ऑनलाइन सुविधा के बहाने बढ़ा दी फीस

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहली बार पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करवाने के बहाने गुपचुप तरीके से फीस में बढ़ा दी है। कोर्स की प्रवेश परीक्षा की फीस के बहाने विवि के खाली खजाने को भरने का यह नायाब तरीका निकाला है। इसकी छात्र संगठनों को भी भनक तक नहीं लगने दी गई है। हालांकि ऑनलाइन फार्म और फीस जमा करवाने की सुविधा शुरू करने से छात्रों को राहत मिलेगी। मगर ऑनलाइन होने की एवज में अब आम छात्र की जेब पर अतिरिक्त…

Read More

भ्रष्टाचार ! सेना अफसरों के खाते में जमा हुए करोड़ों रुपये

शिमला ( वीरेन्द्र खागटा) सीबीआई को मिले पुख्ता सबूत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के करोड़ों के सड़क घोटाले में सीबीआई को सेना अफसरों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। जांच में पता चला है कि बीआरओ के अफसरों ने सड़क निर्माण के लिए आए करोड़ों रुपयों में से मोटी रकम अपने खाते में जमा कर ली। जब्त रिकॉर्ड और कैशबुक से इसके सबूत मिले हैं। करोड़ों रुपये के लेन-देन की एंट्री में भी गड़बड़ी की गई। जांच कर रहे सीबीआई के सूत्रों की मानें, तो ये घोटाला दस करोड़ रुपये से…

Read More

..और छेड़छाड़ के डर से उसने छोड़ दिया स्कूल

शिमला दो युवकों ने की थी छेड़छाड़ छेड़छाड़ से सहमी शिमला शहर की एक छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। पड़ोस के दो युवकों ने शौच के दौरान उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। यही डर उसके मन में घर गया कि युवक कहीं भी उससे साथ ऐसा कर सकते हैं। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। हिमाचल बाल अधिकार संरक्षण आयोग में यह सनसनीखेज शिकायत आई है। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने शौच के लिए जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। उसके बाद छात्रा के…

Read More

बावड़ियों के दोबारा सैंपल भरेगी नप

मंडी। शहर में फैले पीलिया रोग पर आईजीएमसी शिमला की सैंपल रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद अब नगर परिषद मंडी शहर की बावड़ियों की रिसैंपलिंग करेगी। नप बुधवार को शहर की सभी बावड़ियाें के दोबारा सैंपल भरेगी। सैंपलाें को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद ही बावड़ियों का पानी पीने अथवा न पीने पर फैसला होगा। नप ने दोबारा सभी बावड़ियों की क्लोरिनेशन की है। शहर में मार्च माह में पीलिया ने लोगाें को अपनी चपेट में जकड़ना शुरू किया था। लेकिन अभी तक पीलिया का…

Read More

कुरियर कंपनी को देने होंगे 26,990 रुपये

मंडी। कुरियर कंपनी की सेवाओं में कमी आंकते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्ता के पक्ष में 26,990 रुपये की राशि ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 3000 हर्जाना और 1000 रुपये शिकायत व्यय अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा तथा आकाश शर्मा ने मंडी के महाजन बाजार स्थित मैसर्स गुरुदेव राम टेक चंद के ओम प्रकाश गुप्ता के पक्ष में ट्रैकऑन…

Read More

और रातों रात बनवा डाली सड़क

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की चौक पंचायत में रातोंरात सड़क का निर्माण करने पर बवाल मच गया है। इस मामले में कुछ ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाए हैं। वहीं सड़क निर्माण को लेकर हुए झगड़े के बाद यह मामला थाने में भी पहुंच गया। शिकायत में कहा है कि सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों पेड़ कटे हैं। इसके साथ आईपीएच महकमे के पेयजल टैंक की चहारदीवारी और पाइपों को नुकसान पहुंचा है। इस कारण करीब एक सौ परिवारों की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी गई है। लोगों कहा कि सड़क के…

Read More

नो पार्किंग स्थल में पार्क हो रहे वाहन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में नो पार्किंग जोन में पार्क हो रहे वाहन अनहोनी को न्योता दे रहे हैं। बेतरीब खड़े इन वाहनों से शहर में अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। नियमों की अवहेलना कर रहे वाहन चालकों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। महज चालान काटकर पल्लू झाड़ा जा रहा है। गुरुद्वारा चौक, मेन मार्केट और चंपा पार्क के साथ कोर्ट रोड़ और कॉलेज चौक में नो पार्किंग जोन में पार्क हुए वाहन अनहोनी को न्योता रहे है। बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों से ट्रैफिक जाम…

Read More

इस बार गेंहू, आम की बंपर पैदावार

बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होगी। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। अभी तक गेहूं की फसल पर मौसम की मार पड़ सकती है। किसान समय पर कटाई, थ्रेसिंग कार्य पूरा कर इससे बच सकते हैं। कृषि विभाग ने इस बार 65 हजार टन फसल का लक्ष्य निर्धारित किया है। जानकारी के अनुसार मई के पहले सप्लाई तक मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आएगा। इससे जहां गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं, यह बारिश आम की फसल के लिए बेहतर होगी। वर्ष…

Read More

हद हो गई इस लापरवाही की

बिलासपुर। पुलिस प्रशासन की ढील कहें या निडर चालकों की मनमानी। जिले में लापरवाही की हदें पार हो गई है। सामान ढोने के लिए खरीदे गए वाहनों में सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही है। इस लापरवाही से लोग अपनी जिंदगी तक गंवा रहे हैं। सोमवार को धरोटी के समीप 20-25 सवारियों से भरा टैंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोई जा रही है तो बाइक सवार तेज रफ्तार के साथ स्टंट करते हुए निकल कर अपनी जान जोखिम में…

Read More

स्काउट एंड गाइड के गुर सीखे जेएनवी स्टूडेंट्स

बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में तृतीय सोपान स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 20 अप्रैल को होगा। निर्धारित समय अवधि में जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी स्काउट एंड गाइड के गुर सीखेंगे। शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य एसके भट्ट ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत होती…

Read More