डा. राधाकृष्णन के जीवन से शिक्षा लें छात्र

चंबा। राइजिंग स्टार स्कूल चंबा के परिसर में अध्यापक दिवस का आयोजन किया गया। समारोह में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने सभी बच्चों को डा. राधाकृष्णन के जीवन से शिक्षा लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया की डा। राधाकृष्णन ने अपने परिवार के विरोध के बावजूद अपनी शिक्षा अपने वजीफे के पैसों से पूर्ण की और भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति होने का सम्मान हासिल किया। भारत रत्न से सम्मानित सर्वपल्ली राधा कृष्णन देश के एक आदर्श अध्यापक थे। इस अवसर पर स्कूल की सभी शाखाओं के छात्र और अध्यापक उपस्थित हुए। सभी कक्षाओं के बच्चों ने अपने अध्यापकों को समान्नित करने के लिए पार्टी का आयोजन किया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए उपहार और कार्ड देकर अध्यापकों को अपने ढंग से खुश किया। इस मौके पर अध्यापक गण भी काफी उत्साहित दिखे। प्रधानाचार्य ने स्कूल के अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने आने वाले साल के लिए स्कूल अध्यापकों के लिए नई योजनाओं की घोषणा की। इसमें स्टाफ के लिए वेतन वृद्धि, वार्षिक परीक्षा भत्ता, ट्रांसपोर्ट भत्ता और जीवन बीमा पॉलिसी शामिल है। इस दौरान सभी शाखाओं के हेड टीचर्स गीतांजलि गौतम, रजनी कपूर, रीना कुमारी भी मौजूद थे। साथ ही अध्यापकों में सबिया मालिक, पुष्पलता, मोनिका, रीना मेहता, नविता कुमारी, सोनिका कटोच, अमनदीप कौर, मीनाक्षी, नम्रता, पायल राना, आरती, पूनम, काजल, वंदना, शमा बेगम, चंदा ग्रोवर, भारती चोना, मोनिका चोना मौजूद थे।

Related posts