आधा दर्जन गांवों में बिजली संकट

सतौन (सिरमौर)। विद्युत सब डिविजन शिलाई के अंतर्गत टटियाणा के आधा दर्जन गांव के छह दर्जन परिवार लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में लो वोल्टेज होने का कारण सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। टटियाणा पंचायत के खनोटी, पटराड़ा, ढाला, चिलकोण, चरची, बडोला गांव को जिस ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया है उसी से खदरोटी, भल्ला, चोकि, गुफा मंदिर को भी सप्लाई दी जा रही है। ग्रामीण पुनियाराम, निताराम, सुरेश कुमार, परमानंद, सुरेंद्र कुमार, दौलत राम आदि ने बताया कि इस बारे में शिकायत करने ग्रामीणों का…

Read More

मेडिकल भत्ता एवं लंबित बिलों का भुगतान करें

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई के अध्यक्ष श्याम चंद शर्मा ने महंगाई भत्ता बढ़ाने एवं पेंशन भत्ता प्रदान करने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया है। चार निजी अस्पतालों में उपचार को मान्यता प्रदान करने की सभी सदस्यों को बैठक में जानकारी दी जा रही है। पांवटा इकाई अध्यक्ष शनिवार को कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे। बैठक में पांवटा इकाई महासचिव कर्णवीर अग्रवाल, नीना कौशिक एवं कुंज बिहारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राहत…

Read More

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन की जिला इकाई ने पेंशनर कर्मचारियों को 10 फीसदी डीए सहित पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने का स्वागत किया है। संगठन के प्रधान योगराज गुप्ता, महासचिव दलीप सिंह वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. आर अत्री, ओमलता कालरा, कर्णवीर अग्रवाल, माता राम ठाकुर, रणवीर सिंह राणा, नीना कौशिक, प्रीतम सिंह, एनआर विद्यार्थी, राजेंद्र गुप्ता, सोमचंद, चंद्रकला परमार ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। इसके अलावा प्रेमपाल चौहान, बलबीर सिंह पुंडीर, रूप राम शर्मा, शशी दुग्गल, ऊषा शर्मा, शेख इकबाल, ईश्वर गुरंग, तेज बहादुर, गुरदेव…

Read More

गुंडों से भिड़ गए रितिक रोशन

शिमला। शनिवार को मालरोड पर बॉलीवुड फिल्म बैंग बैंग के एक्शन शॉट फिल्माए गए। रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क के सामने भवन की छत पर फिल्म की शूटिंग हुई। फिल्म यूनिट के सदस्य सुबह करीब नौ बजे माल रोड पहुंचे। दोपहर बाद करीब चार बजे तक शूटिंग का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान फिल्म के अभिनेता रितिक रोशन गुंडों से फाइट करते नजर आए। शूटिंग के दौरान कुछ शॉट फिल्म के मुख्य अभिनेता रितिक रोशन पर फिल्माए गए, वहीं कुछ शॉट रितिक के डुप्लीकेट पर भी फिल्माए गए। शूटिंग…

Read More

प्लास्टिक पैक्ड फूड पर फैसला कल!

शिमला। हिमाचल में प्लास्टिक पैक्ड फूड 14 फरवरी के बाद बिकेगा या नहीं, इस पर सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। कारोबारियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रदेश उच्च न्यायालय के प्लास्टिक पैक्ड खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के आदेशों को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए 14 फरवरी तक इन उत्पादों को बेचने के लिए समय दिया था। अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर हिमाचल…

Read More

मुख्य सड़कें बहाल, कोहरे से बढ़ी परेशानी

शिमला। बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला में बंद पड़े मुख्य मार्ग शनिवार को बहाल हो गए लेकिन सड़क पर कोहरा जमा होेने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग -22 पर कुफरी, लंबीधार, गलू और फागू के बीच सड़क पर कोहरा जमा होने के कारण शनिवार सुबह वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। फागू और गलू के बीच वाहन स्किड होने के कारण बार बार जाम की स्थिति बनती रही। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग-22 नारकंडा के पास भी शनिवार को बहाल हो गया। सड़क बहाल होने…

Read More

दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं जिंदगी

शिमला। हिमाचल में बर्फबारी के दूसरे दिन भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौट सकी है। सूबे में 100 से ज्यादा सड़कें अभी तक बंद पड़ी हैं। कुल्लू, चंबा और किन्नौर सहित ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की सप्लाई भी प्रभावित है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक, हिमाचल में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद से पश्चिमी विक्षोभ से फिर से सक्रिय होने की संभावना है। शनिवार को मौसम साफ रहा, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सेवा ठप…

Read More

महंगी मिलेंगी एचपी बोर्ड की किताबें

शिमला। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की किताबें इस बार महंगी मिलेंगी। किताबों के रेट में बढ़ोतरी के फैसले का भार अभिभावकों को इस सत्र से वहन करना होगा। बोर्ड के नए निर्धारित रेट से किताबें मार्केट बिकना शुरू हो गई हैं। बोर्ड से संबद्ध लगभग तीन हजार स्कूलों के हजारों बच्चों के अभिभावकों को इसका झटका लगेगा। नए रेट पर किताबें खरीदकर सरकारी स्कूलों में वितरित करने को एसएसए और शिक्षा विभाग को अतिरिक्त बजट का प्रावधान करना पड़ेगा। पहली से आठवीं की किताबों के दामों में इजाफा हुआ है।…

Read More

लंबी टेंडर प्रक्रिया से केंद्र नाराज

शिमला। हिमाचल में ग्रामीण सड़कों के टेंडर आवंटित करने की लंबी प्रक्रिया पर केंद्र सरकार ने नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के इस प्रक्रिया की अवधि को घटाने के निर्देश जारी किए हैं। ग्रामीण सड़कों के टेंडर देने की प्रक्रिया पूरा करने में केंद्र के मुताबिक 120 दिन का समय लग रहा है। इसे कम करने के लिए केंद्र ने प्रदेश सरकार को कहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी ने इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव को पत्र भेजा है। इसमें उन्हें केंद्र…

Read More

अब एक क्लिक पर जमा कीजिए बिल

शिमला। नगर निगम के ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट को राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। टेंडर अवार्ड करने को लगाई गई तीन आवेदनों की शर्त को रद्द करने का अनुमति पत्र निगम प्रशासन को मिल गया है। शहरी विकास विभाग से अनुमति पत्र मिलते ही निगम ने प्रोजेक्ट की टेक्निकल बिड करने की तैयारियों को शुरू कर दिया है। संभावित है कि मार्च में प्रोजेक्ट काम करना शुरू देगा। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा है कि प्रोजेक्ट शुरू होने से लोग लाभान्वित होंगे। ई गवर्नेंस प्रोजेक्ट के शुरू होने…

Read More