चंबा में बनेंगे चार कन्या छात्रावास

चंबा। जिला चंबा में चार कन्या छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा। छात्रावास के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक तीसा, हिमगिरि, मैहला और साच (पांगी) में कन्या छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से जमीन की तलाश की जा रही है। तीसा, हिमगिरि और मैहला में जगह का चयन कर लिया गया है, लेकिन साच (पांगी) में अभी तक जमीन नहीं मिली है। इस कारण छात्रावास भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जैसे ही चारों छात्रावास के लिए जगह का चयन हो जाएगा, छात्रावास के भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। छात्रावास के निर्माण से गरीब, अनाथ और बेसहारा छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि तीसा, हिमगिरी, मैहला और साच (पांगी) में कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय और बाल आश्रम चल रहे हैं। इसमें पहली से आठवीं कक्षा तक की छात्राएं रह रही हैं। आठवीं के बाद गरीब और बेसहारा छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने के लिए यहां पर केंद्र सरकार की ओर से कन्या छात्रावास के निर्माण का फैसला लिया गया है। इन छात्रावास में आठवीं से जमा दो तक की छात्राओं को रहने की सुविधा मिलेगी। पहले आठवीं के बाद छात्रावास की सुविधा न होने से कई गरीब और बेसहारा छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थी, लेकिन अब इन छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहूलियत मिलेगी।
कोट
जिला चंबा में चार छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा। इन छात्रावासों का निर्माण आठवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं के लिए किया जाएगा। छात्रावास निर्माण के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। जैसे ही चारों छात्रावास के लिए जगह का चयन हो जाता है छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-विजय सिंह ठाकुर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक

Related posts