देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर दो लोगों को चरस के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नैहरनपुखर में देहरा रोड की तरफ जा रहे मदन लाल निवासी नैहरनपुखर को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के थैले से करीब 67 ग्राम चरस बरामद की। जबकि दूसरे मामले में यातायात पुलिस ने देहरा के तलाई नामक स्थान पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान…
Read MoreAuthor: ibindiannews
छात्रों के हजारों रुपये ऐंठ चुका है संचालक
धर्मशाला। जिले में स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान में कौशल विकास भत्ते के नाम पर छात्रों से हजारों रुपये की ठगी का खुलासे के बाद पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद कंप्यूटर संचालक ने छात्रों को एटीएम कार्ड वापस कर दिए हैं, मगर भत्ते की हजारों रुपये की राशि लौटाने में आनाकानी कर रहा है। पुलिस ने मामले में अहत सबूत भी जुटाए हैं। संस्थान में 70 के करीब छात्र कोर्स कर रहे…
Read Moreसरकारी ड्यूटी पर धमकाने का आरोप
कुल्लू। बाह्य सिराज में सरकारी ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी को धमकाने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने कर्मी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 53, 332, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में आईपीएच विभाग में तैनात बेलदार ने कहा है कि बह टिपर-पोखरी पेयजल पाइप लाइन पर काम कर रहा था। उसी दौरान तीन स्थानीय शख्स मौके पर आए और सरकारी काम में बाधा…
Read Moreगुलाबा की वादियां पर्यटकों से गुलजार
पलचान (मनाली)। देश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही सैलानी अब पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। मनाली में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मनाली-रोहतांग मार्ग पर गुलाबा स्थित स्नो प्वाइंट में इन दिनों पर्यटक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। सोलंगनाला में बर्फ पिघलने के बाद अब सैलानी बर्फ के साथ अठखेलियां करने को गुलाबा में पहुंच रहे हैं। गुलाबा में इन दिनों पांच सौ के करीब पर्यटक वाहन रोजाना पहुंच रहे हैं। सैलानी गुलाबा में स्नो स्कूटर सवारी…
Read Moreकाम किया है काम करेंगे : प्रतिभा सिंह
पतलीकूहल/नग्गर/ हरिपुर। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने प्रचार तेज कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने मनाली विस क्षेत्र की ऊझी घाटी के जाणा, नग्गर, करजां और शूरू में चुनाव प्रचार किया। जनसभाओं में भारी भीड़ देख प्रतिभा सिंह उत्साह से लबालब नजर आईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बातें करने के बजाय काम में विश्वास रखती है। प्रतिभा ने अपने संबोधन में कहा कि काम किया है काम करेंगे, झूठे वायदे नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कुल्लू के विकास को करोड़ों रुपये जारी किए…
Read Moreसात साल बाद भी सिंचाई योजना अधूरी
कुल्लू। खराहल क्षेत्र में लोगों के लिए बन रही उठाऊ सिंचाई योजना सात साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। करोड़ों की लागत से बन रही बारी-विहाल उठाऊ सिंचाई योजना से किसानों के खेतों को पानी कब मिलेगा, इसको लेकर इलाके के किसान चिंतित हैं। कछुआ गति से चल रहे इस योजना के काम से खराहल घाटी की सैकड़ों बीघा भूमि सिंचित होने से वंचित है। नौ करोड़ से बनने वाली बारी-विहाल योजना के लिए पानी व्यास नदी से लिफ्ट किया जाएगा। वर्ष 2007 से शुरू हुआ काम सात…
Read Moreइसी माह बहाल होगा रोहतांग दर्रा!
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे की बहाली के लिए सीमा सड़क संगठन के पास 25 किलोमीटर का फासला शेष रह गया है। लाहौल की ओर से दर्रे की जल्द बहाली के लिए सीमा सड़क संगठन के जवानों के साथ ही 70 आरसीसी के कमांडिंग अफसर एसके एंथोनी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को बीआरओ के जवानों ने डोहरनी मोड़ पर चढ़ाई शुरू कर दी है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो संगठन इसी माह के अंत तक रोहतांग दर्रे को यातायात…
Read Moreआज स्तींगरी के लिए होंगी तीन उड़ानें
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मौसम ने साथ दिया तो शनिवार से जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा आरंभ हो जाएगी। करीब दो सप्ताह बाद जारी उड़ान शेड्यूल से लाहौल घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। जीएडी से जारी शेड्यूल के मुताबिक शनिवार को भुंतर-स्तींगरी-भुंतर के बीच एक ही उड़ान होगी। इसके बाद दूसरी उड़ान भुंतर-सिस्सू-भुंतर के बीच होगी। इसके बाद तीसरी उड़ान फिर भुंतर-स्तींगरी-भुंतर के बीच होगी। अब लाहौल के लोगों में घाटी के लिए नियमित हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। कुल्लू उड़ान समिति के पास…
Read Moreदो साल तक दुराचार करने का आरोप
मैड़ी/अंब (ऊना)। उपमंडल अंब की महिला ने एक व्यक्ति पर दो वर्ष तक दुराचार का आरोप जड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति हरोली विस के भदसाली गांव का रहने वाला है, जो इन दिनों विदेश में रह रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर अंब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अंब उपमंडल की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2010 के दौरान भदसाली निवासी विजय जसवाल ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दोस्ती की। इसके बाद उसने शादी…
Read Moreचुनाव रिहर्सल से बंक मारना पड़ा महंगा
ऊना। चुनाव रिहर्सल से गैरहाजिर रहना जिले के 58 अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। जिला निर्वाचन कार्यालय ने ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं निभाई और न ही इलेक्शन के लिए आयोजित रिहर्सल प्रक्रिया में हिस्सा लिया। सभी कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। डीसी ऊना अभिषेक जैन ने कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान कर्मचारियों को ईवीएम, वोटिंग प्रक्रिया, वोट कास्ट करवाने…
Read More