पत्नी ने कायम की मिसाल, Kidnappers से ऐसे बचाया पति

पत्नी ने कायम की मिसाल, Kidnappers से ऐसे बचाया पति

बीबीएन: थाना बद्दी के तहत एक महिला ने पुलिस की सहायता से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपने पति को छुड़ाकर मिसाल कायम की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने बद्दी में रहने वाले राजकुमार से 30 हजार रुपए लेने थे जिस पर उन्होंने बद्दी से राजकुमार का अपहरण कर लिया था।
अपहरणकर्ताओं द्वारा राजकुमार की पत्नी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था लेकिन महिला ने कोई परवाह न करते हुए पुलिस की सहायता ली और अपहरणकर्ताओं के चंगुल से पति को छुड़ा लिया। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हरनेक सिंह निवासी मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है तथा कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि राजकुमार को सुरक्षित घर भेज दिया गया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts