राधाकृष्णन के जीवन से शिक्षा लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया की डा। राधाकृष्णन ने अपने परिवार के विरोध के बावजूद अपनी शिक्षा अपने वजीफे के पैसों से पूर्ण की और भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति होने का सम्मान हासिल किया। भारत रत्न से सम्मानित सर्वपल्ली राधा कृष्णन देश के एक आदर्श अध्यापक थे। इस अवसर पर…

Read More

झज्जाकोठी स्कूल ने जीता कबड्डी का खिताब

तीसा (चंबा)। प्राइमरी स्कूल झज्जाकोठी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें बीडीसी सदस्य इमानो बेगम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें एक जोन के चार सेंटरों के 20 के करीब स्कूलों के दो सौ से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का आगाज स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी के मुकाबले खेले गए। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल…

Read More

छात्रों ने रक्तदान कर मनाया शिक्षक दिवस

चंबा। शिक्षक दिवस पर डिग्री कालेज चंबा में एनएसएस और रेड रिबन क्लब की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वाईडी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में आठ छात्रों और तीन छात्राओं ने रक्तदान किया। सीएमओ ने इस मौके पर दरबार हाल में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बडे़ हर्ष की बात है कि कालेज में शिक्षक दिवस के महत्वपूर्ण दिन को रक्तदान शिविर के रूप में मनाया जा रहा है। रक्तदान महादान है, इसका कोई विकल्प…

Read More

आधार नंबर नहीं तो छात्रवृत्ति भी नहीं मिलेगी

चंबा। डिग्री कॉलेज चंबा में बिना आधार कार्ड वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ई-पास सॉफ्टवेयर बिना आधार नंबर वाले विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने आए करीब 20 विद्यार्थियों को आधार नंबर न होने के चलते बेरंग लौटना पड़ा है। इन विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन ने आधार कार्ड नंबर लाने के आदेश दिए हैं। सॉफ्टवेयर में आधार कार्ड की पंजीकरण संख्या डालने के बाद भी आवेदन नहीं हो रहा है। कॉलेज प्रशासन की भी मजबूरी है जिस…

Read More

ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग

चंबा। स्थानीय चौगान नंबर दो में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से डोगरा बाजार में एक बिजली के खंभे में भी शार्ट सर्किट हो गया और खंभे से लोगों के घरों को जा रही बिजली की सर्विस वायर जल गई। शार्ट सर्किट से लगी आग को देखते ही स्थानीय लोगों ने अगिभनशमन विभाग को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही अगिभनशमन विभाग के कर्मचारी अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गए और उन्होंने समय रहते आग पर…

Read More

यहां अर्थशास्‍त्र ही पढ़ते हैं छात्र

तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में कॉमर्स विषय के विद्यार्थियों की पढ़ाई रामभरोसे चल रही है। जमा एक व जमा दो में पढ़ रहे 72 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए एकमात्र ही शिक्षक मौजूद है। कई दिनों से कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों की केवल अर्थशास्त्र विषय की ही कक्षा लग रही है। बाकी विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य अध्ययन व सांख्यिकी अध्ययन के शिक्षक स्कूल में तैनात नहीं हैं। शिक्षकों के पद रिक्त होने से बच्चों को पढ़ने में मुश्किलें हो रही हैं। इससे उनके अभिभावक भी काफी चिंतित हैं।…

Read More

टिकट बुकिंग, मोबाइल और इंटरनेट सेवा चरमराई

चंबा। चंबा में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं चरमराने से जिलावासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला में बीते तीन दिनों से बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बीच-बीच में ठप हो रही हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। बुधवार को भी इंटरनेट सेवाएं ठप रहने से बस स्टेंड चंबा में सुबह से शाम तक लंबी दूरी पर जाने वाली बसों की टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री दिल्ली व शिमला की टिकट लेने के लिए बस स्टैंड से मुख्य…

Read More

चंबा में भाजपा का हल्ला बोल

चंबा। जिला के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर शहर में बुधवार को यूपीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने रैली निकाल कर केंद्र सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह की अगवाई में एसी दिप्ती कपूर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जय सिंह ने कहा कि आम जनता की महंगाई के कारण बुरी दशा हो गई है। देश…

Read More

सलूणी में विकास कार्य पड़े ठप

सलूणी (चंबा)। विकास खंड कार्यालय सलूणी में स्टाफ की कमी चल रही है। इसके कारण कई जगह विकास कार्य ठप हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास खंड सूलणी की 46 पंचायतों के लिए कनिष्ठ अभियंता के पांच पद स्वीकृत हैं। इसमें से दो पद खाली और तीन पद भरे हुए हैं। पंचायत सहायक का पद भी रिक्त चला रहा है। विकास खंड कार्यालय में पंचायत निरीक्षक का पद खाली चल रहा है, जिससे इसका कार्यभार उपनिरीक्षक को संभालना पड़ रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक लेखा, मुख्य सेविका…

Read More