जल्द बनेगी सिक्का-नकरोड़ सड़क

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की पांच पंचायतों को तीसा से जोड़ने के लिए सिक्का-नकरोड़ सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जाएगा। यह बात सांसद राजन सुशांत ने ग्राम पंचायत चीह के सुखधार में जनसभा को संबोधित करते हुई कही। इससे पहले चीह पहुंचने पर स्थानीय पंचायत प्रधान पिंकी देवी व उप प्रधान गणेश कुमार ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सांसद को बताया कि तीसा के लिए सड़क सुविधा न होने के कारण ग्राम पंचायत चीह, आयल, बणतर, हिमगिरी, खड़जोता…

Read More

एक चिकित्सक के हवाले 200 मरीज

तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां पर पिछले लगभग 15 दिन से एकमात्र चिकित्सक सेवाएं दे रहा है। इस सिविल अस्पताल में तीसा की 42 पंचायतों के लगभग 200 लोग हर रोज इलाज करवाने पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों की कमी होने के कारण मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। गौर रहे कि इस समय अस्पताल में चार चिकित्सक हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ चिकि त्सक अवकाश और ट्रेनिंग पर गए हैं।…

Read More

टांडा में बनाई जाएगी सराय : सुशांत

सलूणी (चंबा)। सांसद डा. राजन सुशांत ने वीरवार को सलूणी में एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंबा-कांगड़ा के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एंबुलेंस सुविधा प्रदान की जा रही है। अब तक वह 13 एंबुलेंस विभिन्न क्षेत्रों को दे चुके हैं। सलूणी में 14वीं एंबुलेंस का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा व कांगड़ा के दूरदराज गांवों के लोग इलाज करवाने अक्सर टांडा जाते हैं, इसलिए टांडा में सांसद निधि से एक सराय बनाई जाएगी। इस सराय में लगभग 100 लोगों के…

Read More

एक किलो 150 ग्राम चरस सहित दो धरे

चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय थाने के अंतर्गत पुलिस ने दो व्यक्तियों से एक किलो 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 26 दिसंबर को पुलिस की टीम तुनुहट्टी बैरियर पर गश्त कर रही थी। इस दौरान रात डेढ़ बजे के करीब पवन कुमार पुत्र किशन चंद निवासी सुपैंचा पिकअप नंबर एचपी 73-3563 लेकर आया। पुलिस ने चैक किया तो पवन कुमार के कब्जे से 600 ग्राम और पूर्ण चंद के कब्जे से 550 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी जगत…

Read More

60 विद्यार्थियों के भविष्य पर लटकी तलवार

चंबा। चंबा कालेज के 60 विद्यार्थियों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। इनके प्रथम वर्ष के कंपार्टमेंट के गोल्डन चांस का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। इससे सभी विद्यार्थी परेशान हैं। इस कारण वे अगली कक्षा के वार्षिक परीक्षाओं के फार्म भी नहीं भर पाए हैं। दरअसल, ये विद्यार्थी प्रथम वर्ष के एक विषय का पेपर उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे और दो चांस में पेपर देने के बाद भी ये इस विषय को पास करने में असफल रहे थे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेश के सैकड़ों…

Read More

डलहौजी के होटल नव वर्ष को तैयार

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय के लिए हाल ही में हुई बर्फबारी सौगात लेकर आई है। कई महीनों से मंदी की मार झेल रहे पर्यटन व्यवसाय में इस बर्फबारी ने नई जान फूंक दी है। डलहौजी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। क्रिसमस के बाद अब नए वर्ष को लेकर होटल व्यवसायी काफी उत्साहित हैं। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पर्यटक भी जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 31 दिसंबर को फिर से बर्फबारी होने के…

Read More

बेटे को पागल खाने भेजने की गुहार लगाई

चंबा। तीसा की बघेईगढ़ पंचायत की एक महिला ने उपायुक्त संदीप कदम से अपने मानसिक रूप से परेशान बेटे को पागल खाने भेजने की गुहार लगाई है। इस संबंध में वीरवार को नेत्रू देवी पत्नी स्व. दास निवासी गांव घेईया पंचायत बघेईगढ़ ने एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा और बताया कि रामदयाल पुत्र दास को पागलपन के दौरे पड़ते हैं और वह परिवार व पड़ोसियों को मारने दौड़ता है। नेत्रू देवी ने बताया कि रामदयाल के छोटे-छोटे बच्चे हैं और उन बच्चों का पालन पोषण भी वह स्वयं कर…

Read More

बस से खींचकर चालक को पीटा

किहार (चंबा)। हिमगिरी-चंबा रूट पर चलने वाली एक निजी बस को रोक कर टैक्सी चालक ने उसके चालक के साथ मारपीट की है। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बस चालक का मेडिकल करवाया गया है। चतर सिंह पुत्र स्वर्गीय मुसदी राम निवासी ढल्ला ने बताया कि 25 दिसंबर को वह बस लेकर सतरूणी से चंबा जा रहा था। शाम साढे़ चार बजे के करीब शिमला मोड में टैक्सी चालक एचपी 01सी-0779 टैक्सी आया और उसने बस को रोक दिया। इसके बाद उसने उसे…

Read More

16 पंचायतों में छह दिन से अंधेरा

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा की 16 पंचायतों में अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण सैकड़ों घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। इससे हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत सनवाल, देहरा, शिलेराबाड़ी, झज्जाकोठी, टेपा, देवीकोठी, सुईंला, जुनास, जुंगरा, पद्धर, खजुआ, चांजू, देहरा, चरड़ा, बघेई, आयल और चीह में छह दिन पहले भारी बर्फ बारी व बारिश होने के कारण जगह-जगह से बिजली के खंभे गिर गए हैं। इसके अलावा विद्युत तारें में टूट चुकी हैं। इसके चलते ग्रामीणों को अंधेरे…

Read More

चौगान पांच के रास्ते में रेलिंग लगाने का विरोध

चंबा। चौगान नंबर पांच में नगर परिषद द्वारा लगाई गई रेलिंग को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल के प्रधान अनूप महाजन ने बताया कि चौगान नंबर पांच में सीमेंट की टाइलें लगाने का कार्य चला हुआ था। इसके चलते रास्ते में लोहे की रेलिंग लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि टाइलें का लगाने का कार्य खत्म होने के उपरांत भी इस स्थान से अभी तक रेलिंग नहीं हटाई गई है। इस स्थान पर शहर के व्यापारी और स्थानीय लोग अपने दुपहिया वाहनों को खड़ा…

Read More