शादीशुदा युवक ने फंदा लगाकर दी जान

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। यह व्यक्ति काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना देहरा के तहत गांव स्वाणा में 37 वर्षीय सरवण कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी है। मनीष कुमार पुत्र सरवण कुमार वासी स्वाणा दुकान करता था और शादीशुदा था। काफी समय से मानसिक तनाव में था और इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने सिविल अस्पताल देहरा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच वर्षीय बच्चा छोड़ गया। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts