रोहडू(सुंदर औक्टा)सावड़ा कुड्डू परियोजना में मंगलवार को मजदूरों ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों ने लंबित पड़े वेतन के भुगतान तथा फर्जी मजदूरों की जांच की मांग प्रमुखता से उठाई। सावड़ा कुड्डू वर्कर्स यूनियन ने परियोजना में श्रम कानून की धज्जियां उड़ाए जाने का आरोप भी लगाया। वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश कोटवी, महासचिव अजय दुल्टा व प्रेस सचिव देविंद्र कुमार ने बताया कि सावड़ा कुड्डू परियोजना में करीब 450 मजदूरों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों को दिवाली का बोनस…
Read MoreAuthor: ibindiannews
किन्नौर के सभी ग्रामीण रूट बंद
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)जिला किन्नौर में बर्फबारी के चलते जनजीवन पटरी से उतर गया है। पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। वहीं जिले के तीनों खंडों के लगभग 50 से अधिक रूटों पर छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद पड़ी है। इससे जिले के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मंगलवार को जिले के कल्पा का तापमान-2 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि सांगला का न्यूनतम तापमान-4 दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक छितकुल में 1.5 फीट, रक्षम, बटसेरी, सांगला, कल्पा में…
Read Moreनेताओं के बैंक खातों पर आयकर विभाग की नजर
लखनऊ: सोलहवीं लोकसभा के लिए चुनाव का बिगुल बजते ही जांच एजेंसियों ने अपनी नजरें चुनाव में इस्तेमाल होने वा बलैक मनी पर जमा दी हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जहां आयकर विभाग राजनेताओं के बैंक खातों पर पैनी नजर रख रहा है, वहीं दूसरी ओर नेताओं को अब आवागमन के दौरान उनके पास मौजूद पैसों का हिसाब भी उन्हें देना पड़ेगा। जांच के दायरे में एयरपोर्ट भी आएंगे जहां घरेलू व प्राइवेट विमानों से आने वाले राजनेताओं के सामान की तलाशी ली जा सकती है। इधर निर्वाचन आयोग…
Read More‘आप’ के मैदान में उतरने से दिल्ली में इस बार होगा त्रिकोणा मुकाबला
नई दिल्ली: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबले की प्रबल संभावना है। दिल्ली में आम तौर पर किसी भी चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में सीधा मुकाबला होता है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में पूरे दम खम के साथ ताल ठोंकने से इस बार के विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबले की प्रबल उम्मीद है। चुनाव मैदान में पहली बार उतरी आप ने विधानसभा चुनाव में…
Read Moreबिजली बोर्ड पेंशनरों ने मांगा लंबित मेडिकल भुगतान
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर कर्मचारी संघ जिला इकाई ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शीघ्र ही लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए। संघ ने चिंता जताते हुए कहा कि मेडिकल बिलों में हो रही देरी से कर्मचारी परेशान हैं। इससे पूर्व संघ की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान याकूब बेग ने संघ की ओर से विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता, मुख्य लेखा अधिकारी, वित्त एवं लेखा विभाग से गुहार लगाई कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए…
Read Moreकब होगा नौहराधार में सब्जी मंडी का निर्माण?
नौहराधार (सिरमौर)(निशा पुंडीर) भाजपा तथा कांग्रेस सरकार के आश्वासनों के बावजूद नौहराधार में सब्जी मंडी का निर्माण नहीं हो सका। 75 लाख से बनने वाली इस योजना का निर्माण फिलहाल खटाई में है। यह अलग बात है कि भाजपा ने वर्ष 2012 में अपने कार्यकाल के अंत में सब्जी मंडी स्थल का शिलान्यास किया था। बाद में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर लोगों को उम्मीद जगी थीं कि सब्जी मंडी का निर्माण हो जाएगा और क्षेत्र की 30 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। बुद्धिजीवियों का कहना है कि…
Read Moreनाहन के रानीताल में लाखों की चोरी
नाहन (सिरमौर)(दीप राम)थाना क्षेत्र नाहन के तहत सोमवार को लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को चोर घर से 2.45 लाख रुपये के सोने के गहने चुरा ले गए। मकान मालिक रानीताल निवासी मुमताज देवी शनिवार को किसी काम के लिए नाहन के समीप गांव शंभूवाला गई हुई थी। जब सोमवार सुबह वे घर लौटी तो उनके घर का मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ था। गोदरेज की अलमारी…
Read Moreजामनीवाला में अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस टीम पांवटा ने अवैध कच्ची शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने खारा जंगल क्षेत्र से जामनीवाला पहुंचने पर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से रबड़ ट्यूब में भरी करीब 25 लीटर शराब बरामद हुई है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार शाम को पांवटा पुलिस टीम गश्त कर रही थी। खारा क्षेत्र से अवैध शराब बनाने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। इसलिए सुरक्षा शाखा एवं पुलिस टीम संदिग्ध लोगों एवं क्षेत्र पर निगाह रख रही थी। पुलिस विभाग के एएसआई…
Read Moreस्कूलों में शिक्षक न भरने पर चुनाव का बहिष्कार
नौहराधार (सिरमौर)(निशा पुंडीर)राजकीय उच्च विद्यालय चौकर एवं उसके अधीन प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूल एसएमसी की संयुक्त बैठक सोमवार को हाई स्कूल चौकर में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सभी एसएमसी अध्यक्षों एवं सदस्यों ने निर्णय लिया कि क्षेत्र के स्कूलों में लंबे समय से स्टाफ की कमी के चलते वह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही आसपास के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से भी चुनाव बहिष्कार की अपील करेंगे। इस अवसर पर चौकर हाई स्कूल के एसएमसी प्रधान सुभाष शर्मा, चौकर प्राइमरी स्कूल एसएमसी प्रधान…
Read Moreहिंदी और जियोग्राफी में नकल के 10 मामले पकड़े
नाहन (सिरमौर)(दीप राम)बोर्ड की दसवीं तथा जमा दो की परीक्षा में सोमवार को छापामार दस्तों ने 10 नकल के मामले पकड़े हैं। धर्मशाला स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पांवटा डिविजन प्रभारी प्रिंसिपल सतीश दुग्गल तथा जिला आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक मान सिंह ठाकुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए परीक्षा केेंद्र पुरूवाला में हिंदी के 2 तथा परीक्षा केंद्र तारूवाला में 3 जियोग्राफी तथा 5 छात्रों को हिंदी विषयों की नकल करते पकड़ा है। बाद में पकड़े गए सभी छात्रों की यूएमसी धर्मशाला बोर्ड को भेजी गई। कार्रवाई के…
Read More