रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस ने रामपुर में नगर परिषद हाल में डा. अंबेडकर की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने की। वहीं कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बृज लाल इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों और 15 जोनों के अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों, युवक मंडल और महिला मंडलों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर नंद लाल ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से लोगों को प्रेरणा लेने की…
Read MoreAuthor: ibindiannews
जुब्बल कोटखाई हो रहा है विकास : रोहित
कोटखाई (शिमला)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कोटखाई दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को जुब्बल कोटखाई कांग्रेस ने बैठक की। इसमें सीपीएस रोहित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी हुई। जुब्बल कोटखाई में विकास के नाम पर एक पत्थर भी नहीं लगा है। क्षेत्र का विकास कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस ने जुब्बल कोटखाई में सभी रुके हुए विकास कार्य तेजी से शुरू किए…
Read Moreआसाराम की तरह ड्रेस बदलते हैं नरेंद्र मोदी’
नई दिल्ली: जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तुलना रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम से कर दी। बिहार के कटिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए शरद यादव ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के पीएम उम्मीदवार आसाराम की तरह ड्रेस बदलते हैं। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मोदी को व्याकुल दूल्हा बताते हुए उनकी आलोचना की। पवार ने कहा, ‘मोदी प्रधानमंत्री बनने के लिए उस दूल्हे की तरह व्याकुल हैं जो चाहता है कि…
Read Moreमाइक्रोसॉफ्ट ने XP के बैकग्राउंड इमेज पर किया खुलासा!
नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज एक्सपी के डिफॉल्ट बैकग्राउंड इमेज का थॉट कहां से और किसने ली है। अब इस राज से खुद माइक्रोसॉफ्ट ने ही पर्दा उठा दिया है। एक वीडियो में ब्लिस के फोटोग्राफर चाल्र्स ओ रीयर ने सबकुछ बताया है। नेशनल जिओग्राफिक के पूर्व फोटोग्रापर चाल्र्स ओ रीयर बताते है, ‘नापा वैली से होते हुए गर्लफ्रेंड से मिलने सैनफ्रांसिस्को जा रहा था। रास्ते में मुझे ये खूबसूरत लैंडस्केप दिखाई दिया, जहां पूरी घास उगी थी और नीले-सफेद बादल हवा में तैर रहे थे।’…
Read Moreपरियोजना विस्थापितों की समस्याओं पर चरचा
रामपुर बुशहर। विस्थापित कल्याण समिति की बैठक रविवार को झाकड़ी में हुई। बैठक में नाथपा झाकड़ी बिजली परियोजना के लगभग 400 विस्थापित और प्रभावित लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता विस्थापित कल्याण समिति के अध्यक्ष विशाल मेहता ने की। मौसम खराब होने के बाद भी बैठक में विस्थापितों और प्रभावितों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बैठक में विस्थापितों और प्रभावितों को पेश आ रही समस्याओं पर विस्तार से चरचा की गई। अनशन पर बैठे विस्थापितों को दो माह हो गए हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए कोई…
Read Moreबारिश से नकदी फसलों पर संकट
रामपुर बुशहर। अप्रैल माह में मौसम में लगातार आ रहा बदलाव बागवानों के लिए आफत बन गया है। मौसम खराब होने से तापमान में गिरावट आ रही है, जो सेब, नाशपाती, बादामऔर अन्य फसलों की फ्लावरिंग के लिए सही नहीं है। क्षेत्र के कम ऊंचाई वाले इलाकों में फ्लावरिंग हो चुकी है। बारिश से फलदार पौधों में आए फूल के केसर को खतरा बना हुआ है। ऐसे में बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेब के अलावा बागवानों को नकदी फसल पलम, चूली बादाम, खुमानी के अलावा अन्य…
Read Moreबारिश से झड़ गया सेब के फूलों का केसर
रोहडू। क्षेत्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। इन दिनों सेब के बगीचों में फ्लावरिंग की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने बागवानों की उम्मीदों के फूलों को पूरी तरह से धो दिया है। बारिश से फूलों का केसर झड़ गया है। इस कारण परागण प्रक्रिया रुक गई है। तापमान में आई गिरावट से फूलों के विकास की प्रक्रिया पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अगर तापमान में गिरावट यूं ही बनी रही तो सेब की फसल पर…
Read Moreडीसी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
ऊना। डीसी अभिषेक जैन ने दो रोज पहले धुसाड़ा के केवी इंटरनेशनल स्कूल के तीन वर्षीय विद्यार्थी की स्कूल वाहन की चपेट में आकर हुई मौत की घटना को अत्यंत दुखद करार देते हुए इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही गहरा अफसोस व्यक्त किया है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद डीसी ने अपने कक्ष में अधिकारियों की बैठक की और इस घटना का ब्योरा लिया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस घटना में टाटा सूमो एचपी 11 वी 3240 वाहन शामिल…
Read Moreयूपी और हरियाणा से जुड़े तार
ऊना। एटीएम तोड़ने और लूटपाट की वारदातों के तार यूपी और हरियाणा से जड़ गए हैं। ऊना जिले में एटीएम तोड़ने के तीन माह में आठ मामले सामने आए। बैंक और एटीएम कक्ष चोर गिरोहों के निशाने पर हैं। अब यूपी और हरियाणा के दो शातिरों के धरे जाने से पुलिस की जांच भी इन्हीं राज्यों की ओर घूम गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इन शातिरों के अन्य साथी भी हत्थे चढ़ सकते हैं। माना जा रहा है कि इस गिरोह में पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों के…
Read Moreसभी निजी स्कूल प्रबंधक तलब
ऊना। जिले के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों को उपायुक्त अभिषेक जैन ने तलब किया है। स्कूलों में क्या सुविधाएं बच्चों को दी जा रही हैं और स्कूल निर्धारित मापदंडों को पूरा कर रहे हैं या नहीं, इन बिंदुओं पर स्कूल प्रबंधकों से रिपोर्ट मांगी जाएगी? जिले में निजी शैक्षणिक संस्थानों की संख्या 250 से अधिक है। तीन वर्षीय अर्शप्रीत की हादसे में मौत के बाद प्रशासन जाग गया है। प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधकों को 21 अप्रैल को ऊना बुलाया है। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों को अपने-अपने…
Read More