
चम्बा: एक युवक ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके चलते उसकी जान पर बन आई। समय रहते घर वाले उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ले गए जिसके चलते उसका उपचार समय रहते शुरू हो गया। परिणामस्वरूप उसकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार संजू (22) पुत्र मलोक राम निवासी गांव खुम्भी डाकघर भरागी ने मंगलवार शाम को गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने इस बारे में अपने घर वालों को जानकारी दी।
घर वालों ने शंका होने पर तुरंत उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर संजू के घर वालों से मामले के बारे में जानकारी हासिल की।

