करोट को दो करोड़ की पेयजल योजना

सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को ग्राम पंचायत करोट में बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। लौंगनी-करोट पेयजल योजना के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। पेयजल योजना का निर्माण नाबार्ड के तहत किया जाएगा। पेयजल योजना के निर्माण से चार पंचायतों करोट, चबूतरा, बनाल और दाड़ला की जनता को लाभ मिलेगा। पेयजल योजना के शिलान्यास से पूर्व गांववासियों ने विधायक का स्वागत किया। राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत करोट के 22 महिला मंडलों को चटाइयां भेंट कीं।…

Read More

हत्या की वारदातों से हिला बीबीएन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिकीकरण के बाद जहां बीबीएन फार्मा हब के रूप में विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है, वहीं यह क्षेत्र हत्याकांड के मामलों में भी हाशिये पर आने लगा है। एक के बाद एक हत्या की वारदातों ने बीबीएन को हिला दिया है। क्षेत्र में हुए तमाम हत्याकांड से जहां क्षेत्रवासी उन्हें याद करते हुए सिहर उठते है, वहीं पुलिस भी अपराधों पर नकेल कसने में नाकाम साबित नजर आ रही है। 2013 में ही हत्याकांड में बीबीएन में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी…

Read More

मुफ्त इलाज पर सिस्टम की मार

सोलन। इसे बदहाल सिस्टम नहीं तो और क्या कहें। एक ओर सरकार मातृत्व सुरक्षा योजना के हवाले ढोल पीटकर कहती है कि गर्भवती महिलाओं का निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन असल हालात यह हैं कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज के नाम पर गर्भवती महिलाओं और उनके परिवार के साथ छलावा किया जा रहा है। चिकित्सकीय परामर्श और अस्पताल में उपलब्ध जांच तो मुफ्त होती हैं, लेकिन जब बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं तो दर्द बढ़ जाता है। रोगियों का कहना है कि…

Read More

नवजात की मौत पर जांच शुरू

सोलन। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई नवजात की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। शनिवार को जिला चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में गठित टीम ने चिकित्सकों और रोगियों से पूछताछ की। रोगियों के बयान भी लिए गए हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक अस्पताल प्रबंधन ने कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया है। चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि मरीज की शिकायत के आधार पर डाक्टर से पूछताछ की गई। वहीं प्रसूता के आसपास में दाखिल मरीजों और तीमारदारों के भी बयान लिए जा…

Read More

स्कूल से घर नहीं लौटी नवीं की छात्रा

दी (सोलन)। बद्दी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नवीं कक्षा की छात्रा स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं लौटी। छात्रा के पिता ने उसे सभी संभावित जगहों पर खोजा, लेकिन कहीं पर कोई पता नहीं चला। शक है कि जिस दिन से उसकी बेटी लापता है उसी दिन से उसके साथ वाले कमरे में रहने वाला दो बच्चों का बाप भी फरार है। उसे शक है कि उसकी बेटी को वह बहला फुसला कर ले गया है। पीड़ित पिता ने बद्दी थाने में उक्त व्यक्ति के खिलाफ…

Read More

सोलन में सात घंटे गुल रहेगी बिजली

सोलन। संडे यानी फन डे। लेकिन आज रविवार का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रह सकता है। क्यों सोलन शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। करीब सात घंटे के कट आपको रविवार की छुट्टी में खलल डाल सकती है। बिजली बोर्ड ने लाइनों की मरम्मत का तर्क देते हुए कट लगाने का फरमान जारी किया है। साथ ही लोगों से सहयोग से अपील की है। एसडीओ आर के ठाकुर के मुताबिक 132 केवी स्टेशन में उपकरणों और लाइनों के…

Read More

गागल शिकोर स्कूल में अध्यापकों का टोटा

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गागल शिकोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों एवं प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त होने से सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। वहीं अभिभावकों को अपने बच्चों को स्टाफ की कमी के कारण अन्य स्कूलों में भेजना पड़ रहा है जिससे अभिभावकों में आक्रोश है। स्कूल में पिछले कई महीनों से कला अध्यापक, पीटीआई, गणित, टीजीटी मेडिकल एवं टीजीटी नान मेडिकल के पद रिक्त हैं जिस कारण स्कूल में…

Read More

बर्फबारी से मार्ग चार दिन बाद भी अवरुद्ध

रोनहाट (सिरमौर)। शिलाई-गत्ताधार मार्ग पिछले तीन दिनों से आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। यह मार्ग हलांह के समीप बर्फबारी के चलते बीते दिनों बंद हो गया था। शिलाई से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हलांह में बीते दिन हुई बर्फबारी से यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया था जिसके चलते पंचायत नाया पंजोड़, लोजा मानल के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग गत्ताधार पहुंचने के लिए हलांह से नीचे पैदल मार्ग का प्रयोग कर रहे…

Read More

सड़कों के निर्माण को 2384 करोड़ : सीपीएस

नाहन (सिरमौर)। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शनिवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट की सराहना की। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के लिए आगामी वित्त वर्ष के बजट मे 2384 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जिससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा मिलने से किसानों को अपने उत्पाद मंडियाें तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सत्या परमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने बजट…

Read More

22 तक संचार व्यवस्था पूरी करे बीएसएनएल : डीसी

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्तविकास लाबरू ने भारत दूरसंचार निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक करते हुए निर्देश दिए कि जिला के दूर संचार सिग्नल से वंचित 90 मतदान केंद्रों पर 22 फरवरी तक दूर संचार व्यवस्था की जाए ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान पार्टियों के साथ संपर्क बना रहे। उन्हाेंने कहा कि जिला के सभी 530 मतदान केंद्रों पर टेलीफोन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं ताकि मतदान के दौरान मतदान पार्टियों के साथ टेलीफोन के माध्यम से सीधा संवाद बना रहे। उन्हाेंने बताया…

Read More