सभी जमा दो स्कूलों में मिलेगी आईटी शिक्षा

चंबा। जिला भर के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आईटी शिक्षा शुरू होने वाली है। इसके लिए फीस निर्धारित कर दी गई है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आईटी शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को 110 रुपये प्रतिमाह फीस अदा करनी पड़ेगी। वहीं, अनूसूचित जाति वर्ग से संबंध रखने वाले बीपीएल के छात्रों को फीस में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इस वर्ग के छात्रों को मात्र 55 रुपये मासिक फीस अदा करनी पड़ेगी। इससे इस वर्ग के छात्रों को काफी राहत मिलेगी। शिक्षा विभाग के नोडल आफिसर अजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में शिक्षा विभाग ने वेबसाइट पर जानकारी डाल दी है। स्कूल मुखिया वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आईटी शिक्षा को शुरू किया जाएगा। इसके बाद हाई स्कूलों में भी आईटी एजूकेशन को शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में जिला के 55 के करीब स्कूलों में आईटी शिक्षा को शुरू किया गया है। इसके अलावा दस अन्य स्कूलों में भी आईटी शिक्षा शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि आईटी शिक्षा को सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए फीस निर्धारित कर दी गई है।
आईटी शिक्षा के लिए सभी स्कूलों को कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध हो गए हैं। नोडल आफिसर अजय चौहान ने बताया कि जिन स्कू लों को कंप्यूटर नहीं मिले हैं उन्हें भी जल्द सिस्टम उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

Related posts