चंबा। सिंगी क्षेत्र के लापता मिस्त्री की मौत हो गई है। उसका शव एक नाले में पड़ा मिला है। पूर्ण चंद पुत्र नंद लाल (45) गांव निहूई पंचायत सिंगी बीती शुक्रवार शाम से लापता चल रहा था। वह मिस्त्री का कार्य करता था और बीते दिनों चनेड़ के समीप मिस्त्री का कार्य कर रहा था। बीती शाम को जब पूर्ण चंद अपने कार्य से घर वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी व रिश्तेदारों ने उसकी खोज शुरू कर दी। देर रात तक ढूंढने के बाद उसका कोई पता नहीं चला।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
अब दस लाख तक चालान काटेगा वन महकमा
चंबा। अब वन विभाग वन काटुआ व खनन माफि या पर 10 लाख रुपये तक जुर्माना कर सकता है। सरकार ने विभाग को यह शक्ति प्रदान की है। पहले वन विभाग के अधिकारी जंगलों में अवैध कटान व अवैध खनन करने वालों पर लगभग दो लाख रुपये तक का चालान कर सकते थे। इससे ज्यादा चालान पुलिस या अन्य विभाग की ओर से किए जाते थे, लेकिन अब वन विभाग के अधिकारी दस लाख रुपये तक आन स्पॉट चालान कर सकते हैं। इससे विभाग के अधिकारियों को खनन माफिया या…
Read Moreरजिस्ट्रेशन नंबर पर गलत लिखे छात्रों के नाम
चंबा। स्थानीय कॉलेज परिसर में शनिवार को एनएसयूआई की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। इस मौके पर एनएसयूआई ने छात्राओं के लिए कॉलेज परिसर में कैंटीन की सुविधा देने के लिए कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सुरेश ठाकुर ने कहा कि विवि नेपंजीकरण नंबर के साथ कई विद्यार्थियों के नाम और पिता के नाम गलत दर्ज किए हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि इसे जल्द ठीक किया जाए। जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और एनएसयूआई…
Read Moreभूस्खलन की चपेट में आकर सात मवेशी मरे
सुरंगानी (चंबा)। ग्राम पंचायत भलेई में भूस्खलन की चपेट में आने से सात मवेशी जिंदा दफन हो गए हैं। शनिवार को ग्राम पंचायत भलेई के गांव रोहट निवासी पवन कुमार पुत्र अमर सिंह दोपहर बाद पौने तीन बजे के करीब अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल में ले गया। अचानक ढांक से पत्थर व भारी मलबा गिरा। इसकी चपेट में आने से पांच बकरे और दो मैमने मर गए। इससे उसे लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय पंचायत प्रधान राजकुमार वार्ड मेंबर कर्म चंद ने बताया…
Read Moreएक डाकघर को भी तरसा आयल
एक डाकघर को भी तरसा आयल सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की अति दुर्गम ग्राम पंचायत आयल में न डाकघर है, न स्वास्थ्य कें द्र और न ही बैंक की शाखा है। ऐसे में इस पंचायत के लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान खोजू राम, उपप्रधान दुनी चंद, बहमी राम, माधो राम, प्रेम लाल, खियालू राम, जोगिंद्र सिंह, भगत राम, प्रभिया राम, टेक चंद और हेम राज ने बताया कि पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है। उन्होंने कहा कि…
Read Moreमुख्य मार्ग से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय छतरी में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर एसपी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अलग-अलग जिलों से पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। बैठक में आईजी नार्थन रेंज राकेश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। एसपी बलवीर सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान हर नाकों में पुलिस जवान मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा केंद्रीय एजेंसियां भी देखेंगी। साथ ही कांगड़ा पुलिस भी हर गतिविधि पर पैनी…
Read Moreएससीए प्रधान ने कॉलेज में दिए स्टे आर्डर
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एससीए प्रधान ने अपने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है। उन्हाेंने शनिवार को कॉलेज के उप प्राचार्य बंदना भडवार को भी हाईकोर्ट से मिले स्टे आर्डरों की प्रति दे दी है। वहीं, कोर्ट ने इस मामले में 11 मार्च 2014 तक जवाब भी मांगा है। दूसरी ओर महाविद्यालय में मांगों के लिए एससीए का अनशन छठे दिन भी जारी रहे। एबीवीपी के अजय राणा अनशन पर बैठे हैं। एससीए प्रधान आदित्य पंडित ने कहा कि जब तक एससीए की मांगें पूरी नहीं…
Read Moreआई लव माई इंडिया.. पर धमाल
इंदौरा (कांगड़ा)। सरस्वती विद्या मंदिर डाहकुलाड़ा में शनिवार को 25वां सालाना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश ठाकुर ने की। बच्चाें ने सरस्वती वंदना के बाद आई लव माई इंडिया.., मइया यशोदा तेरा कन्हैया.. गीताें पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रिंसिपल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजेश ठाकुर ने कहा कि संघ की ओर से चलाए जा रहे सरस्वती विद्या मंदिरों में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को भारत की संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास के बारे में…
Read Moreलैंटाना हटाने पर व्यय होंगे 5 करोड़ : भरमौरी
नूरपुर (कांगड़ा)। गंगथ में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत भेड़ पालकों को भेड़ प्रजनन संबंधी प्रशिक्षण शिविर में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 5000 हेक्टेयर भूमि से लैंटाना को हटाने पर 5 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। सरकार की ओर से भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्रों चंबा के सरोल, हमीरपुर के ताल तथा शिमला के ज्यूरी को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जिस पर 1 करोड़ 44 लाख की राशि व्यय की जा रही है। जनजातीय…
Read Moreशांता से मुकाबला करने की इच्छा : सुशांत
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा छोड़ चुके सांसद डा. राजन सुशांत ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट भी देगी तो भी वह पार्टी में वापसी नहीं करेंगे। वह हर हाल में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसका खुलासा जल्द करेंगे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उनके चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी समेत दूसरे दलों से भी बात हो रही है। इसका पता 15 फरवरी के बाद चलेगा कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उनकी इच्छा है कि उनका मुकाबला शांता कुमार के साथ हो।…
Read More