भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल के सिमरा जंगल में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लगी आग ने कई छोटे पेड़ों को जला दिया है। साथ ही कई बड़े पेड़ों को भी आग लगने से नुकसान पहुंचा है। जंगल की आग से लाखों की वन संपदा राख होने का अनुमान है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के गृह क्षेत्र में फायर सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। जंगल में आग किसने लगाई इसका अभी तक वन…
Read MoreCategory: Chamba
दो दिन पहले निपट जाएगी गार्ड की भर्ती
चबा। अगर आप चार और पांच तारीख को भर्ती प्रकिया में भाग लेने की योजना बना रहे हैं तो भूल जाइए। वन विभाग ने 3 जून को ही भर्ती प्रक्रिया खत्म करने का निर्णय लिया है। चार और पांच जून को अब फोरेस्ट गार्ड की भर्ती नहीं होगी। 3 जून को ही फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने वाली है। विभाग की ओर से अलफाबेटिक के आधार पर युवाओं को ग्राउंट टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन तय तारीख को 50 से 60 फीसदी अभ्यर्थी ही अपीयर हो रहे…
Read Moreरुक सकती है तीन हजार पेंशनरों की पेंशन
चंबा । जिला कल्याण विभाग के आदेशों के बावजूद पेंशनर अपना आधार नंबर और खाता संख्या जमा नहीं करवा रहे हैं। कल्याण विभाग के करीब 24 हजार पेंशनरों में से करीब 3 हजार पेंशनरों ने अपने आधार खाता नंबर जमा करवाए हैं। इससे पेंशनरों की आगामी त्रैमासिक पेंशन रोकी जा सकती है। पेंशनरों की ओर से रुचि न दिखाने के कारण सरकारी कार्य उधर में लटक गए हैं। कल्याण विभाग ने पेंशनरों को करीब दो माह पूर्व आधार और बैंक खाता संख्या जमा करवाने के आदेश दिए थे। बाकायदा पेंशन…
Read Moreचंबा में पारा 41 के पार
चंबा। आग उगल रहे सूर्यदेव का कहर पहाड़ों में भी लगातार जारी है। जिला चंबा में दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में ऊना और सुंदरनगर के बाद चंबा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने शहर वासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। शनिवार को जिला का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। घरों के नलों से गर्म पानी आ रहा है और पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। प्राकृतिक जल स्रोत पूरी तरह…
Read Moreअंशकालीन जलवाहकों ने मांगा तीन हजार वेतन
चंबा। सर्व अंशकालीन जलवाहक संघ जिला चंबा की बैठक परिधि गृह चंबा में हुई। बैठक में शिक्षा विभाग में कार्यरत पूर्णकालिक और अंशकालीन जलवाहकों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। जलवाहकों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देसराज ने की। इसमें विभिन्न मांगों पर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित दस ब्लाकों ने एकजुटता से स्कूलों में कार्यरत दैनिक भोगियों को 5 वर्ष के भीतर दिहाड़ीदार बनाने की मांग पर जोर दिया। संघ के जिला अध्यक्ष देसराज ने कहा कि 15-16 वर्ष पूर्ण कर चुके जलवाहकों को दैनिक…
Read Moreबिना आईकार्ड के छात्र बने परेशानी का सबब
चंबा । परिवहन निगम की बसों में 50 फीसदी बिना आईकार्ड वाले विद्यार्थी मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूली बच्चों के आई कार्ड न बनाए जाने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना आई कार्ड वाले विद्यार्थी निगम की बसों में सफर करते हैं। इससे निगम के कंडक्टर भी धोखे में रहते हैं कि बच्चे सच में स्कूलों में पढ़ रहे हैं या सरकारी बसों में मुफ्त में सफर कर…
Read Moreप्रचंड गर्मी से सूखने लगे पेयजल स्रोत
सिहुंता (चंबा)। ब्लाक सिंहुता में प्रचंड गर्मी के कारण पेयजल स्रोत सूखने शुरू हो गए हैं। इस कारण क्षेत्र में पानी की किल्लत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक समोट-जसूर-डुखर पेयजल योजना, बगोडा पेयजल योजना, कियोड-धरू-बटरूआली, मोरठू-जोलना, नरवाड़ी-कमलूण पेयजल योजना, अंदोह-पुखर-अधवाड़ पेयजल योजना से क्षेत्र की की आधा दर्जन पंचायतों को पानी की सप्लाई होती है। इसमें ग्राम पंचायत टिकरी, समोट, मोरठू, जोलना, बनेड, टुंडी, धूमनेट शामिल हैं। पेयजल योजनाओं के मूल स्रोत से ही प्रचंड गर्मी पड़ने के कारण पानी की कमी हो गई है। इससे तीन दर्जन…
Read Moreनरेश को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की कमान
चंबा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ चंबा के चुनाव स्थानीय परिधि गृह में आयोजित किए गए। इस अवसर पर दीनानाथ शर्मा बतौर चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी महासंघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी की देख रेख में शुरू हुई। सह चुनाव अधिकारी देवीदास सूर्या व पवन कुमार भी इस मौके पर मौजूद रहे। बैठक में प्रधान पद के लिए नरेश शर्मा का नाम कर्मचारियों ने रखा। समस्त कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ नेरश शर्मा का समर्थन किया। वरिष्ठ उप प्रधान उत्तम चंद…
Read More40 लाख खर्च कर सकें गे प्रत्याशी : एसडीएम
चंबा। मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम बचन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के सहयोग से आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया पूरी करना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संसदीय निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 40 लाख तक की राशि व्यय कर सकता है। यह राशि नामांकन की तिथि से लेकर परिणाम की घोषणा तक खर्च की जा सकती है। इसका उचित लेखा…
Read Moreहत्या के आरोप में चार युवक गिरफ्तार
तीसा (चंबा)। स्थानीय थाना के तहत गांव तलोटा में युवक की ढांक के नीचे फेंक कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने इन चारों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ज्ञात रहे कि महिंद्र सिंह पुत्र हंसराज निवासी गांव लड़युंडा के बयान पर पुलिस ने 22 मई को नरेंद्र पुत्र ज्ञान चंद निवासी लड़युंडा की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 22 मई को जब वह नरेंद्र के साथ…
Read More