होली: चंबा-होली मुख्य मार्ग पर ज्यूरा के पास पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते 8 घंटे वाहनों के पहिए थमे रहे। जानकारी के मुताबिक मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। लोगों को वाहनों की ट्रांसमिट के जरिए गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अमले ने मशीनरी के सहयोग से मौके पर पहुंचकर यातायात बहाली हेतु युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर यातायात बहाल करने में कामयाबी…
Read MoreAuthor: ibindiannews
किलाड़ में गऊशाला राख, लाखों का नुक्सान
चम्बा: जिला के जनजातीय उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में बुधवार की दोपहर को एक दोमंजिला गऊशाला के जलने से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। पांगी प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवार को फौरी आर्थिक राहत के तौर पर आर्थिक राहत राशि दे दी गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को किलाड़ के पूर्ण चंद की दोमंजिला गऊशाला में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पुलिस व स्थानीय लोगों के प्रयास सफल नहीं हो सके। इस घटना में गऊशाला में रखे 60 देवदार के…
Read Moreखुम्भी में युवक ने निगला जहर
चम्बा: एक युवक ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके चलते उसकी जान पर बन आई। समय रहते घर वाले उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ले गए जिसके चलते उसका उपचार समय रहते शुरू हो गया। परिणामस्वरूप उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार संजू (22) पुत्र मलोक राम निवासी गांव खुम्भी डाकघर भरागी ने मंगलवार शाम को गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने इस बारे में अपने घर वालों को जानकारी दी। घर वालों ने शंका होने पर तुरंत…
Read Moreदिवाली पर HRTC ने दिया सैलानियों को तोहफा
धर्मशाला: दीपों के त्यौहार दिवाली के लिए बाहरी राज्यों से अपने घरों को आने वाले यात्रियों को बसों के लिए नहीं जूझना पड़ेगा। त्यौहारी सीजन पर एच.आर.टी.सी. के धर्मशाला डिपो से स्पैशल बसों को प्रदेश के बाहर भेजा जाएगा, जो दूरदराज नौकरी करने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होंगी। इसके अलावा राजधानी शिमला सहित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी व नालागढ़ के लिए भी एच.आर.टी.सी. अपनी विशेष बसें उपलब्ध करवाएगा। जानकारी के अनुसार एच.आर.टी.सी. के धर्मशाला डिपो द्वारा उक्त बसों की सुविधा 28 अक्तूबर से शुरू करवा दी जाएगी। एच.आर.टी.सी. के…
Read Moreइस खास मकसद के लिए 1400 विद्यार्थियों की मदद लेगा पुलिस विभाग
धर्मशाला: ट्रैफिक नियमों पर लोगों को जागरूक करने के लिए अब पुलिस विभाग बच्चों की मदद लेगा। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अब जिला पुलिस 1400 के तकरीबन स्वयंसेवियों को शैक्षणिक स्थानों से चयनित करेगी। इसके तहत जिला पुलिस के अधिकारी 100 स्कूलों में जाकर बच्चों का चुनाव करेंगे, जिसमें एक स्कूल से 4 स्वयंसेवी को पुलिस विभाग चयनित करेगा। 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस कार्य के लिए तैयार किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा तैयार किए गए खाके के अनुसार विभाग मुख्यालय व सबडिवीजन थानों के तहत आने…
Read Moreभयानक हादसा : बनाल में कार पलटी, युवक की मौत
ज्वाली: जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर दोपहर बाद करीब 1 बजे बनाल के समीप तेज रफ्तार निजी गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गई। इस हादसे मेंयुवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार पंचायत हाड़ा निवासी अंकू अपनी माता व 16 वर्षीय अभिषेक नामक लड़के को कार (नंबर एच.पी. 57-1518) में बिठाकर रैहन में शादी का सामान लेने बाजार जा रहा था कि अचानक बनाल नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ी के साथ टकरा गई। पहाड़ी से टकराते ही कार पटल गई, जिस कारण गाड़ी में बैठे तीनों लोग बुरी तरह…
Read Moreडमटाल हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
इंदौरा: नूरपुर के डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि डमटाल हत्याकांड में आरोपी सुरजीत सिंह को पुलिस टीम गिरफ्तार कर इंदौरा थाना लाई है, जिसे न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी जम्मू की जेल में एनडीपीएस के केस में सजा काट रहा है। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं जबकि इस हत्याकांड में 3 आरोपी बलजिंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह और बलवीर सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जो जेल की…
Read Moreअनुराग के गोद लिए आदर्श गांव में सामने आया फर्जीवाड़ा
ऊना: भारतीय जनता पार्टी सांसद अनुराग ठाकुर के गोद लिए आदर्श गांव देहलां में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एक पंचायत चौकीदार के पद पर तैनात व्यक्ति तो विदेश में रह रहा है लेकिन उसके नाम की पगार कोई और ले रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि पंचायत चौकीदार को कई बार तो चैक के माध्यम से कई महीने की 2-2 बार पेंमैंट की गई है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब आर.टी.आई के तहत गांव के व्यक्ति ने जानकारी मांगी। मामला आदर्श गांव देहलां का है। गांव…
Read Moreडाक कर्मी ने ग्राहकों से किया यह धोखा
ऊना: ग्राहकों से राशि लेकर खातों में जमा न करने के मामले में डाक विभाग ने आखिरकार पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में पोस्ट मास्टर ऊना की शिकायत पर एक ग्रामीण शाखा के डाक सेवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि डाक विभाग ने अपनी शिकायत में कहा है कि डाक कर्मी ग्राहकों से राशि तो लेता रहा लेकिन उसे खातों में दर्ज नहीं किया गया। इस संबंध में विभागीय जांच के बाद…
Read Moreहैरोइन तस्करी का आरोपी 3 दिन के रिमांड पर
गगरेट: जिला पुलिस की विशेष जांच शाखा द्वारा हैरोइन की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी को बुधवार को अम्ब न्यायालय में पेश कर उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्वेषण अधिकारी उस सोर्स का पता लगाने का प्रयास करेंगे कि आखिर हैरोइन की खेप कहां से आ रही है। सूत्रों की मानें तो हैरोइन की खेप के साथ पकड़ा गया आरोपी सुमित खुद भी इस नशे का आदी है और घरेलू हालात भी बेहतर नहीं हैं। शुरू-शुरू में वह ऐसे लड़कों…
Read More