भोले-भाले लोग थे शातिरों के निशाने पर

मैहतपुर (ऊना)। लोगों को लूटने के लिए शातिरों द्वारा बिछाए गए जाल के तार यूपी, बिहार और पंजाब से जुड़ गए हैं। शातिरों ने पुलिस के समक्ष प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा किया है कि वे हिमाचल में पहले भी इस तरह की ठगी कर चुके हैं। धरे गए आरोपी यूपी, बिहार और पंजाब राज्य के हैं। शातिरों से बरामद रद्दी के टुकड़ों वाली नोटों की गड्डियों से भी खेल को अंजाम देने के नए तरीके का खुलासा हुआ। आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि बैंकों के आसपास घूमते हुए भोले-भाले…

Read More

मैहतपुर में धरे चार ठग

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय आरटीओ बैरियर पर चुनाव ड्यूटी के लिए गठित टीम ने एक कार में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कागजों से तैयार नोटों की दो गड्डियां बरामद की हैं, जिन पर पांच सौ रुपये के असली नोट लगाए गए थे। पुलिस ने शातिरों के खिलाफ ठगी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी पर प्रेस भी लिखा हुआ था। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ी की जांच करने पर कार में सवार…

Read More

अस्पतालों में बुजुर्गों की लगेगी अलग लाइन

ऊना(विवेक त्रिपाठी)उपायुक्त अभिषेक जैन ने अस्पतालों में सीनियर सिटीजंस को इलाज के लिए पेश आ रही दिक्कतों पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओ एवं एसएमओ को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्रीय अस्पताल सहित जिला के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सीनियर सिटीजन को स्वास्थ्य सुविधाओं में तवज्जो प्रदान की जाए। ‘अमर उजाला’ ने 17 अप्रैल के अंक में क्षेत्रीय अस्पताल पर लाइव स्टोरी के जरिये अव्यवस्थाओं को उजागर किया था। बुजुर्ग भी अस्पताल में धक्के खाते हुए दिखाए थे। अब उपायुक्त ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों…

Read More

आखिर ठेकेदारों पर इतनी मेहरबान क्यों है पुलिस

चंबा। तीन बार लिखित शिकायत करने के बाद भी होली में पत्रकार पर जानलेवा हमला करने केे आरोपी ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। लिखित शिकायत करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है और रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई करने की बात कह रही है। 14 अप्रैल को ‘अमर उजाला’ के प्रतिनिधि दलीपा राम का होली में कुछ ठेकेदारों ने रास्ता रोककर जातिसूचक शब्द कहे थे और पहले से दी…

Read More

अवैध खनन पर खन्नी निवासी तलख

नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की खड्डों में सक्रिय पंजाब के अवैध खनन माफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को नूरपुर उपमंडल के उपरली खन्नी गांव वार्ड-एक के दो दर्जन लोगों ने एसडीएम नूरपुर को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। जिसमें पुलिस प्रशासन से उनकी जमीन को पंजाब के क्रशर माफिया से बचाने की गुहार लगाई गई है। उपरली खन्नी गांव के चंद लाल, हरबंस लाल, कलो देवी, माया देवी, कृष्णा देवी, रत्नी देवी, खेम राज, कृष्णा देवी, राज कुमार, मनोज कुमार, सरदारी लाल, संतोष कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार,…

Read More

भत्ते को हां, पर कौशल प्रशिक्षण से गुरेज

धर्मशाला। प्रदेश में कौशल विकास भत्ते के नाम पर खेल शुरू हो गया है। युवा वर्ग ने कौशल विकास भत्ता लेने के लिए शिक्षण संस्थानों में प्रवेश तो ले लिया है, लेकिन मौजूदा समय में स्थिति यह है कि अधिकतर युवाओं ने एक से दो महीने तक संस्थान का रुख ही नहीं किया है। भत्ते की राशि युवाओं के बैंक अकाउंट में पड़ जा रही है। जिससे युवा मौज उड़ा रहे हैं। उधर, इस तरह की शिकायत पर रोजगार विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना कारण 10 से…

Read More

छह दशक से नहीं मिली सड़क

धर्मशाला। धर्मशाला के पास सौकणी दा कोट पंचायत के खड़ौता गांव के लोगों ने सड़क सुविधा न मिलने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कही है। इनका कहना है कि छह दशक बीतने के बाद भी खड़ौता गांव में जीवन रेखा कही जाने वाली सड़क नहीं पहुंची है। दस वर्ष पहले तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण तो किया गया, लेकिन एक हजार आबादी वाले गांव को सड़क नहीं मिली। गांववासियों और जनप्रतिनिधियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि हर सरकार ने आज तक गांववासियों के साथ धोखा किया…

Read More

मंडी जाएंगे 5 हजार कार्यकर्ता

कुल्लू। मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा के नामांकन भरे जाने के समय कुल्लू जिला से पांच हजार कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इसी संदर्भ में कुल्लू भाजपा के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई। बैठक में भाजपा उम्मीदवार के प्रवास बारे में भी चर्चा की गई, जिसमें रामस्वरूप शर्मा 24 को बंजार विधानसभा, कुल्लू तथा मनाली विधानसभा क्षेत्रों का तूफानी दौरा करेंगे। पदाधिकारियों ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में दिन-रात पार्टी कार्य में जुट जाने का आह्वान किया। वहीं इस संबंध में…

Read More

घर वापसी की आस तलाश रही नजरें

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लोकसभा चुनावी शोरगुल के बीच लाहौल-स्पीति जिला की आबादी का आवाजाही का एकमात्र जरिया हेलीकाप्टर सेवा आसमान से गायब हो गया है। लाहौल घाटी के बाशिंदे रोहतांग दर्रे के आर-पार पांच अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा की राह ताक रहे हैं। वहीं उनका उड़ानों का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है। जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति जिला की कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के पास अभी लाहौल आने वाले तकरीबन 500 सौ से अधिक यात्रियों के आवेदन पड़े हैं जिन्हें जल्द घाटी पहुंचना है। लाहौल-स्पीति जिला के पूर्व मंत्री डॉ.…

Read More

34 करोड़ से होगा कुल्लू घाटी का सौंदर्यीकरण

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के पर्यटन कारोबारियों के लिए एक अच्छी खबर है। पौने 34 करोड़ से कुल्लू घाटी के पर्यटन स्थलों को नया रूप देकर विकसित किया जाएगा। पार्किंग के साथ-साथ कुल्लू शहर के सौंदर्यीकरण की पहल होने जा रही है। इसके लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने इस मेगा प्रोजेक्ट को 3371.52 लाख रुपये की मंजूरी दी है। नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष मनु शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा दी गई मंजूरी का पत्र उन्हें 14 मार्च को…

Read More