अचानक 8 घंटे थमे रहे गाड़ियों के पहिए

अचानक 8 घंटे थमे रहे गाड़ियों के पहिए

होली: चंबा-होली मुख्य मार्ग पर ज्यूरा के पास पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते 8 घंटे वाहनों के पहिए थमे रहे। जानकारी के मुताबिक मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। लोगों को वाहनों की ट्रांसमिट के जरिए गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अमले ने मशीनरी के सहयोग से मौके पर पहुंचकर यातायात बहाली हेतु युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर यातायात बहाल करने में कामयाबी हासिल की। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस महसूस की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ज्यूरा के पास अचानक होली मार्ग पर भूस्खलन होने से वाहनों के पहिए थम गए। मार्ग बंद होने के चलते छात्रों व सरकारी कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पडा। इस दौरान होली मार्ग पर दौडने वाली निजी व सरकारी बसें भी बीच राह में फंस गईं। मंगलवार देर शाम मार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद ही रोजमर्रा की वस्तुएं होली पहुंच पाई। उधर, लोक निर्माण विभाग गरोला उपमंडल के सहायक अभियंती पीके धीमान मार्ग पर भूस्खलन की सूचना मिलते ही टीम को मशीनरी के साथ मौके पर रवाना कर दिया दिया था। बड़ी चट्टानों के कारण मार्ग को बहाल करने में दिक्कत पेश आई। उन्होंने बताया कि पांच बजे मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

Related posts