वोकेशनल कोर्स में नौकरी की संभावनाएं

चंबा। सरकार ने जिला चंबा के नौ स्कूलों में वोकेशनल विषय को शुरु किया है। इसमें से चार स्कूलों में सिक्योरिटी विषय को शुरू किया गया है, जो छात्रों के भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा पांच स्कूलों में हेल्थ केयर विषय को शुरू किया गया है, जो छात्राओें के लिए रोजगार के द्वार खोल सकता है। वोकेशनल विषय में हर स्कूल को दो-दो ट्रेड दिए गए हैं। सिक्योरिटी विषय पढ़ने वाले छात्रों के लिए भविष्य में रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। ज्ञात रहे कि…

Read More

पीटीए शिक्षकों ने संभाला स्कूल

तीसा (चंबा)। राजकीय हाई स्कू ल गनेड सिर्फ तीन पीटीए अध्यापकों के सहारे चल रहा है। इस स्कूल में अध्यापकों के सात पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से एक भी पद पर स्थायी अध्यापक नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि पीटीए पर भी पूरे अध्यापक तैनात नहीं हो पाए हैं। इसके कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 200 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस स्कूल में तैनात स्थायी अध्यापकों की करीब छह माह पहले ट्रांस्फर हो चुकी है। इसके बाद यहां किसी…

Read More

नौ पदों के लिए होगा घमासान

चंबा। जिला चंबा में पंचायतों व जिला परिषद के रिक्त पदों को भरने के लिए छह अक्तूबर को उपचुनाव होगा। खाली पदों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकल पत्र 19, 20, 21 सितंबर को भर सकते हैं। बौंदेड़ी व टुंडी वार्ड में जिला परिषद की कुर्सी गत वर्ष दिसंबर माह से खाली पड़ी है। वर्तमान में जिला चंबा में जिला परिषद की दो सीटों सहित कुल नौ पद खाली हैं। इसमें मोरठु पंचायत के प्रधान व रापुरा पंचायत में उपप्रधान का पद भी लंबे अरसे से खाली है। इसके अलावा वार्ड…

Read More

थनोली में विद्युत बोर्ड कर्मचारी की हत्या

चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल कीहुबार पंचायत के गांव थनोली में विद्युत बोर्ड में कार्यरत एक टी मेट की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके इस बारे में छानबीन शुरु कर दी है। चरण दास पुत्र बजिरू राम का शव उसके घर से महज दस मीटर की दूरी पर अर्धनगभन अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। डीएसपी डलहौजी रमन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या के कारणों और हत्यारे का पता लगाने के…

Read More

नैनो पलटी, छह लोग घायल

नैनो कार साल नदी के किनारे जा गिरी। इससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। कार हादसे में वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक मनीष को कांगड़ा स्थित टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार साहो न्हौण से वापिस लौट रहे थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह छह लोग कार (नंबर एचपी 73-2920) में साहो से चंबा की ओर आ रहे थे। इसके चलते करीब छह बजे बनियाग…

Read More

चंबा में बनेंगे चार कन्या छात्रावास

चंबा। जिला चंबा में चार कन्या छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा। छात्रावास के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक तीसा, हिमगिरि, मैहला और साच (पांगी) में कन्या छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से जमीन की तलाश की जा रही है। तीसा, हिमगिरि और मैहला में जगह का चयन कर लिया गया है, लेकिन साच (पांगी) में अभी तक जमीन नहीं मिली है। इस कारण छात्रावास भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जैसे…

Read More

चकरा मिडिल स्कूल जनता को समर्पित

बनीखेत (चंबा)। विधायक आशा कुमारी ने वीरवार को नव स्तरोन्नत राजकीय मिडिल स्कूल चकरा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश में विभिन्न विभागों में 30 हजार के करीब पद खाली चल रहे हैं। शिक्षा विभाग में 20 हजार पद खाली पड़े हुए हैं। फंक्शनल पोस्टों…

Read More

फुफेरे भाई ने बनाया था नाबालिग को हवस का शिकार

चंबा। जिला अस्पताल में बिन ब्याही नाबालिग का शौचालय में गर्भपात होने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शर्मनाक बात यह है कि नाबालिग को उसके रिश्तेदार ने ही हवस का शिकार बनाया है। यह व्यक्ति की दूर के रिश्ते की ममेरी बहन है। इस तरह आरोपी ने रिश्ते की नजदीकियों का फायदा उठाते हुए इस 17 वर्षीय नाबालिग को गर्भवती बनाया था। नाबालिग ने डर के मारे यह बात अपने माता-पिता से छुपा रखी थी। इस तरह छह माह से उसके पेट में बच्चा पलता रहा। बताया जा…

Read More

भेड़ां तेरियां हो ’गीत पर झूमे दर्शक

भलेई (चंबा)। भलेई मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में चंबियाली लोक गायिका मंजू चिश्ती और लोक गायक काकू राम ठाकुर ने धमाल मचाया। उन्होंने धमाकेदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंजू चिश्ती ने अम्मा जो बोलणा, सेंईयो ऐसी लागी प्रीत, फुलियां दरेकां, टोली पीछे गिलडू सतोरा हो गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में प्रसिद्ध गायक काकू राम ठाकुर ने एक के बाद एक नान स्टाप पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गानों की झड़ी लगाकर पंडाल में मौजूद दर्शक…

Read More

दोनों हेलीकॉप्टर खराब, श्रद्धालु निराश

भरमौर (चंबा)। मणिमहेश के बड़े न्हौण में हैलीकाप्टर के जरिये पवित्र स्नान करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं को निराशा हाथ लगी है। यात्रा के दौरान सेवा दे रहे दोनों हैलीकाप्टर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। ये दोनों हैलीकाप्टर बुधवार को खराब हो गए थे। उधर, हैलीकाप्टर की खराबी के कारण वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी बुधवार को गौरीकुंड में ही फंसे रहे। इंतजार के बाद जब पता चला कि हैलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पाएंगे तो उन्हें पैदल ही 13 किलोमीटर का सफल करना…

Read More