ऊना। जिला मुख्यालय स्थित कमल गैस एजेंसी से 24 जून को चोरी हुए कंप्यूटरों एवं अन्य सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया। इस वारदात में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ही यह सामान रिकवर हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ अन्य सामान की बरामदगी को लेकर भी प्रयास जारी हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान आदि बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस को और खुलासों की भी उम्मीद है। एसपी…
Read MoreAuthor: ibindiannews
दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूटपाट
ऊना। क्षेत्र के टक्का रोड पर दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवक ने बुजुर्ग महिला की कानों की बालियां छीनीं और फरार हो गया। जब तक लोगों को भनक लगती, तब तक युवक काफी दूर निकल चुका था। छीनाझपटी की अचानक हुई वारदात से महिला सहम सी गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दिन-ब-दिन हो रही स्नेचिंग…
Read Moreठियोग के पास एचआरटीसी बस लुढ़की, 55 लोग घायल
शिमला के लगते ठियोग के पास मंगलवार सुबह एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 55 लोगों के घायल होने की सूचना है। इन्हें ठियोग के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की हालत गंभीर है जिन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की ये बस जनाहन से शिमला की ओर आ रही थी। यह बस सुबह सात बजे जनाहन से शिमला के लिए रवाना होती है। बस में करीब 70 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क…
Read Moreनशीली दवाओं के साथ तीन युवक गिरफ्तार
! राजधानी में गुड़गांव से लाकर प्रतिबंधित दवाओं को बेचा जा रहा है। शहर के युवा ही नशे का सामान बेचने वाले बन गए हैं। शनिवार रात को पुलिस ने आईजीएमसी और रामनगर से नशे का सामान जब्त किया है। पहला मामला लक्कड़ बाजार का है। यहां पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान आईजीएमसी के पास एक गाड़ी से 122 बोतलें रेस्कॉफ बरामद की हैं। आरोपियों ने नशे की यह खेप डिक्की में छिपाकर रखी थी। पुलिस की एक टीम ने सड़क किनारे खड़ी मारुति कार में बैठे युवकों से…
Read Moreहिमाचल में भारी बारिश से तीन लोगों की मौत
हिमाचल में पिछले एक हफ्ते जारी मूसलाधार बारिश से अब तक तीन लोगों की जान चली गई है। रविवार को जिला लाहौल स्पीति में ताबो और लरी गांव के बीच स्पीति नदी में एक शव मिला है जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पहली घटना सोलन की है। यहां सरसा नदी को पार करते वक्त एक श्रमिक तेज बहाव में बह गया। घटना रात करीब दस बजे की है। इसी दौरान तीन और लोग भी तेज बहाव की चपेट में आ गए लेकिन इन्होंने किसी तरह जान बचा…
Read Moreएक साल बाद और भव्य दिखेगा संकटमोचन मंदिर
राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार पर स्थित संकट मोचन मंदिर एक साल बाद नए रूप में नजर आएगा। जिला प्रशासन ने संकट मोचन मंदिर के विस्तार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। संकट मोचन मंदिर में पहाड़ी शैली के दो भव्य गेट, मेडिटेशन के लिए ध्यान कुटीर, सत्संग और भजन करने के लिए कीर्तन भवन, ट्रस्ट की बैठकें आयोजित करने के लिए मीटिंग हाल और तीन मंजिला पार्किंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। एसडीएम शिमला (ग्रामीण) जीएस नेगी ने बताया…
Read Moreहिमाचल के किसानो से दिल्ली में आढ़तियों की खुली लूट !
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के किसानो से दिल्ली में आढ़तियों की खुली लूट ! प्रदेश के किसानो ने इंडियन बुलेटिन न्यूज़ को बताया है कि इन दिनों दिल्ली की मंडियों में जब टमाटर की बोलिया लगती है तो किसानो के सामने ही आढ़ती उनकी आँखों में धूल झोंक रहे है ! यदि प्रति करेट 700 रूपये तय मूल्य पर बिकी हो तो बाद में किसानो का बिल 630 रूपये प्रति करेट ही दिया जा रहा है ! इस प्रकार 70 रूपये प्रति करेट आढ़तियों द्वारा गबन किया जा रहा…
Read Moreसहारनपुर में हिंसा पर प्रशासन सख्त, कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने के आदेश
सहारनपुर (लखनऊ): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव में तीन लोगों की मौत हो गई तथा पुलिसकर्मियों सहित करीब 19 अन्य जख्मी हो गए। आगजनी की घटना के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मुकुल गोयल ने बताया कि इस दौरान हुई गोलीबारी में हरीश कोचर नामक व्यापारी नेता, आरिफ तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई। हिंसा दो समुदाय के लोगों के बीच…
Read Moreप्रियंका के बेटे रेहान को गोद लेंगे राहुल?
नई दिल्ली: क्या राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा को गोद ले रहे हैं? नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक उत्तराधिकारी से जुड़ा यह सवाल इन दिनों कांग्रेस नेताओं के बीच जोर पकड़ रहा है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच चर्चा है कि रेहान को गोद लेकर राहुल उनके साथ गांधी सरनेम का इस्तेमाल भविष्य के लिए करना चाहते हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून के दून स्कूल में कुछ समय पहले एडमिशन लेने वाले रेहान वहां अपने नाम के साथ गांधी सरनेम लगा रहे थे,…
Read Moreचार क्लिक में देखिए बेरहम बाप का पाप
आज के दौर में इंसान इतना अंधा हो गया है कि अपनों के खून से ही हाथ रंग रहा है। मर्यादाओं को तोड़ा जा रहा है। दरिंदगी की हदें पार की जा रही हैं। बेरहम बाप ने पहले पत्नी, बेटी और पांच साल के बेटे को जूस में जहर मिलाकर पिला दिया और बाद में खुद भी जहर निगल लिया। पांच साल के बेटे की हालत स्थिर है। आखिर इनका क्या कसूर था। पत्नी पर शक की वजह से उसे मौत के घाट के उतार दिया। इंसान इस हद तक…
Read More