चंबा। निर्मल भारत अभियान के तहत प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत कई प्रकार के कार्यक्रम चलाकर वर्ष 2015 तक प्रदेश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन जिला चंबा में सैकड़ों सरकारी स्कूलों में शौचालय तक नहीं बन पाए हैं। ऐसे में निर्मल भारत अभियान फेल होता नजर आ रहा है। जिला में 100 से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों व 50 से अधिक मिडल स्कूलों में शौचालय तक नहीं है। इनमें 55 प्राइमरी…
Read MoreCategory: Chamba
लंबे इंतजार के बाद पांगी के लिए हुई फ्लाइट
सुलतानपुर (चंबा)। लंबे इंतजार के बाद पांगी घाटी के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की गई। वीरवार को मौसम साफ होने के कारण किलाड़ से प्रदेश सरकार का हेलीकाप्टर 20 लोगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित हैलीपैड पर पहुंचा। वहीं चंबा से भी 21 यात्रियों का दल पांगी जाने के लिए तैयार खड़ा था, मगर इनमें से 18 यात्री सवार होकर पांगी पहुंचे। सामान अधिक होने के कारण चार यात्री अपने घर पहुंचने से वंचित रह गए हैं। हेलीकाप्टर में एक समय में लगभग 21 यात्री सवार हो सकते हैं, लेकिन…
Read Moreविद्युत बोर्ड के खंभे चोरी के मामले में पांच धरे
चंबा। विद्युत बोर्ड के खंभों को चोरी करके ठिकाने लगाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता पवन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने करीब ढाई लाख रूपए की चोरी के सामान सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बिजली बोर्ड अधिकारी ने वीरवार को स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि चोरों ने परेल स्थित बोर्ड के स्टोर से खंभे चुरा लिए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छानबीन शुरू की तो पुलिस टीम ने हरदासपुरा स्थित सोनू कबाड़ी के घर पर…
Read Moreहिमपात-बारिश से जमी जिंदगी
चंबा। जिला चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में जहां हल्का हिमपात हो रहा है, वहीं जिला मुख्यालय में जमकर बारिश हो रही है। बुधवार को सुबह से ही मौसम खराब था। दोपहर के समय हल्की बारिश शुरू हुई, लेकिन दोपहर बाद तेजी से बारिश शुरू हो गई। इस कारण मुख्यालय में ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों मेें दुबके रहे। दोपहर बाद लगातार बारिश होने के कारण कूली भी सारा दिन बेकार बेकार बैठे रहे। काम की तलाश में वह जगह-जगह बैठे रहे, लेकिन कोई…
Read Moreचौगान की मरम्मत को मिले एक लाख रुपये
चंबा। स्थानीय चौगान को एक बार फिर से हराभरा करने के दावे किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर परिषद को जिला प्रशासन ने एक लाख रुपये की मदद दी है। इसकी मरम्मत का जिम्मा इस बार फिर नगर परिषद के पास है। जिला प्रशासन ने मरम्मत कार्य के लिए नगर परिषद को एक लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस राशि से चौगान को समतल करने और अच्छी किस्म की घास उगाने की बात कही जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि चौगान की मरम्मत…
Read Moreददरियाड़ा स्कूल के मेधावी छात्र नवाजे
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला ददरियाड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानियां ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक अशोक शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी । कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी ददरियाड़ा सड़क के संबर्धन पर दस करोड़ 24 लाख, बलोह से फगोट नई सड़क के लिए तीन…
Read Moreबनीखेत के मयंक-सिहुंता के तरुण अव्वल
डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष, साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद की स्थानीय शाखा के महासचिव चेतन भटनागर ने बताया कि नवंबर माह में आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के नवमीं कक्षा के मयंक राज तथा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिहुंता के तरुण वर्मा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। विशुद्ध गुणवत्ता के आधार पर आधारित परीक्षा में आठवीं कक्षा में नवंबर विद्यालय बकलोह कैंट के सौरभ रावत पहले, जबकि कुमारी मिशमा जेफट्रिसा दूसरे स्थान पर रही। दसवीं कक्षा से…
Read Moreशहर के लिए 30 लाख
चंबा। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में लगभग 30 लाख रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। नगर परिषद ने विकास कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसे में जल्द ही कार्य शुरू होने जा रहे हैं। कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र केंद्र में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए यहां प्रोटेक्शन वाल लगाई जाएगी। इसके लिए लगभग सात लाख 58 हजार 891 रुपये की राशि मंजूर हुई है। इसके लगने से कूड़ा बिखरने से फैल रही गंदगी से भी निजात मिलेगी। इसके अलावा टीबी अस्पताल के पास लोक…
Read Moreकाउंसिलिंग के लिए मिलोगा एक और मौका
चंबा। भाषा अध्यापकों की बैचवाइज नियुक्ति के लिए फिर से काउंसिलिंग होगी। यह काउंसिलिंग 28 जनवरी को प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में होगी। जिला चंबा में भाषा अध्यापक के बैचवाइज सात पद भरे जाने हैं। इसके लिए आठ जनवरी को शिक्षा विभाग की ओर से काउंसिलिंग की गई है, लेकिन बारिश व बर्फबारी होने के कारण जिला के दूरदराज क्षेत्रों के अभ्यर्थी तय तारीख को काउंसिलिंग के लिए नहीं आ सके थे। इसमें अधिकतर अभ्यर्थी जनजातीय क्षेत्र भरमौर व पांगी से संबंध रखने वाले हैं। शिक्षा विभाग ने काउंसिलिंग…
Read Moreनए भवनों की संभावनाएं तलाशें
चंबा। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए अधिक प्रयास करने के निर्देश देते हुए उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि खुली नालियों को कवर करने के लिए सीमेंट के ढक्कनों को लगाने की व्यवस्था करवाई जाए। सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गलियों से कूड़ा-कर्कट उठाने के लिए छोटी गलियों के अनुरूप हाथ से चलने वाली रेहड़ियों को प्रयोग में लाया जाएगा। हर घर से कूड़ा-कर्कट उठाने की प्रक्रिया समस्त वार्डों में शुरू होने से निकट भविष्य में…
Read More