ऊना में खुलेगा मेगा फूड पार्क, खुलेंगी बंपर वेकेंसी

सिंगा में प्रस्तावित मेगा फूड पार्क में छह हजार बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 53 एकड़ में इस पार्क की स्थापना होगी और एक दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट इस पार्क पर शुरू होंगे। इस के लिए भूमि खरीद की अनुमति मिल गई है। प्रथम यूनिट में लैंड और भवन निर्माण पर 14.91 करोड़, प्लांट पर 1688 करोड़ और संपतियों पर 34.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेगा फूड पार्क पर कुल 300 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसका शिलान्यास करने वाले हैं। इस पार्क के तैयार…

Read More

‘चौंकाने वाली चाल’ से कौन जीतेगा राजनीतिक जंग

शुरूआत इतिहास के एक सच से पानीपत में जब 1526 में इब्राहिम लोदी की एक लाख सिपाहियों वाली विशाल फौज बाबर के दस हज़ार सैनिकों के सामने खड़ी हुई थी, तो उस युद्ध का नतीजा किस के पक्ष में जाएगा इसका अंदाज़ा सबको था। बाबर की फ़ौज को रौंदने के लिए इब्राहिम लोदी की पहली क़तार में प्रहार कर रहे हाथी ही काफी थे। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, हुआ इसका उल्टा। कुछ ही घंटों में बाबर ने इब्राहिम लोदी की सेना को मात दे दी थी। इतिहास इस…

Read More

डिग्री कॉलेज में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

रामपुर बुशहर। डिग्री कॉलेज रामपुर में मंगलवार को पीटीए की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉलेज में आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। वहीं गेट पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कॉलेज के मेन गेट पर छात्रों की सुविधा के लिए एक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बैंक एटीएम और डाक घर खोला जाएगा। बैठक में सदस्यों ने कहा कि कॉलेज की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे का…

Read More

चामुंडा से नेरवा जाने वाली बस में युवक का शव मिला

ठियोग (शिमला)। चामुंडा से नेरवा जाने वाली बस में युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मंगलवार देर शाम मौसम खराब होने के लिए सैंज के लेलू पुल में ही बस को खड़ा किया और चालक और परिचालक रात काटने के लिए पास में ही रुक गए। सुबह परिचालक ने जब बस को अंदर से देखा तो उसकी पिछली सीट के नीचे युवक का शव पड़ा था। शराब की…

Read More

प्रवास से लौटे देवता, मंदिरों में जुटी भीड़

रामपुर बुशहर। देवी-देवता स्वर्ग प्रवास से वापस लौट आए हैं। एक माह बाद स्वर्ग से लौटे देवताओं के दर्शन को मंदिरों में भारी भीड़ जुटी। मंदिरों में अब देवताओं की नियमित आरती उतारी जाएगी, वहीं अब शुभ कार्य भी किए जा सकेंगे। रामपुर बुशहर, आउटर सिराज व किन्नौर के देवी-देवता मकर संक्रांति को एक माह के लिए स्वर्ग प्रवास पर चले गए थे। मान्यता अनुसार देवी-देवता इस अवधि में इंद्रलोक में रहते हैं। मंगलवार को एक माह पूरा होने पर देवता वापस अपने मंदिरों में लौट आए। देवी-देवताओं के वापस…

Read More

डाक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप

रोहडू। डाक विभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को रोहडू में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दिन भर डाकघर में कामकाज भी ठप रखा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष लोकिंद्र सारटा ने बताया कि केंद्र सरकार डाक कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं कर रही है। इस कारण उनको दो दिवसीय हड़ताल पर जाना पड़ा। कर्मचारियों की मांग…

Read More

किन्नौर में 9 ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बहाल

सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार को 9 ग्रामीण रूटों पर बस सेवा भेजी गई। जबकि अन्य ग्रामीण रूटों पर अभी भी यातायात बंद है। इसके अलावा कल्पा, पूह और निचार खंड के तहत आने वाले 50 के करीब ग्रामीण सड़कों से बर्फ हटाने का काम चल रहा है। निगम के आरएम किन्नौर डीएस रधु ने कहा कि भले ही जिले के सीमा सड़क संगठन और लोनिवि विभागों ने सड़क बहाल कर दी होगी। लेकिन ताजा बर्फबारी के सड़क में फिसलन होने के कारण बसें नहीं चल पा रही है।…

Read More

स्वास्थ्य से सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं झोला छाप डाक्टर

कुमारसैन (शिमला)। क्षेत्र के झोला छाप डाक्टर लोगों के स्वास्थ्य से सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं ये युवाओं को भी नशे की दवाइयां मुहैया करवा रहे हैं। यही नहीं, इनमें से कुछ तो मरीजों को भर्ती भी कर रहे हैं। इसके बाद भी न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही प्रशासन इन झोला छाप डाक्टरों पर कोई कार्रवाई कर पाया है। इन डाक्टरों ने कुमारसैन क्षेत्र के नारकंडा, थानाधार, भुट्टी, ओडी, किंगल, बड़ागांव और कांगल आदि क्षेत्रों में अड्डा जमा रखा है। यहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग इनके झांसे…

Read More

बैंक में नौकरी चाहिए? जानिए, इन जरूरी सवालों के जवाब

दिल्ली Updated @ 6:41 PM IST बैंकों में होंगी 55,000 भर्ती 2014 में देश का रोजगार परिदृश्य बेहतर होने की उम्मीद है और बैंकिंग क्षेत्र की इसमें अग्रणी भूमिका रहेगी। यही वजह है कि इस साल के लिए बैंकिंग क्षेत्र ने अधिकारियों व प्रशासकीय स्टाफ की भर्ती की महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई हैं। सरकारी बैंकों द्वारा करीब 55,000 अधिकारियों व लिपिक स्टाफ की भर्ती अपेक्षित है। आईबीपीएस के निदेशक अनूप शंकर भट्टाचार्य के मुताबिक अगले तीन वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र करीब 50,000 कार्मिको की भर्ती करेगा। बैंकों में अधिकारी व लिपिक…

Read More

निजी स्कूल से उड़ाई नकदी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत एक निजी स्कूल में चोर ने सेंध लगा डाली। चोर स्कूल से करीब 17 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गया है। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संचेतना पब्लिक स्कूल अवाहदेवी में शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चोर स्कूल के पिछले गेट को तोड़कर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीरें आ गईं। हालांकि बाद…

Read More