मैड़ी/अंब (ऊना)। एसीजेएम कोर्ट नंबर-1 अंब के न्यायाधीश पंकज ने शराब तस्करी के मामले में तिलक राज पुत्र हरीराम निवासी टटेहड़ा को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को एक साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जानकारी देते हुए सहायक जिला न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि दो मार्च 2008 को पुलिस ने तिलक राज पुत्र हरीराम निवासी टटेहड़ा को गश्त के दौरान कुठियाड़ी-टेहड़ा मार्ग पर दो पेटी शराब के साथ पकड़ा था। वह स्कूटर नंबर पीबी-16-2958 पर शराब की दो…
Read MoreAuthor: ibindiannews
छत पर चढ़कर ढूंढ रहे सिग्नल
पंजावर (ऊना)। बीएसएनएल की लचर व्यवस्था के चलते आए दिन लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोअर पंडोगा में पिछले चार महीनों से मोबाइलों में सिग्नल गायब है। इससे लोगों को आए दिन दिक्कतें पेश आती हैं। लोगों का आरोप है कि चार महीने पहले निगम की ओर से पंडोगा में टावर लगाया गया था। इससे क्षेत्र में संचार सेवा की समस्या को हल करने दावे किए जा रहे थे। लेकिन बावजूद इसके टावर सफेद हाथी ही साबित हो रहा है। लोगों को…
Read Moreजोनल अस्पताल में भीड़ के आगे इंतजाम फेल
ऊना। दिन : बुधवार। समय : सुबह 11.55 बजे। अमर उजाला की टीम क्षेत्रीय अस्पताल परिसर पहुंची। बेतरतीब खड़े वाहनों को देखकर ही आभास होता है कि अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। जैसे ही टीम ने भीतर प्रवेश किया तो कई मरीज और तीमारदार डाक्टरों के इंतजार में ओपीडी के बाहर इधर उधर लेटे हुए देखे गए। इंतजार इतना लंबा खिंच गया कि कइयों की आंख भी लग गई। नजदीक से गुजरते किसी व्यक्ति के चलने की हल्की सी आहट सुनकर भी वे लोग इस आशा से उठ बैठते…
Read Moreयात्रियों से लदे ट्रक बार्डर पर ही रोकें
ऊना। डीसी अभिषेक जैन ने सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई और इन पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। डीसी ने मालवाहक वाहनों में सवारियों को ढोने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला के नाकों और बार्डर पर ही ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बसों की छतों पर सवारियां बिठाए जाने की घटनाओं का भी कड़ा संज्ञान लिया और ऐसे मामलाें पर नकेल कसने के…
Read Moreसड़क हादसे में महिला की मौत
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के गांव बाथू में पेश आए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच तेज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम बाथू निवासी 40 वर्षीय बबली देवी अपने पति के साथ स्कूटर पर जा रही थी कि इसी दौरान स्कूटर स्किड हो गया। इससे बबली सड़क पर गिर गई और बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे घायलावस्था…
Read Moreचहेतों को नियमों को ताक पर रख कर दीं दुकानें
रामपुर बुशहर। भीमा काली मंदिर न्यास के कार्य में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। यहां दुकानों के आवंटन में चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे अधिकारी ने दुकानों की लीज डीड बना डाली, जो उसके लिए अधिकृत ही नहीं था। इसके अलावा भी न्यास के अन्य कार्यों में भी भारी गड़बड़ी पाई गई है। यह खुलासा हाल की गई ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। धर्मार्थ कार्यों के लिए बनाया गया भीमाकाली मंदिर न्यास का विवादों से नाता नहीं छूट रहा है। हाल ही में किए ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा…
Read Moreहोटलों में प्रयोग हो रही घरेलू गैस
रामपुर बुशहर। एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर शहर में चल रहे ढाबों, होटलों और चाय की दुकानों में धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडर का प्रयोग हो रहा है। व्यापारियों ने घरेलू गैस सिलेंडरों को भारी मात्रा में स्टोर भी किया है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन खामोश बैठा है, जिससे साफ है कि यह सब मिलीभगत के कारण हो…
Read Moreकोटखाई में वाहन से अवैध लकड़ी बरामद
कोटखाई। गरावग पंचायत के चेवर नाले में पुलिस ने पिकअप जीप से अवैध लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने मौके से लकड़ी सहित जीप को कब्जे में लिया है। अवैध लकड़ी के कारोबार में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि गरावग पंचायत के शांऊ गांव से वाहन में अवैध लकड़ी जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेवर नाले में नाका लगा कर गांव की ओर से आ रही पिकअप जीप की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को जीप में…
Read Moreहिमाचल में बाबा रामदेव को उतारेगी भाजपा
शिमला। हिमाचल भाजपा बाबा रामदेव को चुनाव प्रचार में उतारने वाली है। योग गुरु 23 अप्रैल के बाद हिमाचल आएंगे। उनके कांगड़ा, मंडी और शिमला सीट पर सिरमौर के हरिपुरधार में कार्यक्रम होंगे। 23 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लेने का दिन है। बाबा रामदेव ने इसके बाद ही आने की इच्छा जताई है। राज्य भाजपा ने अपने शेडयूल के अनुसार उनके लिए कांगड़ा और मंडी संसदीय सीट पर कुछ कार्यक्रम रखे हैं। हालांकि, ये तभी फाइनल होंगे, जब रामदेव की ओर से कन्फर्मेशन आएगा। बाबा रामदेव का हिमाचल आना…
Read Moreनिराशा में बहुत कुछ बोल रही हैं भाभी
शिमला। सुजानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर के सामने एक ओर कांग्रेस तो दूसरी ओर उनकी ही अपनी भाभी उर्मिल ठाकुर खड़ी हैं। खुद कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में लौटे नरेंद्र ठाकुर के लिए यह चुनाव एक बड़ी चुनौती है। मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्होंने इंडियन बुलेटिन के पांच तीखे सवालों का सामना किया। इंडियन बुलेटिन : आप भाजपा के खिलाफ तीन चुनाव लड़े। अब पार्टी में वापसी क्या टिकट की डील से ही हुई? नरेंद्र ठाकुर : बिल्कुल नहीं। पहले ऐसा कुछ…
Read More