ज्वालामुखी में गरजे संस्कृत के विद्वान

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल संस्कृत अकादमी ने ज्वालामुखी में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए करीब 300 विद्वानों ने मांगों को पूरा करवाने का मंच के माध्यम से संकल्प लिया। हिमाचल प्रदेश संस्कृत शिक्षक परिषद ने इस दौरान अपनी दो मांगाें को उठाया। इसमें सभी शास्त्रियों को समान वेतन देने और 10 जमा दो में संस्कृत अध्यापकों के स्थायी पद सृजित की मांग शामिल हैं। राज्य स्तरीय सम्मेलन मेें बतौर मुख्य अतिथि निदेशक हरियाणा अकादमी डा. सुधीर कुमार ने शिरकत की। सचिव डा. मस्तराम ने…

Read More

पेयजल को मंजूर करवाए 140 करोड़

बंजार (कुल्लू)। स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए कुल्लू, मनाली और रामपुर के लिए 140 करोड़ की राशि स्वीकृति की गई है। बंजार में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने सोमवार को बंजार के थाटीबीड, जिभी, पलाच, लारजी और सैंज में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू में पेयजल योजना के लिए 82.18 करोड़, मनाली में पेयजल योजना के लिए 22.75 करोड़ और रामपुर में पेयजल योजना के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृति हुए। कुल्लू-मनाली में पर्यटन कारोबार को विकसित करने के लिए…

Read More

बैसाख संक्राति में देवता के आगे नतमस्तक हुए लोग

भुंतर(कुल्लू)। बैसाख संक्रांति की देवभूमि में धूम रही है। जिला भर के देवालयों में अपने कुलज देवी देवताओं के दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों को तांता लगा रहा। वहीं जिला के धार्मिक स्थलों के गरम चश्मों व संगम स्थलों पर लोगाें ने बैसाख का शाही स्नान कर पुण्य कमाया है। देवी देवताओं के जयकारों से गूंजे घाटी देवालयों में लोग नतमस्तक होकर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। घाटी के अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव परंपरा का निर्वहन करते हुए सोमवार को जिया विरशु मेले में भाग लेने के…

Read More

प्राकृतिक आपदाओं को लेकर लोगों को किया सचेत

कुल्लू। उपमंडल बजंार की सैंज घाटी के कनौन गांव में सोमवार को बैसाखी मेले में देव परंपरा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस बेला पर घाटी के जनता की रक्षा देवता ब्रह्मा, देवी लक्ष्मी और बनशीरा ने क्षेत्र की रक्षा व प्राकृतिक आपदाओं को टालने के लिए देव मंथन किया। मेले में सबसे पहले आराध्य देव ऋ षि ब्रह्मा और देवी भगवती के रथों को हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी से खींच कर पहाड़ी पर वास करने वाले देवता बनशीरा के मंदिर तक पहुंचाया गया। यहां पहुंचने पर देवता बनशीरा…

Read More

कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे उखड़ा

पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे की हालत खस्ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। नेशनल हाइवे का अमला खानापूर्ति के लिए गड्ढों में मिट्टी भरकर अपने काम की इतिश्री कर लेता है। कभी-कभार पैच वर्क का काम भी होता है। हालांकि यह पैच वर्क एक सप्ताह के बाद फिर गड्ढों में तबदील हो जाते हैं। सड़क की अनदेखी से आम जनता के अलावा पर्यटन कारोबारी भी चिंतित हो उठे हैं। सड़क पर पड़े गड्ढों से डोभी और पतलीकूहल के व्यवसायी भी…

Read More

मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कुल्लू। जिला मुख्यालय के सरवरी स्थित अग्निशमन केंद्र में सोमवार से अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम शुरू हुआ। शहीदी दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस साप्ताहिक दिवस का शुभारंभ अग्निशमन अधिकारी सेस राम ठाकुर ने किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षक बालक राम ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल्लू शहर के कई व्यवसायियों तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर अग्निशमन केंद्र कुल्लू के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने 14 अप्रैल 1944 को बांबे डकयार्ड में हुए अग्निकांड में शहीद हुए अधिकारियों और…

Read More

हादसे में कारोबारी की मौत

लठियाणी (ऊना)। लठियाणी बाजार में एचआरटीसी बस और स्कूटर की जबरदस्त भिड़ंत में स्कूटर सवार दुकानदार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे फौरन बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महेश लाल पुत्र मंगत राम सोमवार सुबह लठियाणी में दुकान पर जा रहा था कि इसी…

Read More

देश में कांग्रेस के हवा : सत्ती

ऊना। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना के वार्ड नंबर आठ मेें भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंनेे कहा कि स्वयं वीरभद्र सिंह जातीय टिप्पणियां कर रहे हैं। कार्यकर्ता मिशन 272 की पूर्ति के लिए काम करें, ताकि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हो सके। सत्ती ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ हवा है। कांग्रेस संघर्ष कर रही है, तो वहीं भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों के पक्ष में लहर चल रही…

Read More

गगरेट में स्मैक के साथ युवक काबू

ऊना। गगरेट में रात्रि गश्त के दौरान एसआईयू ऊना की टीम एक युवक से स्मैक बरामद की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक गगरेट में रात के समय संदिग्धावस्था में घूम रहा था। पुलिस को शक के आधार पर तलाशी लेने के बाद यह सफलता हाथ लगी। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल सतीश कुमार के नेतृत्व में विजय कुमार, शेर बहादुर, खुशविंद्र सिंह एवं राजेश शर्मा पर आधारित टीम रविवार रात को 10 बजे के करीब गगरेट में गश्त कर…

Read More

अंब थाने में लोगों का हल्ला बोल

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के टकारला गांव में निजी स्कूल के वाहन द्वारा कुचले गए तीन वर्षीय छात्र अर्शप्रीत की मौत के मामले में सोमवार को क्षेत्र के कई लोग अंब थाना पहुंच गए। थाना में पहुंचकर लोगों ने हल्ला बोल दिया। निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी लोगों ने नारेबाजी की। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करे। उधर, अंब पुलिस ने आरोपी चालक अशोक कुमार के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे लुधियाना से गिरफ्तार…

Read More