कुल्लू। पीणी क्षेत्र के तहत पड़ने वाले भेगटा की एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल वालों पर 498 ए, 323 और 506 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भेगटा निवासी नीलम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। वहीं, उसका पति…
Read MoreAuthor: ibindiannews
पंजाब रोडवेज बस की ब्रेक फेल
गगरेट (ऊना)। होशियारपुर गगरेट राष्ट्रीय मार्ग पर शनिवार देर दोपहर अचानक पंजाब रोडवेज बस की ब्रेक फेल हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से यात्री बाल-बाल बच गए। हुआं यू कि अमृतसर पंजाब से चिंतपूर्णी को जा रही पंजाब रोडवेज बस की गगरेट से महज आधा किलोमीटर दूर अचानक ब्रेक फेल हो गई। इस पर चालक ने अपनी चतुराई से बस को सड़क किनारे पड़ी बजरी के बड़े से ढेर पर दे मारा, जिससे बस लगभग 200 मीटर गहरी खाई में पलटने से बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद सवारियां…
Read Moreरसोई गैस के 26 सिलेंडर चोरी
ऊना। क्षेत्र के बहडाला में रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से लगभग 26 सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिलेंडरों की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दशहत का माहौल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक दीप कुमार ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि देर रात को बहडाला पेट्रोल…
Read Moreगगरेट के लोगों पर 25 लाख की देनदारी
गगरेट (ऊना)। गगरेट नगर के लोगों पर 25 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी हाउस टैक्स के रूप में है। पिछले लंबे अरसे से लोगों ने नगर पंचायत को हाउस टैक्स नहीं चुकाया है, जो साल दर साल बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में बढ़कर यह 25 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है। स्थानीय नगर पंचायत ने हाउस टैक्स की वसूली को कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा हाउस टैक्स की वसूली न कर पाना कहीं न कहीं उनकी कारगुजारी पर सवालिया निशान लगाता…
Read More28 से धार्मिक कार्यों पर लगेगा प्रतिबंध
काईस (कुल्लू)। काईस क्षेत्र में 28 जनवरी को देवविधि अनुसार जौ अनाज को देवफूल के लिए बीजा जाएगा। फाल्गुन संक्रांति के मौके पर जौरे नामक फूल देकर देवता थिरमल नारायण का हारियान भव्य स्वागत करेंगे। कारकूनों से मिली जानकारी के अनुसार जौरे नामक फूल 15 दिन तक देववर्तन में बंद रहेंगे। 28 जनवरी से काईस क्षेत्र के धार्मिक कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा। क्षेत्र के सात हारियान गांव अधिष्ठाता देवता थिरमल नारायण के आदेशों का पालन करेंगे। देवता थिरमल नारायण के कारदार तोत राम ठाकुर ने कहा कि इस दिन…
Read Moreमैं थानों से 10 लाख मांगता तो अच्छा था: केजरीवाल
मैं थानों से 10 लाख मांगता तो अच्छा सीएम कहलाता’ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में भी दिल्ली पुलिस को नहीं बख्शा। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस पर वे जमकर बरसे। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में उन्होंने हाल ही में दिए अपने धरने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझसे कह रहे हैं कि धरना देकर मैंने संविधान का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने संविधान दोबारा पढ़ा, उसमें कहीं भी ये लिखा नहीं देखा कि एक मुख्यमंत्री धरना नहीं दे सकता…
Read Moreसफाई व्यवस्था पर उखड़े कौल सिंह
हमीरपुर। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर का अचानक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन को खूब लताड़ लगाई। अधिकतर वार्डों में गंदगी का आलम था। पाइपें लीक कर रही हैं, जिस कारण दीवारों पर सीलन आ गई है। मंत्री ने मुख्य चिकिस्ता अधिकारी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। हिदायत दी कि सफाई व्यवस्था को लेकर किसी बात की लिहाज नहीं की जाएगी। अस्पताल में रंग रोगन और रिपेयर के लिए 80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।…
Read Moreभाजपा ने बढ़ाया पीडीएस का कमीशन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सहकारिता को सुदृढ़ बनाने के लिए सहकारी सभाओं के कर्मचारियों के लिए सेवा नियम और वेतनमान नियम बनाए थे। सहकारी सभाओं में पीडीएस का कमीशन बढ़ाने के साथ ही इफ्को से मिलने वाली खाद की सप्लाई भी सीधी करवाई गई थी। धूमल शुक्रवार को बलोह कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सहकारी सभाओं में बैंक से एक…
Read Moreऐ मेरे वतन… ने हर आंख की नम
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। हर प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्रों ने पहाड़ी और फिल्मी गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। नृत्य को भी खूब वाहवाही मिली। विद्यार्थियों ने श्याम राधा को बुलाए राधा न आई…, राधा को किया टेलीफोन…. पर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। देश भक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगो… गीत जब गूंजा तो पंडाल…
Read Moreपेड़ से टकराई बस, 13 घायल
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत नोहली पुल के समीप निगम की बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से पटलांदर जा रही हमीरपुर डिपो की बस (एचपी 67-7582) नोहली पुल के समीप हनुमान मंदिर के साथ एक पेड़ से टकरा गई। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ है। हादसे…
Read More