शिलाई (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन देने के वादे फुर हो गए हैं। देश भर में महंगाई अपने चरम पर है। लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यह बात शिलाई ब्लॉक युवा कांग्रेस ने यहां जारी अपने बयान में कही। यूथ कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार की सभी नीतियां फेल हो रही हैं। केेंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला मनरेगा का बजट भी हिमाचल के लिए बंद कर दिया गया है। शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के रतन सिंह, युकां के महासचिव राहुल चौहान, जिला…
Read MoreAuthor: ibindiannews
जमीन में टाट-पट्टी बिछाकर ग्रहण कर रहे उच्च शिक्षा
सराहां (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज सराहां में उच्च कक्षाओं में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं टाट-पट्टी पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सुनने में कुछ अटपटा लग रहा है, मगर हकीकत यही है। कॉलेज में अभी तक 81 बच्चों ने दाखिला ले लिया है। इनमें से 58 बच्चे आर्ट्स विषय तथा 32 बच्चे कॉमर्स विषय को पढ़ रहे हैं, मगर इनमें से किसी को भी बैठने के लिए डेस्क उपलब्ध नहीं हैं। कुछ अभिभावकों का कहना है कि सराहां कॉलेज पर राजनीति करने की बजाय उनके बच्चों को समुचित सुविधाएं दी…
Read Moreआज नहीं मिलेगी पानी की सप्लाई
राजधानी के कई इलाकों में रविवार को पीने के पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। बारिश की वजह से पेयजल योजनाओं में गाद भर गई है। शनिवार को गिरि पेयजल योजना में दिन के समय पंपिंग नहीं हो सकी। अश्वनी खड्ड में भी बार-बार पंपिंग प्रभावित हुई। शनिवार शाम को नगर निगम ने चौड़ा मैदान जोन में पानी की सप्लाई नहीं दी। टुटू, बालूगंज, समरहिल, पांजडी, ओल्ड बैरियर और चौड़ा मैदान के आसपास पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। इन क्षेत्रों में रविवार को पानी की सप्लाई देने का नगर निगम ने दावा…
Read Moreऑनलाइन करें स्कॉलरशिप के लिए आवेदन
हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग ने वर्ष 2013-14 में मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2013-14 में मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन करने से चूके छात्रों को एक और मौका दिया है। छात्रों के पास आवेदन करने को 31 जुलाई तक समय है। आवेदन डा. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना (अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग), स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना (सामान्य वर्ग), ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना (अनुसूचित जनजाति), इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजनाओं के…
Read Moreगोलमाल! हिमाचल में 30 सड़कों के सैंपल फेल
प्रदेश में 30 सड़कें लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों को नए सिरे से बनानी पड़ सकती हैं। इनके सैंपल फेल हो चुके हैं। इनमें तारकोल की मात्रा तय प्रतिशत से कम पाई गई है। इससे ये बारिश में उखड़ सकती हैं। ठेकेदारों ने पैसा कमाने के चक्कर में तारकोल और अन्य सामग्री की मात्रा कम डाली थी। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी। विजिलेंस ने सड़कों के सैंपल फोरेंसिक लैब में जांच को भेजे थे। फोरेंसिक लैब के सूत्रों के अनुसार इन सड़कों के सैंपल फेल…
Read Moreगॉटन कैसल: अग्निकांड का रहस्य खोज रही सीबीआई
गॉटन कैसल अग्निकांड मामले की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। 110 साल पुराना यह भवन इसी साल जनवरी माह में राख हो गया था। इस भवन में आग लगने के पीछे कई तरह की बातें उठ रही थीं। सीबीआई ने इसी पर प्रारंभिक जांच शुरू की है। इसके लिए ब्यूरो ने कुछ खुफिया सूचनाएं एकत्र कर ली हैं। कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि शनिवार को सीबीआई की एक टीम ने इस जले भवन का मुआयना किया। इस अवसर पर कुछ कर्मचारियों से…
Read Moreआईएसआई, चीन के निशाने पर हिमाचल
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और चीन हिमाचल के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे हैं। प्रदेश के पावर प्रोजेक्ट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और चीन के निशाने पर हैं। प्रदेश में पावर प्रोजेक्ट न बनें, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण के नाम पर काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों (ग्रीन एनजीओ) को फंडिंग करने की आशंका जताई जा रही है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने केंद्र सरकार को इसी आशंका को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी है। अब हिमाचल सरकार आईबी और सीआईडी से प्रदेश में काम करने वाले एनजीओ की जांच कराने…
Read Moreकेंद्र से मिलेगी आठ सौ नई बसें
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश को केंद्र से आठ सौ गाड़ियां मिलेगी। इसके अलावा जोगिंद्रनगर बस स्टैंड को भी बीस बसें मिलने जा रही हैं। इन नई बसों को स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा। इससे हर रोज सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यह जानकारी परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक आरएन बता ने दी। वे यहां शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने जोगिंद्रनगर बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। कहा कि जोगिंद्रनगर के बस स्टैंड का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए भूमि का…
Read Moreरिवालसर में सैकड़ों के हिसाब मछलियां मरीं
रिवालसर (मंडी)। तीन धर्मों की नगरी रिवालसर की पवित्र झील में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को झील में सैकड़ों मछलियां मौत के मुंह में समा गई। एक सप्ताह पहले मछलियों की सैकड़ों की तादाद में मौत पर मत्स्य विभाग के उपनिदेशक ने जायजा लिया था। बावजूद इसके मछलियाें के मरने का सिलसिला नहीं थमा। प्रशासन मछलियाें की हो रही मौत पर अंकुश लगाने में नाकाम है। वहीं जिला प्रशासन भी कोई कारगर कदम अब तक नहीं उठा पाया है। झील में मछलियों के मरने की वजह…
Read Moreमाल-वाहक वाहनों में यात्रा वर्जित
माल-वाहक वाहनों में यात्रा वर्जित नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर माल-वाहक वाहनों पर यात्रा करना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। ऐसे वाहनों को पंजाब बार्डर पर स्थित कोलांबाला टोबा में ही रोक दिया जाएगा। बिलासपुर पुलिस ने इसके बारे में पंजाब पुलिस से भी पत्राचार किया है। जिससे माल वाहक वाहनों में नयनादेवी की ओर कोई यात्री न पहुंचे। इसके अलावा मंदिर क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर नीचे घवांडल में ही वाहन रोक दिए जाएंगे। यहां से आगे श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर तक…
Read More