नहीं खुला PM मोदी की घोषणाओं का पिटारा, आभार में बदल गई परिवर्तन रैली

मंडी: प्रधानमंत्री बनने के बाद हिमाचल का पहली बार दौरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यहां की जनता में जहां भारी उत्साह था, वहीं ढेरों उम्मीदें भी थीं कि पी.एम. घोषणाओं का पिटारा खोलेंगे। मंडी रैली के दौरान जैसे-जैसे प्रधानमंत्री का भाषण आगे बढ़ता गया प्रदेश की जनता की धड़कनें भी बढ़ती गईं कि कब प्रधानमंत्री प्रदेशवासियों के लिए कोई बड़ी घोषणा करते हैं। प्रधानमंत्री का भाषण खत्म भी हो गया मगर प्रदेश के लिए घोषणा तो दूर कोई बड़ा आश्वासन तक भी नहीं मिल पाया और प्रधानमंत्री का यह…

Read More

रामस्वरूप ने कहा-परिवर्तन रैली से उड़ी सीएम वीरभद्र की नींद

मंडी: सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली पूरी तरह से सफल रही, जिसमें उम्मीद से कहीं बढ़कर लोग शामिल हुए। पत्रकार वार्ता में रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मोदी की इस परिवर्तन रैली से चुनावी शंखनाद हो गया है। पड्डल में उमड़ी भीड़ से मुख्यमंत्री की नींद उड़ गई है वर्ना हर समय वह जनसभा में भी सोते ही दिखाई देते हैं। जब पड्डल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री दहाड़ रहे थे तो मुख्यमंत्री कालेज कैंपस में उनका ही भाषण सुनते रहे लेकिन हमारे पार्टी…

Read More

शिक्षकों को मिला दीवाली का तोहफा

मंडी: प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिला के 20 सी. एंड वी. शिक्षकों को नियमित कर दीवाली का तोहफा दिया है। विभाग ने अनुबंध आधार पर नियुक्त सी. एंड वी. शिक्षक जिन्होंने 30 सितम्बर, 2016 तक 5 वर्ष पूरे कर लिए हैं, की सेवाएं नियमित कर दी हैं। नियमित होने वाले शिक्षकों में 12 ड्राइंग मास्टर, 5 ओ.टी. व 3 पी.ई.टी. शामिल हैं। विभाग ने उक्त शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से नियमित कर दी हैं। ये शिक्षक हुए नियमित जय कुमार (ओ.टी.) राजकीय माध्यमिक स्कूल खरखान, सुनील कुमार (डी.एम.) राजकीय माध्यमिक…

Read More

पिकअप से 50 पेटी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

रिवालसर: रिवालसर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों को पकडऩे के अभियान के दौरान की गई नाकाबंदी में शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिवालसर पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल दीप कुमार ने मंगलवार सुबह 4 बजे से बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक पिकअप को जब जांच के लिए रोका तो उसमें 50 पेटी देसी शराब बरामद हुई। गाड़ी से कश्मीर सिंह निवासी सेरला खाबू को गिरफ्तार कर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया…

Read More

CM पर बरसे बिंदल, बोले- PM रैली को लेकर नहीं थी तैयारी

नाहन : बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजीव बिंदल ने नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नाहन में मीडिया से रु-ब-रु होते हुए बिंदल ने कहा कि प्रधानमत्री की रैली को लेकर सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर प्रदेश सरकार की कोई तैयारी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक बिंदल ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश को केंद्र सरकार की मदद मिली है सरकार को पी.एम. का जोरदार स्वागत करना चाहिए था। वहीं सी.एम. का यह कहना है…

Read More

पत्नी ने कायम की मिसाल, Kidnappers से ऐसे बचाया पति

बीबीएन: थाना बद्दी के तहत एक महिला ने पुलिस की सहायता से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपने पति को छुड़ाकर मिसाल कायम की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने बद्दी में रहने वाले राजकुमार से 30 हजार रुपए लेने थे जिस पर उन्होंने बद्दी से राजकुमार का अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं द्वारा राजकुमार की पत्नी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था लेकिन महिला ने कोई परवाह न करते हुए पुलिस की सहायता ली और अपहरणकर्ताओं के चंगुल से पति को छुड़ा लिया। डीएसपी बद्दी खजाना राम…

Read More

बद्दी में 114 ग्राम चरस सहित एक धरा

बीबीएन: थाना बद्दी के तहत एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 114 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार अजय शर्मा पुत्र रिखी राम शर्मा निवासी गांव चौलडा तहसील एवं जिला हमीरपुर हाल सिक्योरिटी गार्ड स्पिनिंग मिल गुल्लरवाला बद्दी, दुकानों के आगे घूम रहा था। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पार्टी पर पड़ी तो वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा लेकिन एसआईयू की टीम ने उसे पकड़ लिपा। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 114 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी बद्दी बशेर…

Read More

हंसी-मजाक में मर्डर करने वाला रिमांड पर

नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों में हंसी-मजाक में मर्डर के मामले में दबोचे गए आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आज पुलिस ने पुन: अदालत में पेश किया था, जहां से आरोपी को 14 दिन तक ज्यूडीशियल रिमांड पर रखने के आदेश देकर सैंट्रल जेल नाहन भेज दिया गया है। एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि जोहड़ों में गैर-इरादतन हत्या के जुर्म में दबोचे गए आरोपी जसविंद्र सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजाब को आज 3 दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद पुन: अदालत में…

Read More

बाइक की टक्कर से PWD कर्मचारी की मौत

सोलन: बुधवार को सड़क किनारे कार्य कर रहे लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सलोगड़ा के नजदीक लोक निर्माण विभाग में कार्यरत जाबली निवासी अमरनाथ सड़क पर कार्य कर रहा था कि इस दौरान एक बाइक एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार से आई और अमरनाथ को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अमरनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सोलन अंजुम…

Read More

खाते की जानकारी देना बाप-बेटी को पड़ा महंगा

मानपुरा: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में लोगों के  खाते से पैसे निकालने का क्रम जारी है। अब शातिरों ने झाड़माजरी स्थित वाटर एटीएम पर लगे गार्ड खरगु राम व उसकी बेटी शिल्पा के  खाते से धोखे से 14 हजार रुपए निकाल लिए। एटीएम गार्ड खरगु राम ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक महिला का फोन आया कि आपका एटीएम कार्ड खराब हो चुका है जिसे चालू करवाना पड़ेगा जिसके लिए उन्हें कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी, जिसमें उसने उनके एटीएम कार्ड व उनकी बेटी के एटीएम कार्ड के बारे में…

Read More