बागनाथ मंदिर की सुरक्षा को लगें सीसी कैमरे

बागेश्वर। बागनाथ मंदिर समिति की बैठक में मंदिर की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण कोे लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सुरक्षा के लिए यहां सीसी कैमरे लगाने की मांग की। बाणेश्वर मंदिर की दीवार का पुनर्निर्माण करने का निर्णय लिया गया। यहां की मूर्तियों के लिए नीलेश्वर में संग्रहालय बनाने की भी मांग की गई। मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बागनाथ मंदिर परिसर में स्थित बाणेश्वर मंदिर की एक दीवार और प्रवेश द्वार जीर्ण हो जाने के कारण गिरने का खतरा है। मूल स्वरूप को बरकरार रखते…

Read More

नौकरशाही की फाइलों में दबी सड़कें

कोट ब्लाक से कोटा गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2011 में उमरासू-नकोट-मकलोड़ी मोटर मार्ग से कोटा तक सड़क स्वीकृत हुई थी। वन अधिनियम में फंसी यह सड़क डीएफओ स्तर पर लंबित है। सड़क न बनने के कारण कोटा के ग्रामीण सड़क तक पहुंचते के लिए डेढ़ किमी पैदल चल रहे हैं। केस संख्या-दो -पाबौ ब्लाक के कुल्याणी गांव को जोड़ने के लिए वर्ष जुलाई 2010 में स्वीकृत हुई थी। वन अधिनियम में फंसी यह सड़क अभी तक डीएफओ स्तर पर लंबित है। सड़क न बनने से कुल्याणी…

Read More

शिक्षा विभाग में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं : नैथानी

श्रीनगर। शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि शिक्षा विभाग में किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षक और अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ किया कि विभाग के बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र के प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले शिक्षक और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर के एनएसएस शिविर के समापन समारोह में शामिल होने आए शिक्षामंत्री ने कहा कि जो शिक्षक विभाग की एनओसी के बिना अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उन पर सख्त कार्रवाई…

Read More

पंचायत सीटों के परिसीमन का खाका तैयार

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने सचिव उत्तराखंड शासन विनोद फोनिया के हवाले से सूचित किया है कि पंचायत और जिला पंचायत सीटों का वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन किया जाएगा। 24 से 27 दिसंबर तक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 28 दिसंबर को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 30 दिसंबर को प्रस्तावों पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 2 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 3 जनवरी को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की…

Read More

सड़क चौड़ीकरण से ध्वस्त हुई तीन पेयजल योजनाएं

डीडीहाट। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किए जा रहे चर्मा-ओगला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र की तीन पेयजल योजनाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। बीआरओ द्वारा चर्मा-ओगला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण में बरती जा रही लापरवाही से ननकुड़ी-चौसाल-भागीचौरा पेयजल योजना को काफी नुकसान पहुंचा है। चर्मा गधेरे से चर्मा बाजार के लिए बनी पेयजल लाइन और अजेड़ा-ओगला पेयजल योजनाएं भी सड़क चौड़ीकरण के चलते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह पर…

Read More

नजूल भूमि बचाने को दूसरे दिन भी दिया धरना

हल्द्वानी। हल्द्वानी बचाओ संघर्ष समिति पदाधिकारियों का भोलानाथ गार्डन की नजूल भूमि बचाने के लिए बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरना रविवार दूसरे दिन भी जारी रहा। समिति संयोजक मदन मोहन जोशी ने कहा कि नजूल भूमि से कब्जा नहीं हटाया गया तो भोलानाथ गार्डन के लिए आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। नजूल भूमि को बचाने की मांग को लेकर जोशी के नेतृत्व में कालाढूंगी रोड के आटो चालक और भोलानाथ गार्डन के दर्जनों लोग बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे हैं। रविवार को शहर के कई लोग नजूल भूमि…

Read More

‘कच्चे रजिस्ट्रेशन’ के जुगाड़ से चल रहा काम

हल्द्वानी। परिवहन विभाग की व्यवस्था वाहन स्वामियों को भारी पड़ रही है। काशीपुर एआरटीओ कार्यालय खोल दिया गया है, पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में वाहन स्वामियों को चार महीने से महकमा ‘कच्चा रजिस्ट्रेशन’ ही बांट रहा है। जब नंबर प्लेट लगेगी, तभी नियमानुसार स्थायी रजिस्ट्रेशन का अभिलेख जारी हो सकेगा। लेकिन नंबर प्लेट कब लगेगी, इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार नए, पुराने सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगनी है। लेकिन,…

Read More

जब ‘विकेट’ गिरा तो आप की राह पर चल पड़े राहुल गांधी

देहरादून में कांग्रेस की जिले और महानगर की बैठक पर पहली बार उत्तराखंड के बड़े नेताओं की निगाह है। पढ़ें, मोदी की ‘टॉनिक’ से भाजपा में आई जानश आम आदमी पार्टी की रहा पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर सोमवार को होने वाली इस बैठक में प्रदेश सरकार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संबंध में आम कार्यकर्ताओं की रायशुमारी होनी है। आम आदमी का रुख पता करेगी कांग्रेस इससे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के संबंध में आम आदमी के रुख का पता लगेगा। इसी से प्रदेश…

Read More

एसडीएम से वार्ता के बाद अनशन स्थगित

घनसाली (टिहरी )। भिलंगना हाइड्रो पॉवर घुत्तु के खिलाफ परियोजना प्रभावितों का आठ दिनों चल रहा आमरण अनशन त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हो गई। एसडीएम ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन देकर शीघ्र मांगों के निस्तारण का भरोसा दिया है। पटवारी चौकी घुत्तू में पांच सूत्री मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सुंदर सिह कंडारी ने एसडीएम जगदीश लाल के लिखित आश्वासन के बाद अनशन स्थगित कर दिया है। सुंदर सिंह कंडारी ने कहा कि परियोजना निर्माण के समय कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों के साथ हुए लिखित समझौते में…

Read More

नहीं बना डोबरा-चांठी पुल

नई टिहरी। प्रतापनगर समग्र जन कल्याण समिति की बैठक में डोबरा-चांठी पुल निर्माण में हो रही देरी पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2006 से निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा न होने से प्रतापनगर के लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने खस्ताहाल पड़े भल्डियाना मोटर मार्ग का मरम्मत करने की भी मांग की। नवदुर्गा मंदिर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टिहरी बांध की झील बनने के आठ साल बाद भी डोबरा-चांठी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र के…

Read More