चंबा। सिंगी क्षेत्र के गांव दड़ोगा की युवती ने अपने परिवार के सदस्यों सहित उपायुक्त संदीप कदम से मुलाकात की और एक मांगपत्र सौंपा। युवती प्रियंका ने बताया कि अक्तूबर माह में चंबा-पठानकोट मार्ग पर तत्तवाणी के पास उनके पिता जगदीश चंद अचानक रावी नदी में गिर गए थे। उनका अभी तक अता पता नहीं चल पाया है। उन्होंने अचानक लापता हुए जगदीश चंद को गोताखोर की मदद से ढूंढने की उपायुक्त से मांग की है। उन्होंने बताया कि वे बीते माह 10 अक्तूबर से लापता है और अभी तक…
Read MoreCategory: Chamba
व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
चंबा। आपदा प्रबंधन की बैठक उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौकेे पर उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटाने के लिए आवश्यक है कि अधिकारियों में बेहतर समन्वय हो और त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जलवायु की दृष्टि में चंबा बर्फ प्रभावित क्षेत्र में शुमार किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आपदा की स्थिति में नजदीकी अधिकारी को सूचित करें ताकि समय रहते सहायता प्रदान कर लोगों को आपदा से बचाया जा सके। उन्होंने कहा अगर…
Read Moreअवैध खनन पर प्रशासन ने मूंदी आंखें
चंबा/तीसा। उपमंडल तीसा के चांजू में निर्माणाधीन एक विद्युत कंपनी के काम के लिए नियमों को ताक पर चलाए जा रहे स्टोन क्रशर के खिलाफ विभाग और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। हैरानी की बात है कि यहां अवैध तौर पर हो रहे खनन के खिलाफ पहले भी कई बार ग्रामीण आवाज बुलंद कर चुके हैं, मगर अभी तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मामले में कोर्ट के आदेशों की भी परवाह नहीं की गई है। इससे यहां पर्यावरण को नुकसान के साथ-साथ सरकारी…
Read Moreरिवाल्वर में टिहरी और राइफल में हरिद्वार विजेता सोमवार,
चंबा (टिहरी)। पुलिस लाईन में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता के राइफल शूटिंग में आईआरबी द्वितीय हरिद्वार और रिवाल्वर में टिहरी की टीम ने सबसे ज्यादा लक्ष्य पर गोलियां दागकर ट्रॉफी हासिल की। सर्वश्रेष्ठ शूटर का खिताब 31वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंहनगर के दरबान सिंह के नाम रहा। पुलिस लाईन प्रांगण में आयोजित 11वीं अंतरजनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे स्थान पर टिहरी और रिवाल्वर प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर 31वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर रहा। 50 गज रिवाल्वर में पिथौरागढ़ के कैलाश चंद्र प्रथम, 46 बीएन पीएसी के राजेंद्र नगरकोटी द्वितीय…
Read Moreसंवरेगा शहर का चिल्ड्रन पार्क
चंबा। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो शहर का चिल्ड्रन पार्क जल्द संवरेगा। जी हां, पार्क का जल्द जीर्णोद्धार होने जा रहा है। इसके सौंदर्यीकरण पर नगर परिषद की ओर से लगभग साढ़े चार लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। चिल्ड्रन पार्क में सुबह और शाम के समय भारी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे खेलने पहुंचते हैं, लेकिन मौजूदा समय में पार्क की हालत दयनीय बनी हुई है। पार्क में जगह-जगह से रैलिंग टूट गई है। झूले की हालत भी खस्ता बनी हुई है। इस कारण नौनिहालों को खेलने…
Read Moreचंबा को चमकाने का उठाया बीड़ा
चंबा। ‘ग्रीन वैली क्लीन वैली’ संस्था ने जिला चंबा को स्वच्छ और हरा भरा बनाने का बीड़ा उठाया है। चंबा शहर से लेकर जिला के गांव-गांव तक संस्था के सदस्य स्वच्छता का अलख जाएंगे। इसके लिए सलूणी, सिंगी और मैहला में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को युवा वर्ग की ग्रीन वैली क्लीन वैली संस्था ने उपायुक्त कार्यालय के पास पीर बाबा मंदिर के आस-पास साफ सफाई की। इसके बाद टैक्सी स्टेंड के पास नालियों में पड़ा कूड़ा साफ किया। इरावती होटल से लेकर मैन चौक तक सड़क…
Read Moreसाहब! कुर्सी छोड़िए, निरीक्षण को निकलिए
चंबा। शिक्षा विभाग के अधिकारी अब दफ्तर में कुर्सी पर बैठकर ही ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। विभाग के अधिकारियों को जगह-जगह स्कूलों में जाकर औचक निरीक्षण करना होगा। ऐसा न होने पर निदेशालय की ओर से संबंधित अधिकारियोें से जवाब-तलब किया जाएगा। अब साहब को कुर्सी छोड़कर स्कूलों के निरीक्षण पर निकलना अनिवार्य हो गया है। निदेशालय ने प्रदेश भर के शिक्षा उपनिदेशकों को 16 स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं। इन 16 स्कूलों का निरीक्षण एक माह के भीतर करना अनिवार्य होगा। हर माह 16…
Read Moreसड़क पर बह रहा गंदा पानी
भरमौर (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर के पास सीवरेज का चैंबर लीक होने से सारी गंदगी रास्ते पर बिखर रही है। इस कारण यहां बदबू ही बदबू फैल रही है। इससे स्थानीय वाशिंदों को परेशानी हो रही है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बाड़ी गांव से अस्पताल कालोनी होते हुए यह सीवरेज लाइन बिछाई है। बार-बार इस लाइन के डंप रहने के कारण स्थानीय लोगों में संबंधित विभाग के प्रति काफी रोष है। कुछ माह पहले वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने परियोजना सलाहकार समिति की बैठक के…
Read Moreटुंडी स्कूल में अम्मा पुछदी पर धमाल
सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुंडी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। वंदे मातरम व सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके सुशील कु मार एंड सुमन लता ने वेलकम सांग प्रस्तुत किया। रोहित एंड संजीव पार्टी ने तू नी बोलदी पंजाबी गीत पर भंगड़ा प्रस्तुत किया। संतोष एंड पार्टी ने अम्मा पुछदी सुण दिहे मेरिये पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।…
Read Moreग्राम सभाएं पांच को, पात्रों का होगा चयन
चंबा। जनवरी माह में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं के बारे में पंचायती राज विभाग व खंड विकास कार्यालयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचायती राज विभाग समस्त ब्लॉक कार्यालयों को ग्राम सभा का एजेंडा मुहैया करवाने में जुटा हुआ है। प्रदेश में पांच जनवरी, 2014 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा के आयोजन के लिए एजेंडा मेल के माध्यम से पंचायती राज कार्यालय और खंड विकास कार्यालयों में पहुंच चुका है। इस दफा ग्राम सभा में लोगों से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की…
Read More