भूस्खलन की चपेट में आकर सात मवेशी मरे

सुरंगानी (चंबा)। ग्राम पंचायत भलेई में भूस्खलन की चपेट में आने से सात मवेशी जिंदा दफन हो गए हैं। शनिवार को ग्राम पंचायत भलेई के गांव रोहट निवासी पवन कुमार पुत्र अमर सिंह दोपहर बाद पौने तीन बजे के करीब अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल में ले गया। अचानक ढांक से पत्थर व भारी मलबा गिरा। इसकी चपेट में आने से पांच बकरे और दो मैमने मर गए। इससे उसे लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय पंचायत प्रधान राजकुमार वार्ड मेंबर कर्म चंद ने बताया कि कुदरत ने पवन कुमार पर काफी कहर बरसाया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी लगभग दस माह पहले उसके आठ मवेशी मर गए थे। इससे उसे काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।

Related posts