कांग्रेस ने मोदी से कहा, अगर मुस्लिमों से जुडऩा है तो आरएसएस से संबंध तोड़ो

नई दिल्ली: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा मुस्लिमों में पैठ बनाने के लिए गुजरात में एक कारोबारी सम्मेलन आयोजित करने के बीच, कांग्रेस ने आज कहा कि अगर वह वास्तव में सभी को अपने साथ लाना चाहते हैं तो उन्हें आरएसएस के साथ संबंध खत्म करने चाहिए। मुस्लिम समुदाय को लुभाने के भाजपा के प्रयास को विधि मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा का ‘‘चुनावों के लिए एक चेहरा है जबकि पर्दे के पीछे से कई अन्य चहेरे काम कर रहे…

Read More

पंचायत नुमाइंदों को बढ़ोतरी नामंजूर

हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने बजट प्रस्ताव में पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़ोतरी को नकार दिया है। प्रतिनिधियों ने बढ़ोतरी को ऊंट के मुंह में जीरे के समान करार दिया तो किसी ने बढ़ोतरी को सरकार का चुनावी लॉलीपॉप करार दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि अच्छा होता सरकार मानदेय को बंद कर दे, कम से कम मजाक नहीं होगा। पंचायत प्रधान संघ के वरिष्ठ उपप्रधान वीर सिंह रणौत का कहना है कि प्रधान के कार्यों को देखते हुए मानदेय कम है।…

Read More

शर्तें पूरी करो, तभी लिए जाएंगे आवेदन

हमीरपुर। कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी संस्थानों को सरकार ने झटका दिया है। अब उन्हीं निजी संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को कौशल विकास भत्ता मिलेगा जो संस्थान सरकार और विभाग की शर्तों को पूरा करेंगे। शर्तें पूरी करने के बाद संस्थानों को एंपेनलमेंट के लिए फार्म भी भरना होगा। फाइल रोजगार विभाग के पास जमा करवाने के बाद सब डिवीजन स्तर पर गठित कमेटी संस्थान का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद शर्तें पूरा करने वाले संस्थानों के छात्र ही कौशल विकास भत्ते के लिए पात्र होंगे। जो संस्थान बिना…

Read More

मनरेगा कार्यों के लिए विजिलेंस कमेटी

हमीरपुर। चालू वित्त वर्ष में मनरेगा के तहत 32 करोड़ की राशि व्यय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष 26 करोड़ की राशि व्यय की गई थी। मनरेगा योजना में पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, उद्यान, कृषि, सेरीकल्चर तथा आईपीएच विभाग को भी शामिल किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त हिमांशु शेखर चौधरी डीआरडीए सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत पंचायत स्तर पर विजिलेंस कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्यों की नियमित रूप…

Read More

बरसात ने खोली व्यवस्था की पोल

बददी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में वीरवार रात्रि से बारिश ने एक बार फिर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बेमौसम बारिश का पानी सड़कों पर आ गया, जिससे शहर की सड़कें पूरी तरह से पानी से सराबोर हो गई। जहां दुकानदार अपनी दुकानों से पानी निकालते हुए नजर आए, वहीं लोगों को शहर की सड़कों से गुजरना दूभर हो गया। नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला बाजारों में सबसे अधिक इसका खामियाजा दुकानदारों और लोगों को भुगतना पड़ा है। बारिश ने सभी विभागों सहित नप की कार्यशैली की…

Read More

न प्रसव कराते, न वार्ड राउंड पर आते डाक्टर!

सोलन। जिला अस्पताल के गायनी वार्ड की व्यवस्थाएं राम भरोसे है। यहां प्रसव का कार्य नर्सों के हवाले है। प्रसव तो दूर चिकित्सक का राउंड भी समय पर नहीं आते। आपात समय में स्थिति इतनी विकट होती है कि मजबूरन केस निजी अस्पतालों में ले जाने पड़ते हैं। नहीं तो जच्चा और बच्चा दोनों की जान को खतरा बन जाता है। यह कहना है मरीज और उनके तीमारदारों का। प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन पर लगाए आरोपों के बाद रोगियों और तीमारदारों ने…

Read More

सरकार के बजट में अधिकांश उम्मीदें पूरी

सोलन। हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट 2014 में जिला सोलन में औद्योगिक विकास एवं पर्यटन से रोजगार को पंख लगाने की पूरी कोशिश की गई है। पंजाब, हरियाणा से सटे औद्योगिक हब में उद्योगपतियों की अधिकांश मांगें पूरी हुई हैं। हालांकि कुछ अधूरी भी रही हैं। इसमें सीएसटी को डेढ़ से एक फीसदी तक करने की मांग हैं। दूसरी तरफ कंडाघाट मेें ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की कवायद को बेहतर ढंग से अमलीजामा पहनाने से पर्यटन उद्योग के निखारने का भरसक प्रयत्न किया गया है। दूसरी तरफ औद्योगिक पैकेज 2003 के…

Read More

ममलीग में शीघ्र खुलेगी उप तहसील

सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल के तहत ममलीग में उपतहसील कार्यालय स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कल कैबिनेट ने ममलीग के लिए उपतहसील की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि ममलीग में उप तहसील के स्वीकृत होने से कंडाघाट उपमण्डल के सात पटवार सर्कल ममलीग उपतहसील में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले इस क्षेत्र के दूर दराज के लोगों की राजस्व संबंधी कार्य करवाने के…

Read More

आज निपटा लीजिए बैंक के जरूरी काम

नालागढ़ (सोलन)। राष्ट्रीयकृत बैंक फिर से दो दिन बंद रहेंगे। पे रिवीजन और बैंकिंग रिफार्म को लेकर बैंक कर्मियों की 10 और 11 फरवरी की दो दिवसीय हड़ताल रहेगी। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। नेशनल आर्गनाईजेशन ऑफ बैंक वर्कर और यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीओ) के आह्वान पर की जाने वाली यह हड़ताल राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारियों की पे स्केल का रिवीजन न होने को लेकर है। पे रिवाइज और बैकिंग रिफार्म को लेकर होने वाली इस हड़ताल में नालागढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीयकृत बैंक भी बंद रहेंगे। ध्यान रहे…

Read More

लापरवाही से गई बच्चे की जान

सोलन। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसे हत्या रार देते हुए अस्पताल प्रबंधन पर संगीन आरोप लगाए हैं। समय पर प्रसव नहीं करने और इलाज में कोताही बरतने की शिकायत सोलन सदर थाना और चिकित्सा अधीक्षक सोलन को दी है। चिकित्सक अधीक्षक डा. यशवंत वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच कमेटी गठित की है। एसएचओ सोलन के मुताबिक शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चिकित्सा अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है, जिसके…

Read More