चौगान पांच के रास्ते में रेलिंग लगाने का विरोध

चंबा। चौगान नंबर पांच में नगर परिषद द्वारा लगाई गई रेलिंग को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल के प्रधान अनूप महाजन ने बताया कि चौगान नंबर पांच में सीमेंट की टाइलें लगाने का कार्य चला हुआ था। इसके चलते रास्ते में लोहे की रेलिंग लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि टाइलें का लगाने का कार्य खत्म होने के उपरांत भी इस स्थान से अभी तक रेलिंग नहीं हटाई गई है। इस स्थान पर शहर के व्यापारी और स्थानीय लोग अपने दुपहिया वाहनों को खड़ा करते हैं। ऐसे में अगर इस स्थान को पार्किगिं के लिए बंद कर दिया जाता है तो व्यापारियों और स्थानीय लोगों को अपने दुपहिया वाहनों को बाजार में ही खड़ा करना पडे़गा। इससे यातायात भी काफी प्रभावित होगा।
उन्होंने उपायुक्त संदीप कदम से मांग की है कि इस स्थान से जंगले को हटाकर दुपहिया वाहनों की पार्किगिं एवं लोगों की आवाजाही के लिए खुला रखा जाना चाहिए। इससे बाजार में हो रही यातायात की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि उपायुक्त संदीप कदम ने उन्हें इस समस्या को उचित हल निकालने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर नरेश महाजन, नरेंद्र ठाकुर, अमृत पाल, अशोक कुमार सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
……….
आर्य पब्लिक स्कूल का समारोह 29 को
चंबा। आर्य पब्लिक उच्च विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 29 दिसंबर को किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि वार्षिक समारोह का आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे स्थानीय कालेज के दरबार हाल में किया जाएगा। इस कार्यक्र म में बतौर मुख्यातिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू के प्रधानाचार्य सुमन कुमार मिन्हास शिरकत करेंगे।

Related posts