चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष जीवानंद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। एसोसिएशन के राज्य प्रवक्ता पीसी ओबराय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की मांगों पर शीघ्र गौर करने का आश्वासन दिया है। आश्वासन मिला है कि पेंशनरों के लिए जेसीसी गठित की जाएगी। पेंशनरों की मांग है कि 72 प्रतिशत महंगाई भत्ते में से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को बेसिक पेंशन में जोड़ा जाए। इसके अलावा…
Read MoreCategory: Chamba
नायब तहसीलदार कार्यालय में आग
चंबा। नायब तहसीलदार कार्यालय चंबा में वीरवार रात आग लग गई है। इससे नायब तहसीलदार के चैंबर में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज जल गए हैं। जानकारी के अनुसार आग रात करीब पौने नौ बजे लगी। आग पता तब चला जब एक टैक्सी ड्राइवर युवक आशीष निवासी सुराड़ा यहां से गुजर रहा था। उसने कार्यालय में लगी आग देखते ही पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचित किया। सूचना मिलते पर अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया, तब तक आग…
Read Moreरिक्त पद न भरे तो स्कूल में लगा देंगे ताला
तीसा (चंबा)। क्षेत्र की आयल पंचायत के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक न होने के कारण अभिभावकों में रोष है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को चेताया है कि तीन दिन के भीतर स्कूल में रिक्त पड़े शिक्षकों और अन्य स्टाफ के पदों को भरा नहीं गया तो वे स्कूल पर ताला लगा देंगे। जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में लगभग एक साल से शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। मौजूदा समय में स्कूल में एक ही अध्यापक तैनात है। पंचायत प्रधान दुनी चंद ने कहा कि कई बार शिक्षा विभाग…
Read Moreएक हफ्ते में पूरी करें अटेंडेंस
चंबा। कालेज के जिन छात्रों की 75 प्रतिशत हाजिरी पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा हाउस इग्जाम के बाद हुए टेस्ट में भी 20 से कम नंबर आए हैं उनके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। इन छात्रों को वार्षिक परीक्षा देने से वंचित रहना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक कालेज में सभी संकायों के अलग-अलग विषयों के टीचरों ने छात्रों की हाजिरी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट को बाकायदा नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। जिन छात्रों की हाजिरी 75 प्रतिशत से कम है…
Read Moreघरोटी गांव में दस दिन से बिजली नहीं
सिहुंता (चंबा)। क्षेत्र की समोट पंचायत के गांव घरोटी में दस दिन से बिजली नहीं है। बिजली न होने के कारण 12 के करीब परिवारों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोग कई बार विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि जब समस्या को लेकर अधिकारियों से मिलते हैं तो अधिकारी फोरमैन को लाइन ठीक करने के लिए चार किलोमीटर दूर से बुलाने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों…
Read Moreपांच लाख से संवरेगा सलूणी स्कूल खेल मैदान
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का खेल मैदान जल्द ही संवरने की उम्मीद है। इस खेल मैदान की पांच लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा। मैदान को चौगान की तर्ज पर संवारने की कवायद शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक तहसील मुख्यालय स्थित एक मात्र मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने पिछले वर्ष सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसमें से अढ़ाई लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है…
Read Moreप्राध्यापक संघ ने जताया रोष
चंबा। भारत बंद के समर्थन में राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ इकाई ने अपना रोष व्यक्त किया। इसके फलस्वरूप सभी प्राध्यापकों ने काले बिल्ले लगातार विरोध जताया। इस मौके पर एचजीसीटीए के प्रधान शिवदयाल शर्मा, प्रांतीय सचिव प्रो. अश्वनी शर्मा और इकाई सचिव डा. विद्यासागर शर्मा उपस्थित रहे। उन्हाेंने कहा कि विश्वविद्यालय तथा कालेज के राष्ट्रीय संगठन एआईएफयूसीटीओ के आह्वान पर नई पेंशन नीति और महाविद्यालयाें में ठेके पर नियुक्तियों को लेकर सरकार की नीति का एकजुटता से काफी समय से विरोध किया जा रहा है। इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने…
Read Moreलकड़ी चुराने से रोका तो पीट डाला वन रक्षक
चंबा। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत वन परिक्षेत्र खजियार में तैनात वन रक्षक सुरजीत पुत्र काली दास निवासी बड़ोल जिला कांगड़ा की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ वन विभाग की लकड़ी चुराने और वन कर्मी से मारपीट करने पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाथो राम पुत्र बालो, सुभाष, तिलक, ओमी, अशोक, चमन और सिंघो 19 फरवरी को चीड़ की लकड़ी चुरा रहे थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने नाकाबंदी के दौरान इन लोगों को पकड़ लिया। यह सभी लोग एकत्रित होकर…
Read Moreआईटी आउटसोर्सिंग कर्मियों को बने पालिसी
चंबा। आईटी आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए विशेष नीति बनाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जिले में तीन हजार के करीब कर्मचारी आउटसोर्सिंग एजेंसियों में सेवाए दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी सात-आठ वर्ष से कंप्यूटर वर्क और लिपिक का काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को काम के बदले मात्र चार से पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। इतना समय बीत जाने के बाद भी आउटसोर्सिंग एजेंसियों ने न…
Read Moreनए डीजीपी लेंगे बार्डर की सुरक्षा पर बैठक
चंबा। एसपी चंबा बृज मोहन शर्मा शिमला रवाना हो गए हैं। वह 22 फरवरी को चंबा बार्डर व यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए डीजीपी के साथ होने वाली बैठक में भग लेंगे। इससे पहले नए डीजीपी बी. कमल कुमार सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों की बैठक भी लेने वाले हैं। इस दौरान खासकर उत्तरी क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारियों की बार्डर की सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें खासकर जम्मू-कश्मीर के साथ लगते चंबा बार्डर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकह अहम चरचा होगी। ज्ञात रहे कि…
Read More