चैलचौक (मंडी)। क्षेत्र की नौण पंचायत में हिमालयन हेल्थ संस्था के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शरीर के सभी हिस्सों के जानकार विदेशी डाक्टरों ने ग्रामीणों का चेकअप किया। यूएसए की इस संस्था के हेड एनआरआई रविंद्र सिंह ने बताया कि संस्था 18 सालों से देश और विदेश में काम कर रही है। लद्दाख से सीधे नौण गांव पहुंचने पर संस्था की ओर से यहां दो सौ से अधिक मरीजों एवं ग्रामीणों की जांच की गई। संस्था की 26 सदसीय टीम चच्योट पंचायत में दो…
Read MoreAuthor: ibindiannews
जोगिंद्रनगर में वाम संगठनों का जोरदार विरोध-प्रदर्शन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। मजदूरों, किसानों, छात्रों, नौजवानों और आम जनता के मुद्दों पर शनिवार को वाम संगठनों ने जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन किया। हिमाचल किसान सभा, सीटू, एसएफआई और नौजवान सभा की ओर से माकपा नेता कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया गया। लाल झंडे तले क्षेत्र के लोगाें ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पूरे बाजार में रैली निकालकर प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। भारद्वाज ने कहा कि बंदरों, सूअरों और आवारा पशुओं से किसान त्रस्त हैं। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत दिहाड़ीदारों…
Read Moreअवैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई नहीं
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर धनोटू में सरकारी भूमि पर कब्जा करके दुकानें बनाने के मामले में अब हाईकोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इसके लिए शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट को पत्र भेजा है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का यह खुलासा धनोटू निवासी जितेंद्र कुमार की शिकायत पर प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग से करवाई गई जांच में हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने वन विभाग को इस भूमि का मालिक बताकर कब्जे हटाने को कहा था। लेकिन वन विभाग ने…
Read Moreअंशकालिक जलवाहक बनें दैनिक भोगी
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिक्षा संघ स्वारघाट इकाई ने सरकार के समक्ष आठ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अंशकालिक जलवाहकों को दैनिक वेतन भोगी बनाए जाने का मुद्दा उठाया है। इकाई के अनुसार दैनिक वेतन भोगियों को शिक्षा विभाग में समायोजित कर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में तैनात किया जाए। जिससे पाठशालाओं में चल रही चौकीदारों की चल रही कमी दूर हो सके। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिक्षा संघ स्वारघाट इकाई ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण में जिला प्रधान नंद किशोर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।…
Read Moreकुनबा बढ़ाने में जुटी नयनादेवी कांग्रेस
स्वारघाट (बिलासपुर)। नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का कुनबा बढ़ाने में जुट गई है। इसके तहत कांग्रेस के सदस्यता अभियान को प्रत्येक पंचायत में चलाया जा रहा है। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर के पुत्र एवं बिलासपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विकास ठाकुर इस अभियान की कमान संभाले हुए हैं। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान के दौरान बैहल, कौड़ांवाली, कुटैहला और टाली जकातखाना पंचायतों के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए विकास ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार…
Read Moreपुलिस का सहयोग करें लोग
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत नगर पंचायत, पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पुलिस सामुदायिक योजना के तहत आयोजित बैठक में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने की। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य पुलिस और जन प्रतिनिधियों में जन सहयोग बनाना है। थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के लिए क्षेत्र में आने वाले प्रवासी या फेरी वाले व्यक्तियों…
Read Moreरंगे हाथों दबोचे दो चंदन तस्कर
बिलासपुर। शहर के चंगर सेक्टर स्थित चंदन वन में गत शुक्रवार रात एक बार फिर से चोरों ने चंदन के कई पेड़ों पर आरी चला दी। इसी बीच चंगर सेक्टर में गश्त कर रही पुलिस ने आहट सुनाई देने पर वहां तुरंत छापा मारा। पुलिस ने चंदन के पेड़ काट रहे जम्मू-कश्मीर के दो लोगों को रंगे हाथों धर दबोचा, वहीं एक फरार होने में सफल हो गया। भागने के प्रयास में एक आरोपी खुद ही गिरकर चोटिल भी हो बैठा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी…
Read Moreसराहनीय है बजट : रामलाल
बिलासपुर । बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार के प्रस्तुत किए गए 2014-2015 बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि सरकार के बजट से हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। शनिवार को परिधि गृह बिलासपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट से किसान, बागवानों, विद्युत उपभोक्ताओं, आंगनबाड़ी वर्करों, पेंशनर, कर्मचारियों, पीडीएस उपभोक्ताओं सहित अन्य वर्गों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत तीन दालें, चावल,…
Read Moreखुद को कमरे में बंद करके लगाई आग
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थानांतर्गत दधोलकलां गांव में पत्नी के साथ कहासुनी होने पर तैश में आए पति ने खुद को कमरे में बंद करके आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसने कमरे में मौजूद सामान में आग लगा दी। परिवार के सदस्यों ने आस-पड़ोस के लोगों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से उसे समय रहते बाहर निकाल लिया। इससे वह झुलसने से बच गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दधोल पंचायत के दधोलकलां गांव के रहने वाले विकास चंद की गत शुक्रवार रात अपनी…
Read Moreपंजाबी गीतों पर झूमे छात्र
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला उच्च पाठशाला बाड़ी मझेड़वां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में अंडर ट्रेनिंग तहसीलदार कुमारी नीरजा शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन बहुमूल्य है। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने पंजाबी, भंगड़ा, नाटी और लोकगीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य ओपी परमार…
Read More