पांच माह से जन औषधि केंद्र पर लटका है ताला

चंबा। गरीब मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए खोले गए जन औषधि केंद्र में पिछले पांच माह से ताला लटका हुआ है। इससे मरीजों को मजबूरन बाजार से महंगी दरों पर दवाईयां लेनी पड़ रही हैं। जन औषधि केंद्र दिसंबर माह के अंत से ही बंद पड़ा हुआ है। जिला स्वास्थ्य विभाग जनऔषधि केंद्र को खोलने में नाकाम साबित हो रहा है। विभाग के कोशिशों के बावजूद भी केंद्र खुल नहीं पाया है। इससे अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों सहित तीमारदारों में अस्पताल प्रशासन के प्रति रोष पनपना शुरू…

Read More

कामगारों ने प्रोजेक्ट के खिलाफ बोला हल्ला

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत बैरागढ़, सत्यास और गुईला पंचायत में चल रहे मिनी प्रोजेक्ट सिमरन 81,82,83 के खिलाफ कामगार लामबंद हो गए हैं। मांगें मनवाने को कामगारों ने काम बंद कर दिया है। मजदूरों ने इंटक के बैनर तले रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रोजैक्ट प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इंटक के प्रधान सुरेंद्र कुमार, उपप्रधान कमलेश, सचिव नौरंग, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफी, साहब सिंह, राजकुमार ने बताया कि वे छह साल से प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं, लेकिन प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से उनका शोषण किया जा रहा…

Read More

जसौरगढ़ में बिना संबद्धता आधा दर्जन स्कूल

चंबा। चुराह विस क्षेत्र के तहत जसौरगढ़ इलाके में आधा दर्जन के करीब स्कूल फर्जी तरीके से चल रहे हैं। इन स्कूलों को बोर्ड की ओर से कोई मान्यता नहीं दी गई है। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए हैं। दो दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। इन स्कूलों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मान्यता प्रदान नहीं की गई है। शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे प्राइवेट स्कूलों को दो दिन के भीतर एनओसी प्राप्त करने को…

Read More

प्रचंड गर्मी से गड़बड़ाई लोगों की सेहत

चंबा। जिला चंबा में पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। प्रचंड गर्मी के कारण कई बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रतिदिन क्षेत्रीय अस्पताल चंबा व आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा में काफी संख्या में रोगी पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में बुधवार को 150 के करीब तथा आयुर्वेदिक अस्पताल में 50 के करीब मरीजों ने अपना चेकअप करवाया। दिन भर अस्पताल में रोगियों की भीड़ रही। इसमें सबसे अधिक रोगी जलजनित रोगों के शिकार हुए हैं। डायरिया, टायफायड, वायरल फीवर, उल्टी व दस्त के…

Read More

ढांक के नीचे फेंक कर युवक की हत्या

पुखरी (चंबा)। तीसा थाना के तहत गांव तलोटा तहसील चुराह में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में नरेंद्र के बड़े भाई इंद्र प्रकाश की हनीश से पैसों के लेन देन को लेकर बहस हो गई। तब नरेंद्र ने भाई का बीच बचाव करके उन्हें झगड़े से रोका। इससे हनीश खफा था। रात को वापस लौटते वक्त उसने नरेंद्र को ढांक के नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत होे गई। पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी…

Read More

गुच्छी का धड़ल्ले से हो रहा अवैध कारोबार

चुवाड़ी (चंबा)। क्षेत्र में अरसे से वन संपदा का अवैध रूप से कारोबार हो रहा है। प्रियंगुल, बनूनी, कैंथली, ददरियाड़ा, जोत और काहरी बीट में ग्रामीण काफी मात्रा में गुच्छियां एकत्रित करते हैं। हालांकि, इन बीटों में इक्का दुक्का कारोबारियों के पास ही परमिट है, जो गुच्छी की खरीद फरोख्त कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ कारोबारी बिना परमिट के ही अवैध रूप से कारोबार करके खूब मुनाफा कमा रहे हैं। इससे रॉयलिटी के रूप में वन विभाग के खाते में जमा होने वाली राशि विभाग को नहीं मिल पा…

Read More

नरेंद्र 8वीं बार उद्यान कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

चंबा। जिला उद्यान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव उद्यान विभाग के सभागार में हुए। इसमें उद्यान विभाग कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रधान राजीव चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव रिटर्निंग आफिसर ईश्वर सिंह की देख-रेख में हुए। उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र कुमार को लगातार 8 वीं बार जिला महासंघ का प्रधान चुना। मदन कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, जीवन सिंह राणा को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। राज्य प्रधान द्वारा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान नरेंद्र कुमार…

Read More

बृजमोहन बेदी को बनाया जिलाध्यक्ष

चंबा । अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सुरेंद्र मनकोटिया गुट ने जिला इकाई का चुनाव स्थानीय सर्किट हाउस में करवाया। चुनाव रिटर्निंग आफिसर राम सिंह व एआरओ पवन मरोल की अध्यक्षता में हुए। इसमें सर्वसहमति से बृज मोहन बेदी को महासंघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को रिर्टनिंग कमेटी ने जिला कार्यकारिणी के विस्तार की भी जिम्मेदारी सौंप दी है। इस मौके पर कर्मचारी महासंघ की शहरी इकाई की कार्यकारिणी के भी चुनाव आयोजित किए गए। इसमें नगेंद्र गुप्ता को शहरी इकाई का अध्यक्ष व राजेंद्र कुमार को महासचिव…

Read More

अस्पताल में देर रात तक चला हो हल्ला

चंबा। पल्यूर में बिजली के कहर से सहमे ग्रामीणों का गुस्सा जिला अस्पताल प्रशासन पर भी फूटा। शनिवार रात को जब करंट के शिकार लोगों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक मौके पर उपलब्ध नहीं था। उस दौरान डाक्टर करीब दस मिनट तक नहीं उपलब्ध हो पाए, इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने अस्पताल की कुर्सियों को लातें मारना शुरू कर दी और हो हल्ला किया। तभी डाक्टर के आने पर घायलों का इलाज शुरू किया गया और बाकी डाक्टरों की टीम को भी बुला…

Read More

ट्रांसफार्मर जल जाता तो नहीं होता इतना नुकसान

चंबा। सिल्लाघ्राट के पल्यूर गांव में हाई वोल्टेज के तांडव का कारण बिजली सप्लाई की लाइन पर 11 हजार वोल्ट की सप्लाई लाइन टूट कर गिरना रहा है। शनिवार रात को हुए हादसे में ग्रामीणों को समझ नहीं आ रहा था कि एक दम वोल्टेज कैसे आई। सुबह एसडीएम चंबा बचन सिंह और पुलिस के जांच दल सहित बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि पल्यूर गांव से कुछ दूरी पर बिजली की सप्लाई लाइन पर होई वोल्टेज लाइन गिरी हुई थी। इस कारण…

Read More