
सलूणी (चंबा)। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विस क्षेत्र डलहौजी की विधायक आशा कुमारी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। समारोह का शुभारंभ आशा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के प्रधानाचार्य पीएल ठाकुर ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृति देकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में संतोष और साथी ने हमारे समक्ष चुनौतियां पर नाटक प्रस्तुत किया। हिमाचल और पर्यावरण को रोजगार, भ्रष्टाचार से हो रही हानियां पर भी नाटक के माध्यम से संदेश दिया। हिमांशु एंड साथियों ने देश रंगीला गाना गाकर उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कक्षाओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे छात्रों को सम्मानित किया। विज्ञान संकाय में जमा में फारूख मोहम्मद, सपना, जमा एक में पूजा और हिमांशु, आर्ट्स संकाय में जमा दो के रंजना देवी और पूजा देवी, जमा एक के वीरेंद्र कुमार राणा और रेखा देवी, दसवीं के हिना और माधवी, नौवीं के शिवानी और धीरज, आठवीं में काजल और प्रियंका देवी, सातवीं में करुण और कंचना कुमारी जबकि छठी की निशा और पूजा को क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया।
सर्वाधिक हाजिरी पर छठीं के मनीष, सातवीं के प्रीति, आठवीं की काजल, नौवीं की संतोष कुमारी, दसवीं की शिवानी, 11वीं की दीक्षित और 12वीं की पूजा को सम्मानित किया गया। गुमान सिंह को सर्व साक्षरता अभियान के तहत पुरस्कृत किया गया। स्टेज सचिव अनूपा ठाकुर को कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए सम्मानित किया गया।
भवन बनाने के दिए हैं निर्देश : आशा
विधायक आशा कुमारी ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी के भवन निर्माण के लिए एसडीएम डलहौजी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रधानाचार्य को जल्द स्कूल के भवन बनाने के निर्देश दिए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पास 3 बीघा 9 बिस्वा जमीन हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र वीरभद्र सिंह का प्रयास है कि पूरे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
ये रहे समारोह में मौजूद
इस मौके पर एसडीएम संजय धीमान, जिला परिषद उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष डीएस पठानिया, पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा, प्रधान कमला ठाकुर, विनोद कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया, आईपीएच के अधिशासी अभियंता डीएस नेहरिया, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आरके ठाकुर, डीएफओ एमआर मरोल और अन्य उपस्थित रहे।
