पंचायत सीटों के परिसीमन का खाका तैयार

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने सचिव उत्तराखंड शासन विनोद फोनिया के हवाले से सूचित किया है कि पंचायत और जिला पंचायत सीटों का वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन किया जाएगा। 24 से 27 दिसंबर तक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 28 दिसंबर को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 30 दिसंबर को प्रस्तावों पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 2 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 3 जनवरी को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सूचियां निदेशालय को भेजी जाएंगी। क्षेत्र पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में विकासखंड, जिला पंचायतराज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही जिलाधिकारी के कार्यालय में आपत्तियां लगाई जाएंगी। जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में आपत्तियां जिला पंचायतराज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी के कार्यालय में लगाई जा सकेंगी।

Related posts