शादीशुदा युवक ने फंदा लगाकर दी जान

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। यह व्यक्ति काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना देहरा के तहत गांव स्वाणा में 37 वर्षीय सरवण कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी है। मनीष कुमार पुत्र सरवण कुमार वासी स्वाणा दुकान करता था और शादीशुदा था। काफी समय से मानसिक तनाव में था और इलाज भी चल रहा था।…

Read More

हत्या कर फेंक दिया पहाड़ी से

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। बराणा पंचायत के मरयारी गांव के साथ लगती पहाड़ी से एक व्यक्ति को हत्या कर फेंक दिया गया। शनिवार दोपहर बाद 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश खाई में मिली। वह तीन दिन से गायब था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले उसका किसी से झगड़ा हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि रंजिश के चलते हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल…

Read More

सड़कें बहाल करने में जुटा बीआरओ

उदयपुर। घाटी में हुई ताबड़तोड़ बर्फबारी के बाद सीमा सड़क संगठन ने एक बार फिर कमर कस ली है। शनिवार को मौसम साफ होते ही बीआरओ ने उदयपुर और इसके आसपास के इलाकों की सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। मौसम साफ होते ही सीमा सड़क संगठन ने युद्ध स्तर पर सड़कों से बर्फ हटाने का निर्णय लिया है। बीते दिनों लाहौल घाटी में हुई बर्फबारी से घाटी के तमाम मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम साफ रहा तो तीन-चार दिन तक केलांग-दारचा, केलांग-सिस्सू सहित केलांग-उदयपुर…

Read More

जीप दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

कुल्लू। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र निरमंड के डीम में जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया है। दुर्घटना निरमंड के डीम में हुई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब डीम निवासी श्याम लाल और गंगा राम एक जीप में अरसू से डीम जा रहे थे…

Read More

अध्यापकों ने मांगा पदोन्नति लाभ

कुल्लू। अध्यापक संघ कुल्लू ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह से मांगों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संवैधानिक लाभ देने के लिए विधायक को मांग पत्र भी सौंपा। प्रधान ईश्वर दास ने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने स्वयंसेवी अध्यापकों को संवैधानिक लाभ देने का फैसला लिया है, लेकिन अभी तक कुल्लू में लाभ लागू नहीं हुए हैं। अध्यापक संघ ने विधायक कर्ण सिंह से पत्र के माध्यम से कहा कि दो जनवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा…

Read More

रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

कुल्लू। शनिवार दोपहर तक घाटी का मौसम शुष्क रहने से गदगद जिलावासियों की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। सुबह के वक्त खिली धूप से लोनिवि, आईपीएच तथा बिजली मकहमों के अधिकारियों के अलावा आम लोगों ने राहत की सांस ली थी कि दोपहर बाद मौसम के बदले तेवरों ने जिलावासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। रोहतांग समेत जिला की चोटियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। रोहतांग दर्रा के अलावा जलोड़ी दर्रा, हनुमान टिब्बा, मकबरे, रघुपुरगढ़, कोकसर, टकरासी बंगला आदि पहाड़ियों पर हल्का हिमपात होने की सूचना…

Read More

भुगतान के लिए हो बजट का प्रावधान : पेंशनर

कुल्लू। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ खंड कुल्लू की बैठक प्रधान जेएन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सभी मुद्दों तथा समस्याओं सहित संगठन में एकता आदि पर चर्चा की गई। बजट में प्रमुख मांगों की घोषणा करने के लिए कुल्लू खंड के पेेंशनरों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। पेेंशनरों ने वित्त सचिव हिमाचल प्रदेश से सभी विभागाध्यक्षों को उनकी मांगों के अनुसार एमआरसी के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करने का आग्रह किया है। इसके अलावा परिवहन मंत्री से नगर परिषद क्षेत्र में तुरंत मुद्रिका…

Read More

नए उद्योगों पर मेहरबान, पुराने हो रहे वीरान

मैहतपुर (ऊना)। सूबे में औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने के लिए नए औद्योगिक क्षेत्राें को स्थापित करने का सरकार का ऐलान स्वागत योग्य है। लेकिन पुराने उद्योग जो सरकारी ऑक्सीजन के बिना वीरान होते जा रहे हैं, उनके बारे में प्रदेश सरकार ने अपने बजट में कोई रुचि नहीं दिखाई है। सूबे की रीढ़ माने जाने वाले लघु उद्योगों की दिक्कतों का आज भी कोई पुख्ता हल नहीं हो पाया है। वैट में असमानता के कारण प्रदेश का लघु उद्योग निरंतर कमजोर होता जा रहा है, जबकि पंजाब में लघु…

Read More

अप्पर सवाणा में फंदे से झूला युवक

भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के गांव अप्पर सवाणा में 35 वर्षीय विवाहित युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त मनीष शर्मा निवासी सवाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि मनीष कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। जानकारी के अनुसार मनीष शर्मा रात को अपने घर में अकेला सोया हुआ था। जब सुबह 8 बजे तक उसने अपना दरवाजा…

Read More

दिनदहाड़े उड़ाए घर से जेवरात

अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के गांव अप्पर अंदौरा में शनिवार को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। अंब पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का मुआयना किया और मामले के संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को अज्ञात चोरों ने अप्पर अंदौरा निवासी मुलख राज के घर में घुसकर 15…

Read More