नौण में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

चैलचौक (मंडी)। क्षेत्र की नौण पंचायत में हिमालयन हेल्थ संस्था के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शरीर के सभी हिस्सों के जानकार विदेशी डाक्टरों ने ग्रामीणों का चेकअप किया। यूएसए की इस संस्था के हेड एनआरआई रविंद्र सिंह ने बताया कि संस्था 18 सालों से देश और विदेश में काम कर रही है। लद्दाख से सीधे नौण गांव पहुंचने पर संस्था की ओर से यहां दो सौ से अधिक मरीजों एवं ग्रामीणों की जांच की गई। संस्था की 26 सदसीय टीम चच्योट पंचायत में दो दिवसीय शिविर का आयोजन करेगी। पंचायत प्रधान सुमित्रा देवी ने शिविर लगाने पर संस्था का आभार जताया।

Related posts