सड़क हादसे में दो घायल, शिमला रेफर

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा-हाटू सड़क पर एक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नारकंडा लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारकंडा-हाटू सड़क पर एक पजेरो गाड़ी एचपी 03डी 0023 खाई में जा गिरी। इसमें गाड़ी में सवार सूरज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी चिड़गांव और एक महिला आंचल कपूर…

Read More

पोवारी के पास नदी में मिला अज्ञात शव

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में पोवारी के पास नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सतलुज नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। हालांकि अभी तक पुलिस अज्ञात शव की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोवारी के साथ सतलुज नदी में स्थानीय लोगों ने शव को पानी में तैरते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और 108 को…

Read More

किन्नौर में 60 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी

सांगला(किन्नौर)। जिला किन्नौर में एक बार फिर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिससे जिले का तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया है। ताजा हिमपात से जिला फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी से चुली और बैम्मी फसलों को भी नुकसान हो रहा है, जबकि निचार क्षेत्र में सेब की फ्लावरिंग को भी क्षति हुई है। बर्फबारी से कई क्षेत्रों में फलदार पौधों की टहनियों को भी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को जिले के कल्पा का…

Read More

चिकित्सक ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग

ठियोग (शिमला)। यहां शुक्रवार देर रात करीब दस बजे अपनी बेटी को ठियोग अस्पताल में दिखाने आए केशव राम शर्मा ने चिकित्सक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर एसएमओ के पास शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं केशव की शिकायत पर एसएसमओ ने चिकित्सक से तीन दिन में जवाब भी मांगा है। अपनी शिकायत में केशव राम शर्मा ने कहा कि जब वह रात को अपनी बेटी को लेकर ठियोग अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने बेटी का उपचार न कर कहा कि बुखार के मरीजों को यहां नहीं देखा जाता…

Read More

वन भूमि पर अतिक्रमण पर दो भाइयों को कैद

रोहड़ू। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले दो भाइयों को न्यायालय ने एक महीने का साधारण कारावास और पांच सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जेएमआईसी रोहड़ू ने दोनों आरोपियों को डीपीएफ में अतिक्रमण करने पर दोषी करार दिया है। जुर्माना अदा न करने पर पंद्रह दिन अतिरिक्त कारावास के आदेश किए गए हैं। सहायक जिला न्यायवादी सीएस नेगी ने बताया कि चिड़गांव पुलिस थाने के तहत झलवाड़ी गांव निवासी बोधनाथ व जोगनाथ ने वन बीट बागी के तहत निरजा में करीब पंद्रह बीघा से अधिक वन भूमि पर…

Read More

रोहड़ू से फिर लाखों का तारकोल गायब

रोहड़ू। लोक निर्माण विभाग रोहड़ू डिवीजन से तारकोल के फिर 40 ड्रम गायब हो गए हैं। इससे दस दिन पहले यहां से 60 ड्रम गायब होेने का मामला पुलिस में दर्ज है। गायब तारकोल की कीमत करीब 10 लाख आंकी जा रही है। तारकोल चोरी होने की फिर लोनिवि की ओर से पुलिस में सूचना दी गई है। दस दिन में दो बार तारकोल गायब होने के मामले में लोनिवि की कार्यप्रणाली पर फिर अंगुलियां उठ रही हैं। कांसाकोटी में लोनिवि ने सड़क के किनारे करीब एक हजार तारकोल से…

Read More

आओ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में करे अपने अधिकार का प्रयोग (अपील)

सभी और सही  करे अपने मतो का प्रयोग, आपके इस अधिकार से सही नेतृत्व चुनने में मिलेगा सहयोग !  भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है  ! जहाँ 18 वर्ष  की आयु पूर्ण कर चुके भारतीय नागरिको को देश में अपनी पसन्द की सरकार चुनने की पूर्ण आज़ादी है ! सरकार यदि अपने कार्यकाल के दौरान जनहित के कार्य करने में विफल रहती है तो जनता अपने मतो (वोट) का प्रयोग विफल शासको को सता से हटाने व पुनः अच्छी सरकार चुनने का अधिकार रखती है ! जो…

Read More

दान से चलाया विवेकानंद ट्रस्ट : शांता

धर्मशाला। चुनाव की बहस मुख्य बुनियादी मुद्दों से भटक चुकी है। अब शायद कुछ लोगों के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है, तभी वे व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप की राजनीति पर उतर आए हैं। धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान शांता कुमार ने कहा कि होटल यामिनी और विवेकानंद ट्रस्ट को लेकर मुझ पर व्यक्तिगत आरोप लगाए जा रहे हैं। क्या वीरभद्र सरीखे नेताओं के पास बुनियादी मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है जो वे व्यक्तिगत टीका टिप्पणी पर उतर आए हैं। मैं विवेकानंद ट्रस्ट का…

Read More

एचपीसीए अतिक्रमण मामला, राजस्व विभाग से वेरिफाई होगा जब्त रिकार्ड

धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला में एचपीसीए पर एफआईआर होने के बाद अब मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। पुलिस जमीन अतिक्रमण मामले में जांच कर रही है। जब्त रिकार्ड को राजस्व विभाग के रिकार्ड से वेरिफाई किया जाएगा। इसके बाद पुलिस चालान कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के पास जब्त रिकार्ड को थाने में वेरिफाई किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस की टीम राजस्व विभाग में दस्तक दे सकती है। गौरतलब है कि विजिलेंस ब्यूरो धर्मशाला ने क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की जमीन की डिमार्केशन करवाई थी।…

Read More

कैसे हुई फौजी की मौत, नहीं चल पाया पता

पालमपुर (कांगड़ा)। चार माह पहले अप्पर डाढ में नायब सूबेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत राज बनकर रह गई है। सूबेदार विनोद कुमार (41) निवासी चमोटू का शव 16 दिसंबर को अप्पर डाढ में कूहल के किनारे नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। शव को लोगों ने सुबह देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी थी। शव की हालत को देख मौके पर गई पुलिस ने इसे हत्या का मामला दर्ज किया था। छानबीन में सूबेदार विनोद के कपड़े डाढ बस स्टैंड के रेन शेल्टर में मिले थे। अभी…

Read More