तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत सेईकोठी के पांच गांवों में पिछले करीब दो माह से बिजली नहीं है। इस कारण करीब 55 परिवारों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही हैं। हलोगा में लगा बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर करीब दो माह पहले जल गया है। हैरत की बात है कि इतना समय बीतने के बाद भी बिजली बोर्ड द्वारा यहां पर न तो नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया और न ही इस ट्रांसफार्मर को ठीक कर बिजली की आपूर्ति बहाल की गई। ऐसे में ग्रामीणों में बिजली बोर्ड के प्रति काफी…
Read MoreAuthor: ibindiannews
एक साल से पशु औषधालय पर लटका ताला
सुलतानपुर (चंबा)। ग्राम पंचायत द्रमण में पशु औषधालय एक वर्ष से बंद पड़ा हुआ है। फार्मासिस्ट का पद रिक्त होने के कारण औषधालय में ताला लटका हुआ है। मजबूरन लोगों को आठ किलोमीटर दूर स्थित चंबा में पशुओं को उपचार के लिए लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इस मामले को कई विभाग के समक्ष उठा चुके हैं। इसके बाद भी पशु औषधालय में फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है। पशु औषधालय में कोई कर्मचारी व फार्मासिस्ट न होने के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। स्थानीय निवासियों देस राज…
Read More16 स्कूलों ने निर्देशों को दिखाया ठेंगा
चंबा। समय पर सर्विस बुक अपडेट न करने पर जिले के करीब 16 स्कूलों के मुखियाओं की अब निदेशालय में जवाब तलबी होगी। विभागीय निर्देश की अवहेलना पर शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को डिफाल्टर घोषित कर इनकी सूची निदेशालय को भेज दी है। आगामी कार्रवाई निदेशालय की ओर से अमल में लाई जाएगी। विभाग ने जिला भर के स्कूलों को 31 मार्च तक सर्विस बुक अपडेट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिक्षकों को पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया गया और साथ ही चेताया गया था कि…
Read Moreविभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी
चंबा। जिन विभागीय अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ स्थानांतरित कर्मचारियों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को नहीं भेजी है, उनको जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम ने नोटिस जारी किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय को विभिन्न विभागों से ऐसे 83 मामलों की जानकारी मिली है। इनके बारे में जिला निर्वाचन कार्यालय को जानकारी देना लाजिमी था। इसके अलावा मेडिकल आधार पर चुनावी ड्यूटी से बाहर करने संबंधी 75 मामलों को लेकर भी निर्वाचन कार्यालय ने कार्रवाई तय कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने बताया कि ऐसे सभी…
Read Moreशहीदों को दी श्रद्धांजलि
धर्मशाला। 67वां जिलास्तरीय हिमाचल दिवस पुलिस मैदान धर्मशाला में हर्षोल्लास के मनाया गया। अध्यक्षता उपायुक्त सी पॉलरासु ने की। पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट की सलामी दी। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश के परिश्रमी लोगों ने विविधतापूर्वक कृषि, बागवानी में जलवायु-युक्त परिस्थितियों के चलते उज्ज्वल विकास की गाथा का सृजन करके आधुनिक प्रगतिशील हिमाचल के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्कूली बच्चों तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नाट्य इकाई की…
Read Moreकार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत गांव जगनोली में सोमवार देर रात कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात ऑल्टो कार रैहन से तलवाड़ा की तरफ जा रही थी। रास्ते में जगनोली के पास फतेहपुर की तरफ जा रहे बाइक चालक राकेश कुमार की कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक राकेश कुमार निवासी धनेटी गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती करवाया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी…
Read Moreजनसभा को दे देते हैं ग्राउंड, खिलाड़ियों पर रोक
धर्मशाला। कहने को खेल नगरी धर्मशाला, मगर यहां शहर के युवाओं को खेलने के लिए एक अदद मैदान की दरकार है। राजनीतिक जनसभाओं के लिए तो मैदान उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन यहां खेलने के नाम पर प्रतिबंध है। वैसे तो शहर में पुलिस मैदान और कॉलेज ग्राउंड दो खेल मैदान हैं, परंतु यहां पर खेलने की अनुमति नहीं है। पुलिस मैदान की बात करें तो वर्षों से पुलिस प्रशासन ने मैदान में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रहा कॉलेज ग्राउंड तो यह शिक्षण संस्थान की प्रापर्टी है, यहां…
Read Moreगज्ज खड्ड में खनन के खिलाफ आवाज बुलंद
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी रेलमार्ग पर गज्ज खड्ड पर बने पुल से लेकर जरोट पंचायत के बझेरा गांव तक ट्रैक्टर और टिप्पर से अंधाधुंध अवैध खनन पर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया है। जरोट पंचायत निवासी रोशन लाल, गुरदयाल सिंह, प्रकाश चंद, त्रिलोक चंद, सुकन्या देवी, जीवना देवी, सुलेखा देवी, रानो देवी, वीना देवी, श्रेष्ठा देवी, सलोचना देवी, संध्या, कश्मीरा देवी, विशन दास, रणजीत सिंह, सरदारी लाल, सूरम सिंह, समरजीत सिंह, विजय कुमार, ज्ञान चंद, कर्म चंद, मदन लाल, बख्शी राम सहित करीब 70 लोगों ने…
Read Moreपार्क को विश्व धरोहर बनाने का विरोध
सैंज (कुल्लू)। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर बनाने का पार्क जोन में आने वाली तेरह पंचायतों ने विरोध किया है। इसी मुद्दे को लेकर जिला के दुर्गम गांव शाक्टी में पार्क के इक्को जोन के अंतर्गत आने वाले तेरह पंचायतों के लोगों व देवी देवताओं के कारदारों की बैठक कर आगामी रणनीति बनाई। बैठक में लोगों ने कहा कि जब तक वनाधिकार बहाल व वनाधिकार कानून के तहत दर्ज नहीं होंगे तब तक पार्क को विश्व धरोहर बनाए जाने का विरोध किया जाता रहेगा। अगर लोगों के जंगलों…
Read Moreडीसी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कुल्लू। 67 वां हिमाचल दिवस कुल्लू के ढालपुर में धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय इस समारोह में डीसी राकेश कंवर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में प्रदेश पुलिस, महिला पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिले के लोगों को हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए राकेश कंवर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयासों से 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश एक अलग पहाड़ी राज्य…
Read More