व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

चंबा। आपदा प्रबंधन की बैठक उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौकेे पर उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटाने के लिए आवश्यक है कि अधिकारियों में बेहतर समन्वय हो और त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जलवायु की दृष्टि में चंबा बर्फ प्रभावित क्षेत्र में शुमार किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आपदा की स्थिति में नजदीकी अधिकारी को सूचित करें ताकि समय रहते सहायता प्रदान कर लोगों को आपदा से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा अगर आगामी दिनों में अधिक हिमपात होता है तो लोगोें को कठिनाई पेश न आए इसके लिए संबंधित अधिकारी को कार्य योजना तैयार करनी है। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, संचार व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, सड़क व परिवहन की व्यवस्था को सुचारु रखने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में विद्युत व्यवस्था सुचारु रहे इसके लिए 72 लाख रुपये खर्च करके अतिरिक्त खंभे व तारें लगवाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अतिरिक्त धन को उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदा बचाव दल के लिए सभी प्रकार के आधुनिक उपकरण व आवश्यक सामान से लैप्स करके उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए पर्वतारोहण संस्थान के सहयोग से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अवरुद्ध मार्गों को सुचारु करने के लिए व अन्य राहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक है कि क्षेत्राधिकार क ो मापदंड न बनाया जाए बल्कि मानवीय आधार पर तत्परता से कार्य किया जाए। इस अवसर पर एडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार मनोज कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एमके मिन्हास व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts