पल्यूर हादसे का जिम्मेदार कौन ?

चंबा। पल्यूर हादसे ने विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली की पोल खाल कर रख थी। इसके साथ ही यह सवाल भी जिला प्रशासन और सरकार के समक्ष खड़ा किया है कि इस हादसे के लिए जिम्मेवार कौन है। सामान्य सप्लाई के खंभे पर हाई टेंशन लाइन बड़ी तकनीकी गड़बड़ी की ओर इशारा कर रही है। इतना ही नहीं दशकों तक चलने वाले इंसूलेटर का टूटना भी सवालिया निशान लगा रहा है। उधर, जिला चंबा में आज भी कई गांव हैं, जहां ट्रांसफार्मर बदले नहीं जा सके हैं और पुराने ट्रांसफार्मरों से…

Read More

सभी जमा दो स्कूलों में मिलेगी आईटी शिक्षा

चंबा। जिला भर के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आईटी शिक्षा शुरू होने वाली है। इसके लिए फीस निर्धारित कर दी गई है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आईटी शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को 110 रुपये प्रतिमाह फीस अदा करनी पड़ेगी। वहीं, अनूसूचित जाति वर्ग से संबंध रखने वाले बीपीएल के छात्रों को फीस में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इस वर्ग के छात्रों को मात्र 55 रुपये मासिक फीस अदा करनी पड़ेगी। इससे इस वर्ग के छात्रों को काफी राहत मिलेगी। शिक्षा विभाग के नोडल आफिसर अजय चौहान…

Read More

मांगें न मानी तो होगा आंदोलन

चंबा। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ और ग्रामीण बैंक अधिकारी आर्गेनाइजेशन ने रविवार को चंबा में बैठक का आयोजन किया। बैठक में आल इंडिया ग्रामीण बैंक आफिसर के राष्ट्रीय नेता डीसी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पहली जुलाई से बैंक के कर्मचारी और अधिकारी काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे। 15 जुलाई को मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। इसके अलावा दो सितंबर से अनिश्चित कालीन अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इतना होने के बावजूद प्रबंधन नहीं जागा तो 27 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की ओर से…

Read More

स्विच से हाथ लगाते ही करंट की चपेट में आए

चंबा। पल्यूर स्थित ट्रांसफार्मर में हाई वोल्टेज से एलटी लाइन में आए करंट से हुए दर्दनाक हादसे से पूरे गांव के लोग सहमे हुए हैं। चार लोगों को खोने के बाद ग्रामीणों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि विद्युत बोर्ड की विद्युत सप्लाई लाइन उनके घरों में मौत का तांडव कर सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय शार्ट सर्किट हुआ, लोगाें को कुछ भी संभालने का मौका नहीं मिला। लाइट आफ करने के चक्कर में एक-एक कर दस लोग करंट की चपेट में लोग आ…

Read More

मां-बेटे के बिना कौन विदा करेगा बेटियों को

चंबा। हाई वोल्टेज लाइन के सप्लाई लाइन पर गिरने से बरपे कहर ने पल्यूर गांव के चार घरों में सदा के लिए अंधेरा कर दिया है। हादसे से कुछ समय पहले सायं के समय परिवार वाले अपने बच्चाें के साथ बैठकर हंसी-खुशी के माहौल में गपशप कर रहे थे कि उन पर मौत का कहर टूट पड़ा। इस हादसे का शिकार हुई लांबी देवी शनिवार की शाम अपने पति महेंद्र के साथ बेटियों की शादी को लेकर बातें कर रही थी। इसी दौरान वोल्टेज बढ़ने से पूरे गांव में अफरा-तफरी…

Read More

संजीव के नाम रही दूसरी सांस्कृतिक संध्या

सलूणी (चंबा)। सलूणी नाग जातर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचल के लोक गायक संजीव दीक्षित के नाम रही। उन्होंने एक के बाद एक पहाड़ी और फिल्मी गीत गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। संजीव दीक्षित ने भेड़ां तेरियां, दंदे वाली पीड़ बुरी, नीलमा और लाल तेरा साफा हो भोंरा.. गीत गाक र सांस्कृतिक संध्या में समां बांधा। इसके बाद ..अहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तो और बोतल रह गई ठेके.. गीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंचायत समिति उपाध्यक्ष धर्म सिंह…

Read More

नन्हे बच्चों ने नृत्य से लूटी वाहवाही

डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में यूरो किड्स के तहत नन्हे बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदर्स डे के उपलक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बच्चों और उनकी माताओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। शुरुआत यूरो नर्सरी के बच्चों ने मेरी मां, प्यारी मां गीत पर शानदार नृत्य पेश कर किया। म्यूजिकल चेयर में इंदुमती ने पहला और गुरिंदर ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्टेचू डांस…

Read More

आधा दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय के अलावा साथ लगते आधा दर्जन गांवों में पेयजल किल्लत चल रही है। यहां पर नलों में पानी आए चार दिन हो गए हैं। इस कारण ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों से ही पानी भरकर लाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जतरुण, परवाई, जंगला, नरोला व ददरियाडू सारणा गांवों के लोग पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उधर, विभाग की दलील है कि इलाके में पानी की कोई भी किल्लत नहीं है। पेयजल किल्लत के बारे में किसी ने भी उन्हें अवगत…

Read More

जनजातीय उप योजना को साढ़े 28 करोड़ : भरमौरी

भरमौर (चंबा)। परियोजना जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनजातीय उप योजना के तहत राज्य योजना में 28 करोड़ 69 लाख का प्रावधान किया गया। केंद्रीय विशेष सहायता मद में एक करोड़ 33 लाख व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कें द्रीय प्रायोजित मद में 28 लाख 30 हजार की राशि खर्च की जाएगी। वन मंत्री ने उप योजना से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि जनकल्याण में…

Read More

बच्चों को मिलेगी वर्दी की सिलाई

चंबा । सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे स्कूली बच्चों को वर्दी की सिलाई के पैसे मिलेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से वर्दी की सिलाई का पैसा स्कूलों को जारी कर दिया गया है। इसके लिए स्कूल मुखिया संबंधित बीओ के साथ संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार की मुफ्त स्कूल यूनिफार्म योजना के तहत शिक्षा विभाग की ओर से गत वर्ष जिला भर के 15 ब्लाक के लिए पहले खेप में 45 हजार 756 बच्चों के लिए वर्दी वितरित की। इसमें 23 हजार 256 छात्रों और…

Read More