सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात से बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप है। कुछ क्षेत्र वीरवार से ही अंधेरे में हैं। हालांकि बर्फबारी से पहले बिजली बोर्ड ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि बिजली की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं, लेकिन बर्फबारी ने बिजली बोर्ड के दावों की पोल खोल कर रख दी। शुक्रवार रात दस बजे से पूह खंड के सुमरा, शलखर, चांगो, नाको, नमज्ञा, हांगो, लियो, पूह, ज्ञाबुंग, सुन्नम, रोपावैली, लिप्पा, आसरंग, नेसंग सहित पूह खंड…
Read MoreAuthor: ibindiannews
किन्नौर के 50 ग्रामीण रूट बंद
सांगला (किन्नौर)। जिले में शनिवार को मौसम खुलने के बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। अभी भी जिले के 50 के करीब ग्रामीण रूट बंद हैं। हालांकि दिन भर क्षेत्र में धूप खिली रही। इस कारण लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, रिकांगपिओ से शिमला और चंडीगढ़ राजमार्ग बहाल हो गया है, जबकि रिकांगपिओ से पूह और काजा की ओर जाने वाली सड़क कई स्थानों पर हिमखंड आने और ल्हासे गिरने से अभी भी बंद है, जबकि जिला के ग्रामीण रूटों पर आज…
Read Moreचोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार
ठियोग (शिमला)। ठियोग के मत्याना के साथ लगते कालग गांव में हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें देवराज (35) पुत्र सुंदरराम, गांव बदरौड़, बिलासपुर और महेंद्र (33) पुत्र धर्मचंद हमीरपुर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों क्षेत्र में मिस्त्री का काम करते हैं। डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने दोनों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। कड़ी…
Read Moreरोहड़ू-शिमला मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल
रोहड़ू। शिमला मुख्य मार्ग शनिवार को दोपहर बाद बड़े वाहनों के लिए खुल गया है। सड़क के किनारे हिमपात जमने से खड़ा पत्थर के दोनों ओर क्रासिंग के समय बार-बार जाम लग रहा है। मौसम खुलने के बाद शनिवार को परिवहन निगम ने रोहड़ू से शिमला के लिए बसें रवाना कर दी हैं। वीरवार रात से बंद रोहड़ू-शिमला मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। शनिवार को मौसम खुलने के बाद लोनिवि ने सड़क से बर्फ को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। दोपहर बाद शिमला सड़क…
Read Moreसात दिन में मांगें पूरी न की तो आंदोलन
रामपुर बुशहर। हिलोपा की बैठक शनिवार को रामपुर में हुई। बैठक में रामपुर क्षेत्र में लोगों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर चरचा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोगों की समस्याओं को सात दिन के अंदर दूर नहीं किया गया तो हिलोपा रामपुर में धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। बैठक की अध्यक्षता हिलोपा के मंडल अध्यक्ष चेतन पाकला ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि गौरा और ज्यूरी की ओर जाने वाली सभी बसें पुराने बस अड्डे से होकर आनी चाहिए। नोगली और नाराण में…
Read Moreदम घुटने से विद्युत कर्मी की मौत
आनी (कुल्लू)। आनी कस्बे की नालदेहरा कॉलोनी में रहने वाले एक विद्युत कर्मी की शुक्रवार की रात कमरे में रखे हीटर से मैट में आग लगने के बाद धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई है। डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को आनी में विद्युत विभाग में बतौर असिस्टेंट लाइपमैन के पद पर तैनात बुच्छैर पंचायत के रमाली गांव निवासी पूर्ण चंद 42 पुत्र भगत राम ने कमरे में हीटर जला रखा था। हीटर से रात को आग…
Read Moreखंभे से गिरकर बिजली कर्मी की मौत
रिकांगपिओ/सांगला। जिले के मूरंग में खंभे से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान विद्या चंद नेगी (40) पुत्र नरगू छेरिंग निवासी मूरंग के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड के कर्मचारी जब बर्फबारी से टूटी लाइन को दुरुस्त कर रहे थे, तो एक कर्मचारी खंभे से गिर गया। पंचायत के प्रधान मूरंग अजेंद्र नेगी ने बताया कि कर्मचारी को तुरंत आईटीबीपी के स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बिजली बोर्ड में टी मेट पद पर सेवारत…
Read Moreराहुल की मुश्किलें बढ़ाने में जुटे कुमार विश्वास!
अमेठी: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर ताल ठोक रहे हैं। कुमार विश्वास अमेठी में तेजी से जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं और छोटी छोटी जनसभाओं में अमेठी के रुके हुए विकास कार्यों के लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ऐसी ही एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि अगर अमेठी की जनता उन्हें चुनाव में जिताती है तो अमेठी का विकास होकर रहेगा। आप नेता ने कहा…
Read Moreमारुति सुजुकी ने मारुति-800 का उत्पादन बंद किया
हैदराबाद: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के शुरुआती दिनों में जबरदस्त लोकप्रिय रही कार मारुति-800 अब बीते जमाने की बात हो जाएगी। कंपनी ने इस मॉडल का उत्पादन बंद कर दिया है। मारुति-800 ने लाखों मध्यम वर्गीय परिवारों का कार की सवारी करने का सपना पूरा किया है। मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक सीवी रमन ने कहा, यद्यपि कार का उत्पादन बंद कर दिया गया है, इसके कल पुर्जे अगले 8-10 साल तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘18 जनवरी को हमने मारुति-800…
Read Moreदिल्ली में 14.90 रुपये सस्ती होगी CNG
नई दिल्ली: कंपनियों को घरेलू गैस उत्पादन से शत प्रतिशत आपूर्ति करने के फैसले के परिणामस्वरूप राजधानी दिल्ली में आज मध्य रात्रि से कम्प्रैस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतो में 14.90 रुपये प्रति किलोग्राम और पाइप के जरिए घरों में आपूर्ति की जाने वाली (पीएनजी) के दाम पांच रुपये प्रति घनमीटर कम हो जाएंगे। दिल्ली और राजष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने इसकी घोषणा की है। फैसले के अनुसार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 16.15 रुपये प्रति…
Read More