गर्मी से राहत पर किसानों में हड़कंप

ऊना। सुबह से हो रही रुक-रुक हुई बारिश से ऊना में मौसम कूल-कूल हो गया है। दिनभर ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। शनिवार रात को भी ऊना में बारिश हुई। इसके चलते लोगों ने घरों में चल रहे पंखे आदि बंद कर दिए। बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह के समय बारिश भी हुई। हालांकि बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों में हड़कंप की स्थिति है। किसानों का कहना है बारिश हुई तो सारी मेहनत बह जाएगी। गेूहं…

Read More

साइट से फोटो हटाई, नाम हटाना भूल गए

केलांग। लोकसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग के आदेश के बाद राज्य के कई सरकारी विभागों ने अपने अधिकारिक वेबसाइट से मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों के फोटो और नामों को हटा दिया है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग अपने वेबसाइट से भले ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फोटो हटा दिया है, लेकिन नाम हटाना भूल गया है। शिक्षा विभाग ने यह कारनामा अपनी अधिकारिक वेबसाइट में किया है। दरअसल, विभाग ने वेबसाइट पर फोटो निदेशक का डाल दिया है, वहीं नाम मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लिखा है। विभाग ने वेबसाइट से मुख्यमंत्री का…

Read More

चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करें

कुल्लू। मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग के नियुक्तव्यय पर्यवेक्षक अभिराम खरे ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में गठित वीडियो सर्विलेंस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, अकाउंटिंग टीम, उड़न दस्तों और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी टीमों के प्रभारियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया है, जिससे मतदाता निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। रविवार को बचत भवन में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी कमेटियों के प्रभारियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा…

Read More

बंजार-बठाहड़ सड़क पर सफर मुश्किल

गुशैणी (कुल्लू)। बंजार-बठाहड़ सड़क खस्ताहाल होने से तीर्थन घाटी की आठ पंचायतों के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तीर्थन वैली के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का मुख्य दरबार होने से यहां घूमने आने वाले देसी-विदेशी सैलानी भी खासे परेशान हैं। 1974-75 में बनी 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालात इन दिनों इतनी खराब है कि स्थानीय लोग भी इस सड़क पर वाहन चलाने से कतराने लगे हैं। ग्रेट हिमायलन नेशनल पार्क के शाईरोपा घूमने आए महाराष्ट्र के पर्यटक सुभाष और नीता नागेश्वर के अनुसार बंजार से…

Read More

रोहतांग समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू

कुल्लू। रविवार को मनाली और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। रविवार को दिन भर रोहतांग, चंद्रखणी, हामटा पास, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर चलता है। इसके अलावा लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों कुंजुम पास, बारालाचा पास, लेडी ऑफ केलांग समेत अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। वहीं कुल्लू-मनाली के निचले क्षेत्रों में दिन भर रूक-रूक कर बारिश का दौर चलता रहा। इसके कारण निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। कुछ दिनों से…

Read More

यू टर्न का चक्रव्यूह में फंस रहे वाहन चालक

धर्मशाला। प्रदेश की दूसरी राजधानी के नाम से विख्यात धर्मशाला शहर के कोतवाली बाजार में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। जाम लगने का सबसे बड़ा कारण फव्वारा चौक पर वाहनों का यू टर्न भी है। फव्वारा चौक पर जब कोई वाहन खनियारा रोड से आकर मैकलोडगंज जाने के लिए यू टर्न लेता है तभी चौक पर जाम लग जाता है। स्थिति विकराल तब हो जाती है जब कोई वाहन खनियारा से आकर चौक पर यू टर्न लेता है और तभी मैकलोडगंज से आने वाला वाहन भी खनियारा…

Read More

सोने की जगह तांबा बेच करोड़ों ठग गए शातिर

धर्मशाला। बाहरी राज्यों के ठग हिमाचल के लोगों को सोने की जगह तांबे के सिक्के बेचकर करोड़ों रुपये कमा गए। दो दर्जन सुनारों ने भी सोने के लालच में तांबा ही खरीद लिया है। बाद में जब मामला पुलिस में गया और सिक्कों की फोरेंसिक लैब में जांच की गई तो करोड़ों की ठगी होने का पर्दाफाश हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बाहरी राज्यों से सोने के सिक्के बेचने आए ठग सुनार और लोगों को बहला फुसलाकर सोने की जगह तांबे के सिक्के बेचकर चले गए हैं। सोने के एक…

Read More

शराब ठेके पर बवाल, दो जख्मी

कांगड़ा। कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित ठेके पर शनिवार रात बवाल मच गया। दो गुटों में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, गुस्साई महिलाएं भी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने के बाहर जमा हो गईं। हालांकि, समझाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों गुट एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस भी मामला दर्ज कर छानबीन में जुट…

Read More

लंगर भी जुड़ेगा चुनाव खर्च में

धर्मशाला। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की ओर से किसी भी प्रकार के धार्मिक समागम या अन्य समारोहों (लंगर, भोज) में सम्मिलित होने पर समारोह का व्यय संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जा सकता है। यह जानकारी व्यय पर्यवेक्षक अभय कुमार ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों एवं व्यय निगरानी समितियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अभय ने बताया कि व्यय से संबंधित दरों की बुकिंग (निर्धारण) निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई दरों के अनुरूप की जाएंगी। इसमें समस्त व्यय सम्मिलित किए जाएंगे। मतदाताओं को किसी प्रकार का कोई…

Read More

नाबालिग लापता, अजनबी पर भगाने का शक

थुरल (कांगड़ा)। क्षेत्र में भेड़ बकरियां चराने आए एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी लापता हो गई है। पिता ने किसी अजनबी युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में एक व्यक्ति होली (चंबा) से भेड़ बकरियां चराने आया था। उसके साथ उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की भी थी। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने कहा कि 3 अप्रैल को उसकी लड़की डेरे…

Read More