चंबा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ओपी हीर ने राजकीय मिडल स्कूल प्राहनवी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ के साथ बैठक की। बैठक में अध्यापकों को समय पर स्कूल में आने की हिदायत दी गई। इस मौके पर स्कूल का तमाम रिकार्ड चैक किया गया। रिकार्ड को समय-समय पर मेनटेन करने के निर्देश दिए गए। वार्षिक परीक्षाओं के चलते उपनिदेशक ने हर कक्षा में जाकर बच्चों से सवाल पूछे। उन्होंने छठीं से आठवीं तक तक बच्चों से निबंध सुने। अभी तक हो चुकी पढ़ाई पर उपनिदेशक ने संतुष्टि जताई…
Read MoreCategory: Chamba
हड़सर पंचायत से हटाया जाए शराब का ठेका
भरमौर (चंबा)। हड़सर के पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडल ने प्रशासन से हड़सर में खुले शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान को पंचायत से हटाने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है। पंचायत प्रधान रजनी देवी और महिला मंडल प्रधान राधा देवी ने कहा कि हड़सर में जब से शराब का ठेका खुला है, तब से यहां का माहौल काफी खराब हो चुका है। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान भी इस ठेके के कारण बाधा…
Read Moreपुलिस ने पकड़ी 3 किलो 300 ग्राम चरस
चंबा। स्थानीय पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। एक मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में पुलिस ने एचआरटीसी की बस में से चरस बरामद की है। दोनों ही जगह पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुखरी की गतिधार में चंबा आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार मुनापर खान और महोम्मद हनू निवासी ढांचू खुशनगरी से नाके के दौरान 2 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई है।…
Read Moreस्कूल स्टाफ ने मांगी वेतनवृद्धि
चंबा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने मासिक वेतन को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में केवल 1500 रुपये वेतन से गुजारा करना काफी मुश्किल हो रहा है। शिक्षक शौकत अली, उत्तम कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, मनोज, चैलो देवी और भवनेश्वरी ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2008 में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले हैं। आज प्रदेश में यह स्कूल बालिका शिक्षा की गुणवत्ता में…
Read Moreतकनीकी सहायकों के खिलाफ रोष
सलूणी (चंबा)। पंचायत समिति सलूणी की बैठक पंचायत समिति अध्यक्ष मीना ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सलूणी में कोर्ट खोले की एकमत से आवाज उठाई गई। इस संबंध में प्रस्ताव भी डाला गया। इसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया है। सदस्यों ने कहा कि सलूणी क्षेत्र के लोगों को छोटे-छोटे मुकदमों की सुनवाई के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे लोगों को काफी खर्च उठाना पड़ता है। समिति की बैठक में तकनीकी सहायकों को पंचायत के अधीन लाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अधिकतर पंचायत…
Read Moreसलूणी स्कूल के होनहारों को पुरस्कार
सलूणी (चंबा)। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विस क्षेत्र डलहौजी की विधायक आशा कुमारी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। समारोह का शुभारंभ आशा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के प्रधानाचार्य पीएल ठाकुर ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृति देकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में संतोष और साथी ने हमारे समक्ष चुनौतियां पर नाटक प्रस्तुत किया। हिमाचल और पर्यावरण को रोजगार, भ्रष्टाचार से हो रही हानियां पर भी नाटक के माध्यम…
Read Moreप्रौथा में मनरेगा कार्य में ब्लास्टिंग
चंबा। ग्राम पंचायत साहू के तहत प्रौथा गांव में मनरेगा के कार्य में अवैध तौर पर ब्लास्टिंग किए जाने का मामला चर्चा में बना हुआ है। हैरानी की बात है कि ब्लास्टिंग के लिए न तो इजाजत ली गई है और न ही बारूद हासिल किए जाने के स्रोत की किसी संबंधित अधिकारियों को जानकारी है। पंचायत प्रधान राकेश महाजन ने ब्लास्टिंग की बात से इनकार किया है। प्रौथा निवासी हरि सिंह व श्रीकांत ने बताया कि दो दिन पहले ही यहां ब्लास्ट किया गया था। इसका साक्ष्य मौके पर…
Read Moreबारिश-बर्फबारी से आधा दर्जन सड़कें बंद
भरमौर (चंबा)। उपमंडल में बारिश और बर्फबारी होने का क्रम जारी है। शुक्रवार को भी उपमंडल में हिमपात हुआ था। शाम को हिमपात रुक गया। लेकिन, शनिवार सुबह फिर से हिमपात शुरू हो गया है। भरमौर उपमंडल की कुगति जोत, चोबिया, मणिमहेश तथा क्वारसी जोत में हिमपात होने का क्रम जारी है। लोक निर्माण विभाग की दिक्कतें फिर बढ़ गईं हैं। बर्फबारी के बाद आधा दर्जन रूट बाधित हो गए हैं। बर्फ गिरने से भरमौर-हरछू, भरमौर-चौबिया, भरमौर-सूपा और भरमौर हड़सर सहित करीब आधा दर्जन मार्ग बाधित हो गए हैं। ग्रामीणों…
Read Moreथनेईकोठी के तीन गांव दस दिन से अंधेरे में
तीसा (चंबा)। क्षेत्र की थनेईकोठी ग्राम पंचायत में ट्रांसफार्मर जलने के कारण तीन गांवों में दस दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। हालत यह है शाम ढलते ही ये गांव अंधेरे में डूब जाते हैं। ट्रांसफार्मर जलने से गांव बसुआ, थनेईकोठी और गुनाली में बिजली नहीं है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड को अवगत करवाया दिया है, लेकिन बोर्ड दस बाद भी समस्या हल नहीं कर पाया है । इस कारण ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के प्रति रोष है। बिजली न होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली…
Read Moreविशेष बच्चों ने खेल में दिखाया दम
चंबा। बीआरसी कार्यालय हरदासपुरा में विशेष बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सर्वशिक्षा अभियान के सौजन्य से उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में किया गया। इसमें जिला के विभिन्न शिक्षा ख्ंाडों के बच्चों ने भाग लिया। उत्सव में मुख्य अक्षमताओं मानसिक, शारीरिक, दृश्य और मूक बधिर बच्चों के लि विशेष खेलेें करवाई र्गइं। इसमें गुब्बारा फोड़ना, बोची खेल, कूद और कुर्सी दौड़ करवाई गई। बीआरसी हरदासपुरा कविता बिजलवान ने बताया कि बोची खेल में शिक्षा खंड मैहला के अंकुश ने प्रथम, चंबा के आकाश ने…
Read More