
देहरादून में कांग्रेस की जिले और महानगर की बैठक पर पहली बार उत्तराखंड के बड़े नेताओं की निगाह है।
पढ़ें, मोदी की ‘टॉनिक’ से भाजपा में आई जानश
आम आदमी पार्टी की रहा पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर सोमवार को होने वाली इस बैठक में प्रदेश सरकार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संबंध में आम कार्यकर्ताओं की रायशुमारी होनी है।
आम आदमी का रुख पता करेगी कांग्रेस
इससे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के संबंध में आम आदमी के रुख का पता लगेगा। इसी से प्रदेश नेतृत्व के संबंध में भी फैसला होगा। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर लेंगे।
पढ़ें, बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में हुई पहली बर्फबारी
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि हाईकमान को उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के संबंध में नकारात्मक रिपोर्ट दी गई है। इसकी वजह यह बताई गई कि पार्टी नेता चाहे वे सरकार में हों या संगठन में आम कार्यकर्ताओं से कटे हैं।
जनता का काम नहीं हो पाता जिससे पार्टी की छवि बिगड़ रही है। जनता जो चाहती है नेता को पता ही नहीं है। जनता की दिक्कतों का पता लगाने के लिए कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेने के लिए हाईकमान ने कहा है।
फोन नो रिप्लाई रहा
इस रायशुमारी बैठक की वजह से सबसे अधिक वे नेता हैरान हैं जिन पर कार्यकर्ताओं और जमीन से कटे रहने का ठप्पा है। कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने वाले नेताओं की पहली बार प्रोफाइल तैयार होनी है।
पढ़ें, उधार लेकर विश्व चैंपियन बना उत्तराखंड का यह सितारा
इसी से बैठक का एजेंडा स्पष्ट नहीं किया गया, सिर्फ इतना बताया गया है कि इसमें आम कार्यकर्ता, पार्षद, पूर्व पार्षद और इकाइयों के पदाधिकारी ही शिरकत करेंगे। कई नेताओं ने टोह लेने के लिए राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर से संपर्क साधना चाहा तो फोन नो रिप्लाई रहा।
पता चला है कि उनके सहायक ने भी प्रदेश के किसी नेता का फोन नहीं उठाया। महानगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप वोहरा ने बताया कि सिर्फ बैठक के संबंध में सूचना आई थी, जिसे लोगों को बता दिया गया है।
पढ़ें, अपनी पानी की टंकी को ऐसे बनाए पावरहाउस
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि फीड बैक संबंधी रिपोर्ट सीधे राहुल गांधी को भेजी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष और सरकार के बारे में पार्टी में मंथन चल रहा है
